BCECEB ITI Admission: बिहार में आईटीआई एडमिशन का इंतजार कर रहे छात्रों के लिए बड़ी खबर है. बिहार कंबाइंड एंट्रेंस कॉम्पिटिटिव एग्जाम बोर्ड (BCECEB) ने ITI एडमिशन 2026 के लिए फर्स्ट राउंड सीट अलॉटमेंट रिजल्ट जारी कर दिया है. जिन अभ्यर्थियों ने काउंसलिंग और चॉइस फिलिंग की प्रक्रिया पूरी की थी, वे अब ऑफिशियल वेबसाइट- bceceboard.bihar.gov.in पर जाकर अपना सीट अलॉटमेंट रिजल्ट देख सकते हैं.
जारी हुई पहली सीट अलॉटमेंट लिस्ट
पहली सीट अलॉटमेंट लिस्ट उन उम्मीदवारों के लिए जारी की गई है जिन्होंने BCECEB की ओर से आयोजित काउंसलिंग प्रक्रिया में भाग लिया था और समय रहते अपनी पसंद के संस्थानों व ट्रेड का सेलेक्शन किया था. सीटों का आवंटन उम्मीदवार की रैंक, कैटेगरी, उपलब्ध सीटों और भरे गए विकल्पों के आधार पर किया गया है.
जिन छात्रों को सीट मिल गई है, उन्हें तय समय के भीतर संबंधित संस्थान में दस्तावेज सत्यापन और एडमिशन की प्रक्रिया पूरी करनी होगी. अगर कोई उम्मीदवार निर्धारित समय तक रिपोर्ट नहीं करता है तो उसकी सीट रद्द की जा सकती है.
ऐसे चेक करें BCECEB ITI Admission सीट अलॉटमेंट रिजल्ट
- सबसे पहले BCECEB की ऑफिशियल वेबसाइट bceceboard.bihar.gov.in पर जाएं.
- होमपेज पर BCECEB ITI Admission 2026 First Round Seat Allotment Result के लिंक पर क्लिक करें.
- अब अपना एनरोलमेंट नंबर, रजिस्ट्रेशन नंबर या जन्म तिथि दर्ज करें.
- लॉगिन करते ही सीट अलॉटमेंट का रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा.
- सीट अलॉटमेंट लेटर डाउनलोड करें और भविष्य के लिए उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें.
BCECEB ITI Admission 2026 Seat Allotment Result Check Here
एडमिशन प्रक्रिया से जुड़ी महत्वपूर्ण तारीखें
BCECEB ने ITI एडमिशन 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया 15 अप्रैल 2026 से शुरू की थी. ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 5 मई 2026 थी, जबकि फीस जमा करने की आखिरी तारीख 6 मई 2026 निर्धारित की गई थी. आवेदन में सुधार का मौका 7 और 8 मई 2026 को दिया गया था.
प्रवेश परीक्षा 30 और 31 मई 2026 को आयोजित हुई थी. एडमिट कार्ड 22 मई 2026 को जारी किए गए थे और परीक्षा का रिजल्ट 24 जून 2026 को घोषित किया गया था. अब काउंसलिंग प्रक्रिया के तहत पहली सीट अलॉटमेंट लिस्ट जारी कर दी गई है.
ये भी पढ़ें: बिहार ITI एडमिशन में रजिस्ट्रेशन की डेट बढ़ी, इस दिन तक करें अप्लाई
