JAC 10th 12th Result 2025 OUT Soon Live: आने वाला है झारखंड बोर्ड 10वीं 12वीं का रिजल्ट, jacresults.com पर करें चेक

JAC 10th 12th Result 2025 OUT Soon Live: झारखंड बोर्ड (JAC) जल्द जारी करेगा 10वीं और 12वीं का रिजल्ट. कक्षा 8 और 9 के नतीजे पहले ही घोषित हो चुके हैं. परीक्षाएं फरवरी-मार्च 2025 में हुई थीं. रिजल्ट jacresults.com पर ऑनलाइन उपलब्ध होगा.

Live Updates
8:28 PM. 21 May 25 2:58 PM. 21 May

How to Check JAC 10th 12th Result 2025 OUT Soon Live: JAC रिजल्ट 2025 ऐसे करें चेक 10वीं और 12वीं

सबसे पहले झारखंड बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट jacresults.com पर जाएं.

होमपेज पर ‘JAC 10th Result 2025’ लिंक पर क्लिक करें.

अब एक नया पेज खुलेगा, जहां लॉगिन डिटेल्स भरनी होंगी.

जानकारी भरने के बाद ‘सबमिट’ बटन पर क्लिक करें.

आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिख जाएगा.

रिजल्ट चेक करें, डाउनलोड करें और भविष्य के लिए प्रिंट निकालकर सुरक्षित रखें.

8:27 PM. 21 May 25 2:57 PM. 21 May

JAC Class 10th Result LIVE: JAC 10वीं पास प्रतिशत 2024

JAC 10वीं में वर्ष 2024 में 10वीं का रिजल्ट 19 अप्रैल को जारी किया गया था. उस वर्ष कुल पास प्रतिशत 90.39% रहा था.

8:26 PM. 21 May 25 2:56 PM. 21 May

JAC Class Result Date 2025: कितने छात्र हुए शामिल और कितने हुए सफल

झारखंड बोर्ड की 10वीं परीक्षा 2025 में कुल 4,21,678 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया था, जिसमें से 4,18,623 छात्र परीक्षा में शामिल हुए. इनमें से 3,78,398 छात्र सफल घोषित किए गए हैं.

7:41 PM. 21 May 25 2:11 PM. 21 May

JAC Class 12th Result 2025 Live: इंटर की परीक्षा में किसने किया टॉप (2024)?

पिछले साल झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) इंटरमीडिएट परीक्षा में निम्नलिखित छात्रों ने टॉप रैंक हासिल की थी:

रैंक 1: स्नेहा, उर्सुलाइन कॉन्वेंट स्कूल – 98.02% (विज्ञान संकाय) रैंक 2: ऋतिका कुमारी, इंटर साइंस कॉलेज, हजारीबाग – 96.4% (विज्ञान संकाय) रैंक 3: पंकज साहू, बैजनाथ जलान कॉलेज, सिसई – 96% (विज्ञान संकाय)

7:20 PM. 21 May 25 1:50 PM. 21 May

JAC Board Result 2025 LIVE: झारखंड बोर्ड रिजल्ट में क्या क्या लिखा होगा?

मार्कशीट में कुछ क्रेडेंशियल्स का उल्लेख किया गया है, जिन्हें उम्मीदवारों को JAC 10वीं, 12वीं रिजल्ट 2025 डाउनलोड करने के बाद ध्यान से जांचना होगा. यदि कोई जानकारी गलत है, तो छात्र सीधे स्कूल से संपर्क कर सकते हैं. मार्कशीट में उल्लिखित विवरण नीचे दिए गए ये सभी जानकारी रहेगी:

रोल नंबर

छात्र का नाम

जन्म तिथि

माता-पिता का नाम

स्कूल कोड

विषय

प्रत्येक विषय में प्राप्त अंक

ग्रेड

योग्यता की स्थिति

7:10 PM. 21 May 25 1:40 PM. 21 May

JAC Result 2025: रिजल्ट के दिन क्या-क्या जानकारी मिलेगी?

रिजल्ट जारी करते समय बोर्ड की ओर से कुल पास प्रतिशत, जिलेवार प्रदर्शन, टॉपर्स की सूची और अन्य जरूरी आंकड़े भी साझा किए जाएंगे.

JAC 10th 12th Result 2025 OUT Soon Live in Hindi: झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) ने अभी तक कक्षा 10वीं और 12वीं के नतीजे घोषित नहीं किए हैं.  रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र-छात्राएं झारखंड बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट jacresults.com और jac.jharkhand.gov.in पर अपने नतीजे चेक कर सकेंगे. 

इस बीच, झारखंड बोर्ड ने कक्षा 8वीं और 9वीं के रिजल्ट जारी कर दिए हैं.  अब सभी की नजरें 10वीं और 12वीं के नतीजों पर टिकी हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, JAC 10वीं और 12वीं का रिजल्ट मई महीने के अंत तक जारी किया जा सकता है. 

JAC 10th 12th Result 2025 OUT Soon Live: कब आयोजित हुई थी परीक्षा

इस साल कक्षा 10 और 12 की परीक्षाएं 11 फरवरी से 4 मार्च 2025 तक हुई थीं. इनमें लगभग 4 लाख छात्र-छात्राएं शामिल हुए थे. पिछले साल कक्षा 10वीं में 3,78,398 छात्रों ने परीक्षा दी थी, जिसमें कुल पास प्रतिशत 90.39% रहा था. 

वहीं, 12वीं के नतीजों में 54% छात्र फर्स्ट डिविजन, 40.63% सेकेंड और 5.17% थर्ड डिविजन से पास हुए थे. JAC बोर्ड कक्षा 10 और 12 के नतीजे एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए जारी करेगा. इसमें पास प्रतिशत, जिलेवार आंकड़े, सीधा रिजल्ट लिंक और अन्य जरूरी जानकारी भी दी जाएगी. 

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Govind jee

गोविन्द जी ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय भोपाल से की है. वे वर्तमान में प्रभात खबर में कंटेंट राइटर (डिजिटल) के पद पर कार्यरत हैं. वे पिछले आठ महीनों से इस संस्थान से जुड़े हुए हैं. गोविंद जी को साहित्य पढ़ने और लिखने में भी रुचि है.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >