Bihar Board 10th Result 2026 OUT LIVE Updates: बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी, 81.79 फीसदी छात्र पास

Bihar Board 10th Result 2026 LIVE Updates: बिहार बोर्ड 10वीं की परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों का इंतजार आज खत्म हो जाएगा. बिहार स्कूल एग्जाम बोर्ड (BSEB) की तरफ से मैट्रिक का रिजल्ट आज यानी 29 मार्च 2026 को 1 बजकर 15 मिनट पर जारी होने वाला है. BSEB के अध्यक्ष आनंद किशोर बिहार बोर्ड मैट्रिक का रिजल्ट जारी करेंगे.

Bihar Board 10th Result 2026 OUT LIVE Updates: बिहार बोर्ड 10वीं की परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों का इंतजार खत्म हो गया है. बिहार स्कूल एग्जाम बोर्ड (BSEB) की तरफ से मैट्रिक का रिजल्ट आज यानी 29 मार्च 2026 को 1 बजकर 15 मिनट पर जारी हो गया है. BSEB के अध्यक्ष आनंद किशोर ने बिहार बोर्ड मैट्रिक के रिजल्ट की घोषणा की है. उनके साथ राज्य के शिक्षा मंत्री सुनील कुमार भी मौजूद रहे.

Bihar Board 10th Result 2026 OUT: बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट जारी

BSEB के अध्यक्ष आनंद किशोर और राज्य के शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है. ऑफिशियल वेबसाइट secondary.biharboardonline.com पर मार्कशीट चेक कर सकते हैं.

बोर्ड ऑफिस पहुंचे अधिकारी

बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी होने वाला है. लेटेस्ट अपडेट के अनुसार, बिहार बोर्ड के अधिकारी बोर्ड ऑफिस पहुंच गए हैं. बिहार बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर 10वीं का रिजल्ट जारी करेंगे.

Bihar Board 10th Toppers को 2 लाख का इनाम

बिहार सरकार और शिक्षा विभाग बोर्ड एग्जाम में टॉपर करने वाले छात्रों के लिए इनाम की घोषणा करती है. पिछले साल रैंक 1 टॉपर को 2 लाख का इनाम और लैपटॉप दिया गया था. इस साल टॉपर्स को क्या-क्या मिलेगा इसकी डिटेल्स नीचे दिए लिंक पर चेक कर सकते हैं.

BSEB Bihar Board 10th Toppers Prize

Bihar Board Toppers Verification में पहुंचीं पूर्णिया की डिंपी

बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट से पहले टॉपर्स का वेरिफिकेशन करता है. बिहार के पूर्णिया जिले की रहने वाली डिंपी कुमारी को टॉपर्स वेरिफिकेशन के लिए बुलाया गया था. डिंपी का नाम टॉप 10 में शामिल हो सकता है.

Bihar Board 10th Topper Verification of Dimpi Kumari

Bihar Board 10th Result 2026 इन आसान स्टेप्स से करें चेक

  • सबसे पहले बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की ऑफिशियल वेबसाइट secondary.biharboardonline.com पर जाएं.
  • अब BSEB 10th Result 2026 लिंक पर क्लिक करें.
  • अपना रोल नंबर और रोल कोड दर्ज करें.
  • इसके बाद सबमिट पर क्लिक करें.
  • आपकी मार्कशीट स्क्रीन पर आ जाएगी.

Bihar Board 10th Result 2026 By Name: सीधे नाम से कैसे चेक करें रिजल्ट?

बिहार स्कूल एग्जाम बोर्ड (BSEB) कक्षा 10वीं का रिजल्ट कई तरीकों से चेक करने का ऑप्शन देता है. बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट सीधे नाम से भी चेक कर सकते हैं. तरीका जानने के लिए नीटे दिए लिंक पर क्लिक करें-

Bihar BSEB 10th Result 2026 by Name Check Here

Bihar Board 10वीं के लिए पासिंग मार्क्स

बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा पास करने के लिए हर छात्र को प्रत्येक विषय में कम से कम 33 प्रतिशत अंक हासिल करना जरूरी होता है. यदि कोई छात्र एक या दो विषयों में पास नहीं हो पाता है, तो उसे घबराने की जरूरत नहीं होती. ऐसे छात्रों को बिहार बोर्ड की ओर से आयोजित कम्पार्टमेंट परीक्षा में बैठने का अवसर दिया जाता है, जिससे वे उसी साल अपनी परीक्षा पास कर सकते हैं.

Bihar Board 10th Result 2026: इन वेबसाइट्स पर भी आएगी मार्कशीट

बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in के अलावा bsebexam.com और secondary.biharboardonline.com पर भी रिजल्ट जारी होगा. हालांकि, बिहार बोर्ड की तरफ से results.biharboardonline.com और matricbiharboard.com जैसे पोर्टल्स पर भी रिजल्ट जारी किया जाता है.

थर्ड पार्टी वेबसाइट पर चेक करें रिजल्ट

बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट थर्ड पार्टी वेबसाइट indiaresults.com पर भी देखा जा सकता है. इस वेबसाइट पर छात्र पहले से रजिस्ट्रेशन भी कर सकते हैं. रजिस्ट्रेशन के लिए मोबाइल नंबर, नाम, रोल नंबर, रोल कोड और ईमेल आईडी जैसी जानकारी देनी होती है.

यह भी पढ़ें: बिहार बोर्ड 10वीं टॉपर्स का वेरिफिकेशन, पटना ऑफिस पहुंचीं पूर्णिया की डिंपी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ravi Mallick

रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से डिजिटल पत्रकारिता से जुड़े हैं. स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है. युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है. युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही उनकी प्राथमिकता है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >