नौकरी के साथ की तैयारी, सीवान के लाल ने BPSC में किया कमाल! अब बनेंगे DSP

BPSC 70th CCE Result 2026: BPSC ने 70वीं CCE का रिजल्ट जारी किया है. इस परीक्षा में सीवान के शोभित श्रीवास्तव ने सफलता हासिल की है. अब ने DSP बनेंगे. परिवार और पूरे जिले में खुशी का माहौल है.

BPSC 70th CCE Result 2026 (सीवान से अरविंद कुमार की रिपोर्ट): बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की 70वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है. इसमें सीवान जिले के नौतन निवासी शोभित श्रीवास्तव ने शानदार सफलता हासिल की है. उन्हें पुलिस उपाधीक्षक (DSP) पद के लिए चयनित किया गया है. शोभित ने न सिर्फ अपने परिवार बल्कि जिले का नाम रोशन किया है. उनकी इस उपलब्धि से क्षेत्र में खुशी का माहौल है.

नौकरी के साथ की तैयारी

शोभित श्रीवास्तव ने BPSC 66वीं परीक्षा क्लियर किया था और तब उन्हें परिवीक्षा पदाधिकारी (Probation Officer) का पद मिला था. वे वर्तमान में इसी पद पर हैं. उन्होंने नौकरी के साथ-साथ अपनी तैयारी जारी रखी और 70वीं BPSC परीक्षा में सफलता हासिल कर ली. अब वे DSP बनेंगे.

ISM धनबाद से की इंजीनियरिंग

शोभित श्रीवास्तव ने अपनी ग्रेजुएशन पढ़ाई फेमस संस्थान Indian School of Mines (ISM), Dhanbad से पूरी की है. उच्च शिक्षा के बाद उन्होंने प्रशासनिक सेवा में जाने का लक्ष्य तय किया और लगातार मेहनत के बल पर सफलता प्राप्त की.

माता-पिता और परिवार को दिया सफलता का श्रेय

अपनी सफलता पर शोभित श्रीवास्तव ने कहा कि इस उपलब्धि का श्रेय उनके माता-पिता, ईश्वर, पत्नी, बहनों और परिवार के सभी सदस्यों को जाता है. उन्होंने कहा कि परिवार के निरंतर सहयोग, मार्गदर्शन और आशीर्वाद के बिना यह सफलता संभव नहीं थी. शोभित के पिता श्याम किशोर श्रीवास्तव और माता वीणा श्रीवास्तव ने हमेशा उनका मनोबल बढ़ाया. वहीं परिवार के अन्य सदस्यों ने भी हर कदम पर उनका साथ दिया.

क्षेत्र में खुशी की लहर

डीएसपी पद पर चयन की खबर मिलते ही परिवार, रिश्तेदारों और शुभचिंतकों में खुशी की लहर दौड़ गई. क्षेत्रवासियों ने शोभित श्रीवास्तव को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है.

युवाओं के लिए बने प्रेरणा

शोभित श्रीवास्तव की सफलता यह साबित करती है कि यदि लक्ष्य स्पष्ट हो और मेहनत लगातार जारी रहे, तो सफलता जरूर मिलती है. वर्तमान में सरकारी सेवा में रहते हुए भी उन्होंने अपनी तैयारी नहीं छोड़ी और एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर युवाओं के लिए प्रेरणा का उदाहरण पेश किया.

यह भी पढ़ें- BPSC परीक्षा में सारण की बेटी ने किया कमाल! अब बनेंगी ग्रामीण विकास अधिकारी

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shambhavi shivani

शाम्भवी शिक्षा, रोजगार, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी पर खास नजर रखती हैं. उन्होंने प्रभात खबर के लिए कई UPSC और BPSC टॉपर्स के इंटरव्यू लिए हैं. साथ ही इस प्लेटफॉर्म के लिए AI एजुकेशन और करियर गाइडेंस पर एक्सपर्ट ओपनियन भी बनाती हैं. उनकी खासियत है कि वो डाटा रिलेटेड खबरों और फैक्ट्स को आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाती हैं. शाम्भवी को डिजिटल मीडिया में 3 सालों से अधिक का अनुभव है. प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और पटना स्थित न्यूज़ हाट में भी काम कर चुकी हैं. 

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >