RBSE Rajasthan Board 12th Result 2025 OUT LIVE: वेबसाइट क्रैश, यहां सबसे पहले चेक करें राजस्थान बोर्ड 12वीं का रिजल्ट

RBSE Rajasthan Board 12th Result 2025 OUT soon LIVE: राजस्थान बोर्ड 12वीं का रिजल्ट 22 मई को जारी हो गया है. छात्र rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकेंगे.

Live Updates
11:28 PM. 22 May 25 5:58 PM. 22 May

RBSE 12th Result 2025 Live: राजस्थान बोर्ड 12वीं साइंस रिजल्ट कैसा रहा

RBSE 12th Result 2025 Live: राजस्थान बोर्ड 12वीं साइंस स्ट्रीम में 2.6 लाख से अधिक छात्र पास हुए.

रजिस्टर्ड छात्रों की संख्या: 273915

शामिल होने वाले छात्रों की संख्या: 272138

पास उम्मीदवारों की संख्या: 267864

11:18 PM. 22 May 25 5:48 PM. 22 May

Rajasthan Board 12th Result 2025 Declared

11:17 PM. 22 May 25 5:47 PM. 22 May

RBSE 12th Arts Result 2025 Declared: 97.78% छात्र सफल

राजस्थान बोर्ड (RBSE) ने 12वीं कक्षा के आर्ट्स संकाय का रिजल्ट जारी कर दिया है. इस बार कुल 5,78,164 छात्र परीक्षा में शामिल हुए थे, जिनमें से 5,65,346 छात्र सफल हुए हैं. आर्ट्स स्ट्रीम में कुल पास प्रतिशत 97.78% दर्ज किया गया है.

11:16 PM. 22 May 25 5:46 PM. 22 May

RBSE Class 12th Result 2025 LIVE: ऐसे करें ऑनलाइन चेक

राजस्थान बोर्ड कक्षा 10 का रिजल्ट 2025 जल्द ही ऑनलाइन जारी किया जाएगा. छात्र नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके अपना रिजल्ट देख सकते हैं:

स्टेप 1: सबसे पहले राजस्थान बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाएं.

स्टेप 2: होमपेज पर “RBSE 10th Result 2025” के लिंक पर क्लिक करें.

स्टेप 3: अपना रोल नंबर और मांगी गई जरूरी जानकारी भरें.

स्टेप 4: आपकी मार्कशीट स्क्रीन पर दिखाई देगी.

स्टेप 5: मार्कशीट को डाउनलोड करके सेव कर लें.

11:12 PM. 22 May 25 5:42 PM. 22 May

Rajasthan Board 12th Result 2025 District Wise

राजस्थान बोर्ड 12वीं आर्ट्स में राजसमंद का पास प्रतिशत सबसे अधिक 99.05 फीसदी रहा. जयपुर का 97.53 फीसदी, सीकर का कुल पास प्रतिशत 98.72 फसदी रहा.

11:10 PM. 22 May 25 5:40 PM. 22 May

RBSE 12th Result 2025 DECLARED LIVE: साइंस स्‍ट्रीम में छात्राओं ने मारी बाजी

RBSE 12th Result 2025 DECLARED LIVE: राजस्‍थान बोर्ड की 12वीं की परीक्षा में छात्रों का पास प्रतिशत 98.07 और छात्राओं का पास प्रतिशत 99.02 रहा.

RBSE 12th Result 2025 OUT Soon LIVE in Hindi: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) 12वीं का रिजल्ट 22 मई, गुरुवार को जारी किया गया. बोर्ड ने बताया है कि शाम 5 बजे के बाद साइंस, आर्ट्स और कॉमर्स तीनों स्ट्रीम के रिजल्ट एक साथ घोषित किए गए हैं. रिजल्ट जारी होते ही छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाकर अपना परिणाम देख सकेंगे. 

RBSE Rajasthan Board 12th Result 2025

इस बार राजस्थान बोर्ड की 12वीं की परीक्षा में 8 लाख से ज्यादा छात्र-छात्राएं शामिल हुए थे. परीक्षा मार्च-अप्रैल 2025 में कड़ी निगरानी में आयोजित की गई थी. कॉपियों की जांच का काम इस बार समय से पहले पूरा कर लिया गया, ताकि रिजल्ट जल्द जारी किया जा सके. रिजल्ट की घोषणा बोर्ड प्रशासक महेश चंद्र शर्मा करेंगे. इस मौके पर राजस्थान के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर भी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कार्यक्रम में शामिल होंगे. (RBSE 12th Result Hindi)

छात्र rajeduboard.rajasthan.gov.in या rajresults.nic.in पर जाकर सीधे अपना रोल नंबर डालकर रिजल्ट देख सकते हैं. रिजल्ट (RBSE 12th Result 2025 OUT Soon LIVE) समय पर देखने के लिए वेबसाइट को पहले से बुकमार्क कर लें और एडमिट कार्ड तैयार रखें. पिछले साल राजस्थान बोर्ड 12वीं का पास प्रतिशत शानदार रहा था. साइंस स्ट्रीम में 96.33%, कॉमर्स में 97.53% और आर्ट्स में 94.46% छात्र पास हुए थे. इस बार भी अच्छे रिजल्ट की उम्मीद की जा रही है. रिजल्ट देखने के लिए छात्र नीचे दी गई वेबसाइटों पर जा सकते हैं:

  • rajeduboard.rajasthan.gov.in
  • rajresults.nic.in

रिजल्ट चेक करने के लिए छात्रों को अपना रोल नंबर और एडमिट कार्ड की जानकारी दर्ज करनी होगी.  रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड भी कर सकेंगे. राजस्थान बोर्ड जल्द ही 10वीं का रिजल्ट (RBSE 12th Result 2025 OUT Soon LIVE)भी घोषित करेगा. 10वीं का परिणाम भी इन्हीं वेबसाइटों पर देखा जा सकेगा. बोर्ड ने पहले ही कहा था कि 10वीं और 12वीं दोनों के नतीजे मई के आखिरी सप्ताह से पहले जारी कर दिए जाएंगे. 

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Govind jee

गोविन्द जी ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय भोपाल से की है. वे वर्तमान में प्रभात खबर में कंटेंट राइटर (डिजिटल) के पद पर कार्यरत हैं. वे पिछले आठ महीनों से इस संस्थान से जुड़े हुए हैं. गोविंद जी को साहित्य पढ़ने और लिखने में भी रुचि है.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >