SSC MTS Result 2026: स्टाफ सेलेक्शन कमीशन (SSC) ने आखिरकार मल्टी टास्किंग स्टाफ (MTS) और हवलदार भर्ती परीक्षा 2026 का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है. लंबे समय से रिजल्ट का इंतजार कर रहे लाखों उम्मीदवार अब अपना परिणाम देख सकते हैं.
जिन अभ्यर्थियों ने इस भर्ती परीक्षा में हिस्सा लिया था, वे SSC की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर सेलेक्टेड उम्मीदवारों की लिस्ट और अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं. इस भर्ती अभियान के जरिए कुल 7948 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी.
ऐसे करें SSC MTS Result 2026 चेक
- सबसे पहले SSC की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं.
- होमपेज पर दिए गए "Results" सेक्शन पर क्लिक करें.
- MTS Result 2026 के लिंक को खोलें.
- रिजल्ट PDF डाउनलोड करें.
- PDF में अपना रोल नंबर या नाम Ctrl + F की मदद से सर्च करें.
- भविष्य के लिए रिजल्ट की कॉपी डाउनलोड या प्रिंट करके रख लें.
SSC MTS Result 2026 Check Here
चयन प्रक्रिया कैसे हुई पूरी?
SSC MTS भर्ती में उम्मीदवारों का चयन कई चरणों के आधार पर किया गया है. सबसे पहले CBT लिखित परीक्षा आयोजित हुई. इसके बाद हवलदार पद के लिए PET और PST कराया गया. सफल उम्मीदवारों के दस्तावेजों का सत्यापन किया जाएगा और आखिर में मेडिकल परीक्षा के बाद फाइनल नियुक्ति दी जाएगी. सभी चरणों में सफल होने वाले अभ्यर्थियों को ही अंतिम चयन सूची में जगह मिली है.
SSC MTS भर्ती देश की सबसे लोकप्रिय सरकारी भर्तियों में से एक मानी जाती है. इस बार कुल 7948 पदों पर भर्ती की जा रही है. चयनित उम्मीदवारों को अलग-अलग केंद्रीय मंत्रालयों, विभागों और कार्यालयों में नियुक्ति मिलेगी. वहीं हवलदार पद के लिए सफल उम्मीदवारों को आगे की चयन प्रक्रिया भी पूरी करनी होगी.
ये भी पढ़ें: SSC JE का फाइनल रिजल्ट जारी, 1731 पदों पर हुआ सेलेक्शन
