रोल नंबर से ऐसे करें बिहार बोर्ड 10वीं कक्षा का रिजल्ट चेक, जानें पूरी प्रक्रिया

Bihar Board 10th Result 2026: बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट ऑनलाइन मोड में जारी किया जाता है. छात्र घर बैठे ही ऑफिशियल वेबसाइट के जरिए अपना रिजल्ट देख सकते हैं.

Bihar Board 10th Result 2026: बिहार बोर्ड 10वीं परीक्षा का रिजल्ट आज जारी होने वाला है. 10वीं कक्षा का रिजल्ट प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए जारी किया जाएगा. रिजल्ट जारी होने के बाद आप इसे बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट की मदद से देख सकते हैं. आप रोल नंबर से भी रिजल्ट चेक कर सकते हैं.

रोल नंबर से कैसे चेक करें BSEB 10th रिजल्ट?

  • सबसे पहले बिहार बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं
  • होमपेज पर “BSEB 10th Result 2026” लिंक पर क्लिक करें
  • अब अपना रोल नंबर और रोल कोड दर्ज करें
  • सबमिट बटन पर क्लिक करते ही रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा
  • फ्यूचर के लिए रिजल्ट डाउनलोड या प्रिंट कर लें

बिहार बोर्ड ने दी सूचना

बिहार बोर्ड ने अपने ऑफिशियल X के माध्यम से ट्वीट करके जानकारी दी है. बोर्ड ने कहा कि आज यानी कि 29 मार्च 2026 को 1: 15 बजे रिजल्ट जारी किया जाएगा. रिजल्ट देखने के लिए biharboardonline.bihar.gov.in और matricbiharboard.com पर जाएं.

किन वेबसाइट पर देखें बिहार बोर्ड रिजल्ट?

  • biharboardonline.bihar.gov.in,
  • results.biharboardonline.com
  • bsebexam.com
  • matricbiharboard.com

कब हुई थी परीक्षा?

बिहार बोर्ड 10वीं कक्षा की परीक्षा 17 फरवरी से 25 फरवरी 2026 के बीच आयोजित की गई थी. इस बार बोर्ड की 10वीं परीक्षा में 15 लाख से अधिक स्टूडेंट्स शामिल हुए थे.

टॉपर्स इंटरव्यू हो चुका है पूरा

बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं की टॉपर्स लिस्ट तैयार हो गई है. टॉपर्स का इंटरव्यू भी पूरा हो चुका है. वहीं अब रिजल्ट जारी होने वाला है. छात्र आधिकारिक वेबसाइट पर रिजल्च देख सकते हैं.

मार्कशीट में क्या-क्या होगा?

रिजल्ट देखने के बाद छात्रों को अपनी मार्कशीट में दी गई जानकारी को ध्यान से देखना चाहिए. इसमें स्टूडेंट्स का नाम, रोल नंबर, विषयवार अंक, कुल अंक और पास/फेल की स्थिति शामिल होती है. यदि किसी तरह की गलती नजर आती है, तो तुरंत स्कूल या बोर्ड से कॉन्टैक्ट करना चाहिए.

पास होने के लिए जरूरी अंक

बिहार बोर्ड 10वीं परीक्षा में पास होने के लिए छात्रों को प्रत्येक विषय में कम से कम 33 प्रतिशत अंक प्राप्त करना अनिवार्य होता है. यदि कोई छात्र एक या दो विषयों में फेल होता है, तो उसे कंपार्टमेंट परीक्षा का मौका दिया जाता है.

यह भी पढ़ें- Bihar Board 10th Result 2026 LIVE Updates: बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट 1 बजे होगा जारी, यहां सबसे पहले करें चेक

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shambhavi shivani

शाम्भवी शिक्षा, रोजगार, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी पर खास नजर रखती हैं. उन्होंने प्रभात खबर के लिए कई UPSC और BPSC टॉपर्स के इंटरव्यू लिए हैं. साथ ही इस प्लेटफॉर्म के लिए AI एजुकेशन और करियर गाइडेंस पर एक्सपर्ट ओपनियन भी बनाती हैं. उनकी खासियत है कि वो डाटा रिलेटेड खबरों और फैक्ट्स को आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाती हैं. शाम्भवी को डिजिटल मीडिया में 3 सालों से अधिक का अनुभव है. प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और पटना स्थित न्यूज़ हाट में भी काम कर चुकी हैं. 

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >