120 मिनट में 120 पन्ना लिखकर, रांची की बेटी ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, अब छपेगी किताब

Megha Rani World Record: रांची की लेखिका डॉ मेघा रानी ने 120 मिनट में 120 पन्ने लिखकर विश्व रिकॉर्ड बनाया है. 2 जुलाई को ‘बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड’ ने उनकी इस उपलब्धि को मान्यता दी है. मेघा रानी ने न सिर्फ अपने परिवार का नाम रोशन किया है बल्कि पूरे झारखंड का परचम दुनियाभर में लहराया है.

Megha Rani World Record: झारखंड की राजधानी रांची की बेटी डॉ मेधा रानी ने हिंदी लेखन में विश्व रिकॉर्ड बनाया है. उन्होंने 120 मिनट में 120 पन्ने लिखकर नया विश्व रिकॉर्ड बनाया है. झारखंड के इतिहास और संस्कृति पर आधारित उनकी पांडुलिपि जल्द ही बुक में पब्लिश होगी, जिसका टाइटल होगा ‘अपन झारखंड’. 


सबसे तेज स्पीड से हिंदी लिखने वाली महिला 


मेघा रानी रांची की रहने वाली हैं. उन्होंने बिना रुके सिर्फ दो घंटे में 120 पन्ने लिखकर विश्व रिकॉर्ड बनाया है. अब वे दुनिया की सबसे तेज स्पीड से हिंदी लिखने वाली महिला बन गई हैं. 


7 सालों से महिला और सोशल मुद्दों पर लिख रही हैं मेघा रानी 


रांची की बेटी डॉ मेघा रानी 7 सालों से से नारी विमर्श और सामाजिक विषयों पर लेखन कर रही हैं. इससे पहले उनकी ‘श्रीकृष्ण लीला’ नाम की किताब भी पब्लिश हो चुकी है. इस किताब को इंटरनेशनल बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में स्थान मिला था. साथ ही उन्हें कई सारे पुरस्कार मिल चुके हैं. 


जयपुर से शुरू हुआ था सफर 

उनका सफर जयपुर से शुरू हुआ था. इस रिकॉर्ड की शुरुआत 2026 की जनवरी, जयपुर से हुई थी. फिर मई महीने में दुनिया भर के जजों की टीम के मार्गदर्शन में ऑनलाइन लाइव वर्ल्ड रिकॉर्ड अटेंप्ट आयोजित किया गया था. सारी तरह की वेरिफिकेशन के बाद मेघा रानी की इस उपलब्धि को बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड और इन्फ्लुएंसर बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में मान्यता दी गई. आगे इस रिकॉर्ड को 'लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड' और 'एशियन बुक ऑफ रिकॉर्ड' में भी भेजे जाने की योजना है. 


लिखने में वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने से क्या होता है? 


लिखने से जुड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड, जैसे सबसे तेज, सबसे लंबा या सबसे अधिक लिखने का रिकॉर्ड, आपको अंतरराष्ट्रीय पहचान दिला सकता है. आपका नाम गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स या लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स जैसी प्रतिष्ठित संस्थाओं में आ सकता है. इससे न केवल आपका आत्मविश्वास बढ़ता है, बल्कि करियर के नए अवसर भी खुलते हैं और आपकी उपलब्धि कई लोगों के लिए प्रेरणा बन सकती है.


यह भी पढ़ें- 14 साल की उम्र में जेईई क्रैक कर बना IITian, खेलने-कूदने की उम्र में दुनिया को किया हैरान


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shambhavi Shivani

शाम्भवी शिक्षा, रोजगार, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी पर खास नजर रखती हैं. उन्होंने प्रभात खबर के लिए कई UPSC और BPSC टॉपर्स के इंटरव्यू लिए हैं. साथ ही इस प्लेटफॉर्म के लिए AI एजुकेशन और करियर गाइडेंस पर एक्सपर्ट ओपनियन भी बनाती हैं. उनकी खासियत है कि वो डाटा रिलेटेड खबरों और फैक्ट्स को आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाती हैं. शाम्भवी को डिजिटल मीडिया में 3 सालों से अधिक का अनुभव है. प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और पटना स्थित न्यूज़ हाट में भी काम कर चुकी हैं. 

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >