Bihar Board 10th Result 2025: बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट बिना इंटरनेट के करें चेक, ये है सबसे आसान तरीका

Bihar Board 10th Result 2025: बिहार स्कूल एग्जाम बोर्ड (BSEB) की तरफ से कक्षा 10वीं की परीक्षा का रिजल्ट आज जारी हो गया है. छात्र अपनी मार्कशीट फोन में बिना इंटरनेट के भी देख सकते हैं.

Bihar Board 10th Result 2025: बिहार स्कूल एग्जाम बोर्ड (BSEB) की तरफ से कक्षा 10वीं की परीक्षा का रिजल्ट आज जारी हो गया है. रिजल्ट की तैयारियां पूरी हो चुकी थीं. बिहार बोर्ड की तरफ से कक्षा 10वीं का रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट- results.biharboardonline.com पर चेक कर सकते हैं. ऑफिशियल वेबसाइट के अलावा छात्र अपनी मार्कशीट फोन में बिना इंटरनेट के भी देख सकते हैं.

बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट matricresult2025.com और matricbiharboard.com पर भी जारी होगा. रिजल्ट जारी होने के पहले छात्र अपना रिजल्ट दो तरीके से बीना इंटरनेट के चेक कर सकते हैं.

Bihar Board 10th Result 2025 LIVE Update: यहां सबसे पहले करें चेक

Bihar Board 10th Result 2025 by SMS: बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट एसएमएस से करें चेक

बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट छात्र अपने फोन में बिना इंटरनेट के चेक कर सकते हैं. बिना इंटरनेट के चेक करने के लिए सबसे पहले अपने फोन में मैसेज बॉक्स में जाएं. इसके लिए छात्रों को मैसेज बॉक्स में Bihar 10 टाइप करके अपना रोल नंबर टाइप करना होगा. फिर इस मैसेज को 56263 पर भेज दें। कुछ ही समय में मैसेज के जरिए रिजल्ट प्राप्त हो जाएगा.

Bihar Board 10th Result 2025 in School: स्कूल से पाएं 10वीं का रिजल्ट

बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट बिना इंटरनेट से चेक करने के लिए छात्रों को 10वीं का रिजल्ट जारी होने के बाद अपने स्कूल जाना होगा. बिहार स्कूल एग्जाम बोर्ड छात्रों की मार्कशीट कुछ दिनों के बाद उनके स्कूल भेजता है. ऐसे में छात्र अपने स्कूल से ओरिजिनल मार्कशीट प्राप्त कर सकते हैं. बता दें कि ओरिजिनल मार्कशीट में स्कूल के प्रधानाचार्य का हस्ताक्षर होता है.

ये भी पढ़ें: बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट सबसे पहले यहां करें चेक

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ravi Mallick

रवि मल्लिक, प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेट राइटर हैं. सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी के रहने वाले हैं. यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई. भारतेंदु हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज से स्कूलिंग खत्म करने के बाद महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की ओर दिलचस्पी जगी और आगे की पढ़ाई के लिए लखनऊ चले गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकर वेबसाइट के साथ काम किया. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे तराशना भी जानते हैं. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के बाद साल 2019 में रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. एजुकेशन न्यूज पर काम शुरू करने के साथ-साथ रवि के करियर की गाड़ी भी आगे चली. साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और इस संस्थान में Career कैटेगरी की शुरुआत की. यहां करियर कैटेगरी पर काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए. साल 2024 में रवि मल्लिक Times Network के टाइम्सनाउ हिंदी के एजुकेशन टीम के साथ जुड़े. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की यंग और एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. कॉलेजों के बारे में डिटेल्स में बताना हो या किसी कोर्स की पूरी जानकारी रवि अच्छे से समझा सकते हैं. एजुकेशन न्यूज पर 7 साल का अनुभव रखने वाले रवि मल्लिक के लिए युवाओं को प्रेरित करना, उनके बीच के मुद्दों को उठाना, सही व सटीक जानकारी देना ही प्राथमिकता रही है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >