RBSE Class 10th Result 2024 Live Updates: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE/BSER) ने आज 29 मई को राजस्थान बोर्ड कक्षा 10 के परिणाम जारी कर दिए हैं. उम्मीदवार rajeduboard.rajasthan.gov.in और डिजिलॉकर से अपने अंक डाउनलोड कर सकते हैं.
RBSE Class 10th Result 2024 Live: राजस्थान बोर्ड दसवीं का रिजल्ट हुआ जारी, ऐसे करें चेक
RBSE Class 10th Result 2024 Live updates: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने आज 29 मई 2024 को कक्षा 10 के परिणाम घोषित कर दिए हैं. परीक्षा देने वाले छात्र अपने स्कोर की जांच कर सकते हैं और लॉगिन क्रेडेंशियल सबमिट करके rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर अनंतिम मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं.

RBSE Class 10th Result 2024 Live updates
शुरू हुआ प्रेस कॉन्फ्रेंस
राजस्थान बोर्ड ने अपना प्रेस कांफ्रेंस शुरू कर दिया है, बच्चे कुछ ही मिनटों में अपना परिणाम वेबसाइट, एसएमएस और डिजिलॉकर के माध्यम से देख सकेंगे.
कुछ ही मिनटों में शुरू होगा प्रेस कॉन्फ्रेंस
राजस्थान बोर्ड द्वारा 10वीं के परिणामों की घोषणा के लिए ठीक 5 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस शुरू हो जाएगा जिसके बाद बच्चे अपना परिणाम चेक कर सकेंगे.
प्रेस कॉन्फ्रेंस में क्या होगा अनाउंस?
राजस्थान बोर्ड के प्रेस कॉन्फ्रेंस में इस साल का पास परसेंटेज, टॉपर लिस्ट, छात्र और छात्राओं के परफॉर्मेंस बताए जाएंगे.
कुछ ही देर में आएगा परिणाम
राजस्थान बोर्ड कक्षा 10वीं के परिणामों की घोषणा जल्द ही करने वाला है, परिणामों के घोषणा से पहले ठीक 5 बजे एक प्रेस कांफ्रेंस शुरू होगी जिसके बाद रिजल्ट घोषित कर दिए जाएंगे.
कैसा था पिछले 5 सालों का पास परसेंटेज?
2023: 90.49%
2022: 82.8%
2021: 99.56%
2020: 80.64%
2019: 79.85%
2018: 79.86%
कितने बच्चों ने दी है परीक्षा ?
इस साल राजस्थान बोर्ड में 10वीं बोर्ड परीक्षा के लिए कुल 10,62,342 बच्चों ने नामांकन कराया है.