UPMSP UP Board 10th 12th Result 2025 LIVE: उत्तर प्रदेश बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं समाप्त हो चुकी हैं, और अब लाखों छात्र अपने रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. इसी बीच एक महत्वपूर्ण खबर सामने आई है कि यूपी बोर्ड ने निर्धारित समय से तीन दिन पहले ही कॉपी चेकिंग का काम पूरा कर लिया है. यह प्रक्रिया 19 मार्च से शुरू हुई थी और राज्यभर के 75 जिलों में कुल 261 मूल्यांकन केंद्र स्थापित किए गए थे. कॉपी जांच की अंतिम तिथि 5 अप्रैल तय की गई थी, लेकिन बोर्ड ने इसे समय से पहले ही पूरा कर लिया है. यूपी बोर्ड में देशभर में सबसे अधिक छात्र परीक्षा देते हैं, इसलिए उत्तर पुस्तिकाओं की जांच के लिए कुल 1,41,510 परीक्षकों की नियुक्ति की गई थी. अब सभी की नजरें परिणाम की घोषणा पर टिकी हैं. ऐसे में यहां देखें UP Board रिजल्ट को लेकर लेटेस्ट अपडेट्स.
UPMSP UP Board 10th 12th Result 2025 LIVE: आ गई डेट! अप्रैल में इस दिन आ सकता है यूपी बोर्ड का रिजल्ट, यहां सबसे पहले करें चेक
UPMSP UP Board 10th 12th Result 2025 LIVE: यूपी बोर्ड ने निर्धारित समय से तीन दिन पहले ही कॉपी चेकिंग का काम पूरा कर लिया है और अब जल्द ही रिजल्ट जारी किया जा सकता है, ऐसे में यहां देखें सबसे फास्ट अपडेट्स.

UP Board 10th 12th Result 2025 LIVE
UP Board 10th 12th Result 2025 LIVE: यूपी बोर्ड परीक्षा 2025 का रिजल्ट कैसे चेक करें? (Sarkari Result)
यूपी बोर्ड परीक्षा 2025 का रिजल्ट घोषित होने के बाद छात्र अपनी रिजल्ट को आधिकारिक वेबसाइट पर चेक कर सकते हैं। इसके लिए नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करें:
कैंडिडेट्स सबसे पहले upmsp.edu.in या results.upmsp.edu.in वेबसाइट पर जाएं.
फिर होमपेज पर ‘UP Board Exam Result 2025’ लिंक पर क्लिक करें.
अब अपना रोल नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें.
‘सबमिट’ बटन पर क्लिक करें, और आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिख जाएगा.
रिजल्ट देखने के बाद मार्कशीट का प्रिंट निकालकर सुरक्षित रख लें.
UP Board 10th 12th Result 2025 LIVE:1,34,723 शिक्षकों ने जांची यूपी बोर्ड की कॉपियां
यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की उत्तर पुस्तिकाओं की जांच का कार्य बहुत बड़े स्तर पर किया गया. इस बार कॉपियों की जांच के लिए कुल 1,34,723 शिक्षकों की ड्यूटी लगाई गई थी. ये सभी शिक्षक राज्य के 261 मूल्यांकन केंद्रों पर तैनात रहे और उन्होंने निर्धारित समय सीमा के भीतर मूल्यांकन कार्य पूरा किया.
UP Board 10th 12th Result 2025 LIVE:कितने केंद्रों पर हुई कॉपियों की जांच?
यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की कॉपियों की जांच 261 मूल्यांकन केंद्रों पर की गई है.
UP Board 10th 12th Result 2025 LIVE:कब आएंगे नतीजे?
UPMSP ने अभी तक आधिकारिक रिजल्ट तिथि घोषित नहीं की है, लेकिन पिछले रुझानों के आधार पर अप्रैल 2025 के तीसरे या चौथे हफ्ते में आने की संभावना है. पिछले साल रिजल्ट 20 अप्रैल को दोपहर 2 बजे जारी हुआ था. छात्र आधिकारिक वेबसाइट पर अपडेट चेक करें.
UP Board 10th 12th Result 2025 LIVE: यूपी बोर्ड परीक्षा 2025 का रिजल्ट कैसे चेक करें? (Sarkari Result)
यूपी बोर्ड परीक्षा 2025 का रिजल्ट घोषित होने के बाद छात्र अपनी रिजल्ट को आधिकारिक वेबसाइट पर चेक कर सकते हैं. इसके लिए नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करें:
कैंडिडेट्स सबसे पहले upmsp.edu.in या results.upmsp.edu.in वेबसाइट पर जाएं.
फिर होमपेज पर ‘UP Board Exam Result 2025’ लिंक पर क्लिक करें.
अब अपना रोल नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें.
‘सबमिट’ बटन पर क्लिक करें, और आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिख जाएगा.
रिजल्ट देखने के बाद मार्कशीट का प्रिंट निकालकर सुरक्षित रख लें.
UPMSP UP Board 10th 12th Result 2025 LIVE: इन तारीखों पर हुई थीं यूपी बोर्ड परीक्षाएं UP Board Exam 2025 in Hindi)
यूपी बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं (UP Board Exam 2025 in Hindi) 24 फरवरी 2025 से शुरू हुई थीं और 12 मार्च 2025 को खत्म हो गई थीं. 17 मार्च 2025 से परीक्षा काॅपियों का मूल्यांकन शुरू हुआ था.