MP Board 12th Result 2026: एमपी बोर्ड 12वीं का रिजल्ट 16 सालों में सबसे शानदार, झाबुआ जिले ने किया टॉप

MP Board 12th Result 2026: मध्य प्रदेश बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया गया है. झाबुआ ने जिले में टॉप किया है.

MP Board 12th Result 2026: मध्य प्रदेश बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया गया है. स्टूडेंट्स अब ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं. इस बार रिजल्ट में कई जिलों का प्रदर्शन चर्चा में रहा. झाबुआ जिले ने सबसे बेहतर प्रदर्शन करते हुए पहला स्थान हासिल किया.

जिलावार प्रदर्शन में कौन-कौन से जिले हैं आगे?

जिलावार परिणाम में झाबुआ जिला 93.23 प्रतिशत के साथ सर्वोच्च स्थान पर रहा. इसके बाद अनूपपुर (93.04%) और नरसिंहपुर (92.62%) रहे. भोपाल जिला 68.61 प्रतिशत परिणाम के साथ चौथे स्थान पर रहा.

क्रमांकजिलापास प्रतिशत
1झाबुआ93.23%
2अनूपपुर93.04%
3नरसिंहपुर92.62%
4भोपाल68.61%

आज जारी हुआ रिजल्ट

आज 11 बजे मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने एमपी बोर्ड 10वीं कक्षा और 12वीं कक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है. ऐसे स्टूडेंट जो इस परीक्षा में शामिल हुए थे, वे ऑफिशियल वेबसाइट की मदद से, नीचे बताए गए स्टेप्स से रिजल्ट देख सकते हैं. 

16 सालों में सबसे शानदार रिजल्ट

मुख्यमंत्री ने रिजल्ट की घोषणा करते हुए कहा कि इस बार का रिजल्ट शानदार है. उन्होंने सभी टॉप करने वाले स्टूडेंट्स को बधाई दी. उन्होंने कहा कि छात्राओं ने अच्छा प्रदर्शन किया है. इस बार भी बेटियों ने टॉप किया है.

कैसे चेक करें MP Board 12वीं का रिजल्ट?

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं
  • होमपेज पर “12वीं रिजल्ट 2026” लिंक पर क्लिक करें
  • अपना रोल नंबर और अन्य जरूरी जानकारी दर्ज करें
  • सबमिट करते ही रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा
  • भविष्य के लिए प्रिंट या डाउनलोड कर लें

यह भी पढ़ें- MP Board 12th Result 2026: लैपटॉप से लेकर कैश प्राइज तक, जानें MP बोर्ड के टॉपर को क्या-क्या मिलेगा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shambhavi Shivani

शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >