CTET 2026 की आंसर की जारी, यहां डायरेक्ट करें चेक

CTET 2026 Answer Key: सीटीईटी परीक्षा में शामिल होने वाले कैंडिडेट्स का इंतजार खत्म हो गया है. सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) की तरफ से सीटीईटी 2026 के लिए आंसर की जारी हो गई है. ऑफिशियल वेबसाइट ctet.nic.in पर आंसर की चेक कर सकते हैं.

CTET 2026 Answer Key: सीटीईटी परीक्षा की आंसर की जारी होने के बाद उम्मीदवार अपने सवालों के जवाब मिलान कर सकते हैं और अंदाजा लगा सकते हैं कि परीक्षा में उनका प्रदर्शन कैसा रहा. इससे उम्मीदवारों को रिजल्ट से पहले ही स्कोर का आइडिया मिल जाता है. CTET 2026 आंसर की चेक करने के लिए नीचे दिए स्टेप्स को फॉलो करें.

CTET 2026 Answer Key: ऐसे करें डाउनलोड

  • सबसे पहले CTET की ऑफिशियल वेबसाइट ctet.nic.in पर जाएं.
  • इसके बाद होमपेज पर CTET 2026 Answer Key के लिंक पर क्लिक करें.
  • अब आपके सामने नया पेज खुल जाएगा.
  • यहां अपनी परीक्षा से जुड़ी जानकारी को भरें.
  • इसमें रोल नंबर और डेट ऑफ बर्थ से लॉगिन कर सकतें हैं.
  • अब आंसर की डाउनलोड करें.

CTET 2026 Answer Key Check Here

CTET की आंसर की जारी होने के बाद उम्मीदवार अपने पेपर के सवालों का मिलान कर सकते हैं. इससे उन्हें यह समझने में मदद मिलती है कि कितने सवाल सही हुए हैं और कितने गलत. अगर किसी उम्मीदवार को लगता है कि किसी सवाल का जवाब गलत दिया गया है तो वह तय प्रक्रिया के तहत उस पर ऑब्जेक्शन भी दर्ज करा सकता है.ॉ

ऑब्जेक्शन सॉल्व होने के बाद आएगा रिजल्ट

परीक्षा का आयोजन 7 और 8 फरवरी 2026 को किया गया. कुछ केंद्रों पर तकनीकी कारणों की वजह से परीक्षा दोबारा भी कराई गई थी और उसका री एग्जाम 1 मार्च 2026 को आयोजित हुआ. अब 12 मार्च 2026 को CTET 2026 की आंसर की जारी कर दी गई है. अब ऑब्जेक्शन प्राप्त होने के बाद सॉल्व किया जाएगा. ऑब्जेक्शन सॉल्व होने के बाद ही रिजल्ट जारी होगा.

यह भी पढ़ें: JEE Main सेशन 2 के लिए फिर से रजिस्ट्रेशन शुरू, जानें कब होगा एग्जाम

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ravi Mallick

रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से डिजिटल पत्रकारिता से जुड़े हैं. स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है. युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है. युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही उनकी प्राथमिकता है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >