दिल्ली पुलिस कांस्टेबल परीक्षा का रिजल्ट जारी, कटऑफ ने सभी को चौंकाया

SSC Delhi Police Constable Result 2026: दिल्ली पुलिस कांस्टेबल रिटेन परीक्षा की कटऑफ ने सभी को चौंका दिया. दिसंबर से जनवरी तक इस परीक्षा का आयोजन किया गया था. अब इसका रिजल्ट जारी कर दिया गया है.

SSC Delhi Police Constable Result 2026: एसएससी दिल्ली पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया गया है. साथ ही आयोग ने फिजिकल टेस्ट और माप परीक्षण और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए योग्य अभ्यर्थियों की लिस्ट जारी कर दी है. कुल 66, 076 कैंडिडेट्स को शॉर्टलिस्ट किया गया है. सेलेक्टेड कैंडिडेट्स में से 43,841 पुरुष और 22,235 महिलाएं हैं.

SSC Delhi Police Constable Cut Off: कटऑफ ने किया हैरान

दिल्ली पुलिस कांस्टेबल रिटेन परीक्षा की कटऑफ ने सभी को चौंका दिया. पुरुष वर्ग में सामान्य और ओबीसी की कटऑफ बराबर रही है. EWS की कटऑफ थोड़ी नीचे है.

पुरुष (Male)

  • UR (General) – 65.03201
  • OBC – 66.81105
  • EWS – 60.24286
  • SC – 57.96279
  • ST – 58.03069

महिला (Female)

  • UR (General) – 55.64957
  • OBC – 55.66237
  • EWS – 48.06535
  • SC – 46.67966
  • ST – 44.69848

कब हुई थी Delhi Police कांस्टेबल परीक्षा?

यह परीक्षा 18 दिसंबर 2025 से 6 जनवरी 2026 तक देशभर के विभिन्न एग्जाम सेंटर पर आयोजित किया गया था. दिल्ली पुलिस की कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के लिए कुल 27, 25, 888 कैंडिडेट्स ने अप्लाई किया था.

कहां से देखें रिजल्ट?

रिजल्ट SSC की ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध है. उम्मीदवार अपने रोल नंबर की मदद से मेरिट लिस्ट में नाम चेक कर सकते हैं. CBT परीक्षा का आयोजन 18 दिसंबर 2025 से 6 जनवरी 2026 के बीच किया गया था.

अगले चरण में क्या होगा?

CBT में सफल उम्मीदवारों को अब फिजिकल एंड्योरेंस एंड मेजरमेंट टेस्ट (PE&MT) के लिए बुलाया जाएगा. इसके बाद डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन (DV) और मेडिकल परीक्षा आयोजित की जाएगी. फाइनल सेलेक्शन सभी चरणों में प्रदर्शन के आधार पर होगा.

ऐसे चेक करें SSC Delhi Police Constable Result 2026

  • SSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं.
  • होमपेज पर Result सेक्शन में क्लिक करें.
  • Delhi Police Constable (Executive) Examination 2025/2026 लिंक खोलें.
  • रिजल्ट PDF डाउनलोड करें.
  • Ctrl+F की मदद से अपना रोल नंबर या नाम खोजें.
  • फ्यूचर के लिए PDF का प्रिंटआउट सेव कर लें.

यह भी पढ़ें- NEET Re-Exam 2026 : कल फिर 22 लाख से ज्यादा स्टूडेंट्स देंगे परीक्षा, आज देशभर में मॉक ड्रिल 

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shambhavi Shivani

शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >