UGC NET June 2026 Answer Key में देरी से बढ़ी छात्रों की चिंता, एडमिशन और JRF पर पड़ा असर

UGC NET June 2026 Answer Key: UGC NET जून 2026 परीक्षा खत्म हुए एक महीने से ज्यादा वक्त बीत चुका है, लेकिन अभी तक न तो प्रोविजनल आंसर-की जारी हुई है और न ही रिजल्ट की कोई तारीख बताई गई है. छात्र सोशल मीडिया पर लगातार इसको लेकर पोस्ट शेयर कर रहे हैं.

UGC NET June 2026 परीक्षा में शामिल हुए लाखों उम्मीदवार अभी भी प्रोविजनल आंसर-की का इंतजार कर रहे हैं. यह परीक्षा 22 जून से 30 जून 2026 के बीच आयोजित की गई थी. आमतौर पर परीक्षा खत्म होने के एक से दो सप्ताह के भीतर आंसर-की जारी कर दी जाती है, लेकिन इस बार परीक्षा खत्म हुए एक महीने से ज्यादा समय बीत चुका है और अब तक नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की ओर से कोई आधिकारिक अपडेट नहीं आया है.

UGC NET June 2026: कब हुई थी परीक्षा?

UGC NET जून 2026 की परीक्षा 22 जून से 30 जून के बीच कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट मोड में कराई गई थी. यह एग्जाम असिस्टेंट प्रोफेसर पद की योग्यता, PhD में एडमिशन और जूनियर रिसर्च फेलोशिप यानी JRF पाने के लिए जरूरी होता है. जालंधर के एक सेंटर पर गड़बड़ी की वजह से कुछ स्टूडेंट्स के लिए 5 जुलाई को दोबारा परीक्षा भी कराई गई थी.

छात्र संगठनों ने UGC से लगाई गुहार

आंसर-की और रिजल्ट में हो रही देरी को लेकर कई छात्र संगठनों ने यूनिवर्सिटी ग्रांट्स कमीशन (UGC) से हस्तक्षेप करने की मांग की है. उनका कहना है कि NTA की चुप्पी की वजह से लाखों छात्र असमंजस की स्थिति में हैं. छात्रों का कहना है कि यदि जल्द आंसर-की जारी नहीं हुई तो आगे की पूरी प्रक्रिया प्रभावित हो सकती है.

PhD एडमिशन और JRF उम्मीदवारों पर असर

UGC NET केवल असिस्टेंट प्रोफेसर बनने की पात्रता परीक्षा नहीं है, बल्कि इसके जरिए जूनियर रिसर्च फेलोशिप (JRF) और कई विश्वविद्यालयों में PhD एडमिशन भी मिलता है. ऐसे में रिजल्ट में देरी का सीधा असर उन छात्रों पर पड़ रहा है, जो नए शैक्षणिक सत्र में दाखिला लेने की तैयारी कर रहे हैं. कई विश्वविद्यालयों की प्रवेश प्रक्रिया भी UGC NET के परिणाम पर निर्भर करती है.

पिछले वर्षों में जल्दी जारी होती थी Answer Key

पिछले कुछ परीक्षा चक्रों पर नजर डालें तो NTA परीक्षा खत्म होने के कुछ दिनों के भीतर प्रोविजनल आंसर-की जारी कर देता था. इसके बाद उम्मीदवारों से आपत्तियां मांगी जाती थीं और फिर फाइनल आंसर-की के आधार पर रिजल्ट घोषित किया जाता था. इस बार इस पूरी प्रक्रिया में असामान्य देरी देखने को मिल रही है, जिससे उम्मीदवारों की चिंता और बढ़ गई है.

ये भी पढ़ें: 47 NTA अफसरों की छुट्टी, फिर भी No Update, कहां अटक गई UGC NET की फाइल


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By रवि मल्लिक

रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से डिजिटल पत्रकारिता से जुड़े हैं. स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है. युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है. युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही उनकी प्राथमिकता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >