NEET UG 2024 Result: नीट यूजी के रिजल्ट की घोषणा आज, ऐसे देख सकते हैं अपना परिणाम

NEET UG 2024 Result: एनटीए द्वारा पारित आदेश के अनुसार, नीट यूजी 2024 के परिणाम 20 जुलाई को दोपहर 12 बजे तक प्रकाशित किए जाएंगे. मेडिकल के इच्छुक उम्मीदवार शहर और केंद्र के अनुसार नीट यूजी परिणाम अलग-अलग डाउनलोड कर सकेंगे.

NEET UG 2024 Result: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) आज 20 जुलाई को नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट के नतीजे घोषित करने के लिए पूरी तरह तैयार है. मेडिकल परीक्षा में शामिल होने वाले सभी उम्मीदवार लॉगिन पेज पर अपने यूजरनेम, जन्मतिथि और अन्य विवरण का उपयोग करके अपने परिणाम डाउनलोड कर सकते हैं. परिणाम घोषित होने के बाद, उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट, exam.nta.ac.in/NEET/ और neet.ntaonline.in पर जाकर परिणाम देख सकेंगे.

शहर और केंद्रवार परिणाम रिजल्ट की घोषणा

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) आज दोपहर 12 बजे तक NEET UG 2024 के लिए शहर और केंद्रवार परिणाम neet.ntaonline.in पर जारी करेगी. पिछली NEET UG 2024 सुनवाई में सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बाद, NTA आधिकारिक वेबसाइट पर परिणाम प्रकाशित करेगा, यह सुनिश्चित करते हुए कि छात्र की पहचान गुप्त रखी जाए.

ICSI CSEET Result 2024: आईसीएसआई सीएसईईटी रिजल्ट की अनाउंसमेंट आज

ICAI CA November Exam 2024: आईसीएआई सीए परीक्षा का शेड्यूल जारी

Admission Notification 2024 : योग एवं नेचुरोपैथी के सर्टिफिकेट कोर्स समेत कई अन्य कोर्सेज में प्रवेश का मौका

काउंसलिंग 24 जुलाई से

नीट यूजी 2024 काउंसलिंग प्रक्रिया 24 जुलाई से शुरू होगी. 18 जुलाई को सुनवाई के दौरान सॉलिसिटर जनरल ने कहा था, “इसमें दो-तीन महीने लगेंगे. यह 24 जुलाई या उसके आसपास शुरू होगी.” अगली सुनवाई सोमवार को होगी.

NEET UG 2024 Result: ऐसे देखें रिजल्ट

नीट (NEET) की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ – exam.nta.ac.in/NEET

नीट एनटीए यूजी (NTA NEET UG 2024 Result) परिणाम वाले अधिसूचना लिंक पर क्लिक करें

यह आपको एक नई विंडो पर रीडायरेक्ट करेगा जहाँ आपको अपनी आवश्यक क्रेडेंशियल दर्ज करनी होगी और ‘सबमिट’ पर क्लिक करना होगा

एनटीए नीट यूजी (NTA NEET UG) 2024 परिणाम स्क्रीन पर दिखाई देंगे

एनटीए नीट यूजी (NTA NEET UG) 2024 परिणाम डाउनलोड करें और इसे भविष्य के लिए पास रखें.

Top MBA Colleges in India: एमबीए करने का है मन तो जानें XAT द्वारा भारत के इन मैनेजमेंट कॉलेजों में ले सकते हैं एडमिशन

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >