जारी हुआ बिहार बोर्ड 12वीं कंपार्टमेंट का रिजल्ट, यहां करें चेक

BSEB 12th Compartment Result 2026 OUT: बिहार बोर्ड 12वीं कंपार्टमेंट परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों का इंतजार खत्म हो गया है. बिहार स्कूल एग्जाम बोर्ड (BSEB) की तरफ से कंपार्टमेंट परीक्षा का रिजल्ट जारी हो गया है. रिजल्ट चेक करने के लिए छात्रों को ऑफिशियल वेबसाइट- interbiharboard.com पर जाना होगा.

BSEB 12th Compartment Result 2026 OUT: बिहार बोर्ड 12वीं कंपार्टमेंट परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों का इंतजार आखिरकार खत्म हो गया है. बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड यानी BSEB की तरफ से इंटर कंपार्टमेंट परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया गया है. जिन छात्रों ने कंपार्टमेंट एग्जाम दिया था, वे अब अपना रिजल्ट ऑनलाइन चेक कर सकते हैं.

बिहार बोर्ड की तरफ से BSEB 12th Compartment Result 2026 आज यानी 23 मई 2026 को शाम 4 बजे जारी किया गया. इससे पहले इंटर का मुख्य रिजल्ट 23 मार्च 2026 को दोपहर 1:30 बजे घोषित किया गया था.

ऐसे चेक करें BSEB 12th Compartment Result 2026

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट interbiharboard.com पर जाएं.
  • होमपेज पर BSEB 12th Compartment Result 2026 लिंक पर क्लिक करें.
  • अब अपना रोल कोड और रोल नंबर दर्ज करें.
  • सबमिट बटन पर क्लिक करते ही रिजल्ट स्क्रीन पर खुल जाएगा.
  • अपने विषयवार मार्क्स और डिटेल्स चेक करें.
  • भविष्य के लिए रिजल्ट का प्रिंटआउट डाउनलोड कर लें.

13 लाख से ज्यादा छात्र

इस साल बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा 2026 में करीब 13.70 लाख से ज्यादा छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया था. परीक्षा फरवरी 2026 में आयोजित की गई थी. बिहार बोर्ड हर साल साइंस, कॉमर्स और आर्ट्स तीनों स्ट्रीम का रिजल्ट एक साथ जारी करता है.

जो छात्र मुख्य परीक्षा में एक या दो विषयों में पास नहीं हो पाए थे, उन्हें कंपार्टमेंट परीक्षा में शामिल होने का मौका दिया गया था. अब बोर्ड ने उन छात्रों का रिजल्ट भी जारी कर दिया है ताकि वे आगे की पढ़ाई और एडमिशन प्रक्रिया पूरी कर सकें.

यह भी पढ़ें: बिहार बोर्ड 10वीं कंपार्टमेंट परीक्षा का रिजल्ट जारी, यहां करें चेक

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ravi mallick

रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से डिजिटल पत्रकारिता से जुड़े हैं. स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है. युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है. युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही उनकी प्राथमिकता है.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >