Raksha Bandhan Gift for School Going Sister: रक्षाबंधन पर बहन भाई की कलाई पर राखी बांधती है और भाई अपनी बहन को उसकी पसंद का प्यारा सा तोहफा देता है. अगर आपकी बहन अभी स्कूल में पढ़ती है और इस रक्षाबंधन पर आप उसे ऐसा Gift देना चाहते हैं, जो उसे पसंद आने के साथ पढ़ाई और रोजमर्रा के काम में भी उपयोगी हो, तो यह आर्टिकल जरूर देखें. हर बार चॉकलेट, टेडी या कपड़े ही Gift में देना जरूरी नहीं है. स्कूल जाने वाली बहन के लिए इस बार उसकी पढ़ाई में भी काम आए ऐसा गिफ्ट चुनिए.
Raksha Bandhan Gift Ideas for School Going Sister: आप यह गिफ्ट दे सकते हैं अपनी बहन को
- स्टाइलिश और मजबूत सकूल बैग
- क्रिएटिव स्टेशनरी किट
- पर्सनलाइज्ड नोटबुक या जर्नल
- क्यूट वॉटर बॉटल
- स्टडी टेबल लैंप
- आर्ट और स्केचिंग किट
- लर्निंग गेम और पजल
- अच्छी स्टोरी बुक्स या बुक सेट
- डिक्शनरी या किड्स इनसाइक्लोपीडिया
- साइंस या स्टेम लर्निंग किट
- गिफ्ट हैम्पर्स
ये भी पढ़ें: Raksha Bandhan School Activity: स्कूल में कराएं ये 20 शानदार एक्टिविटीज, बच्चों को आएगा खूब मजा
500 Rupees Budget Gift : 500 रुपए के अंदर बहन को क्या Gift दें?
रक्षाबंधन पर Gift के लिए अगर Budget 500 रुपए तक है, तो भी स्कूल जाने वाली बहन के लिए कई अच्छे विकल्प मौजूद हैं. जरूरी नहीं कि Gift महंगा हो, बल्कि उसकी पसंद और उपयोगिता ज्यादा मायने रखती है. इतने में स्केचिंग सेट, नोटबुक कॉम्बो, स्टेशनरी पाउच, हैंड बैग, माइंड गेम्स जैसी कई चिजें गिफ्ट कर सकते हैं. अगर बहन को Drawing पसंद है तो आर्ट किट, Reading पसंद है तो स्टोरी बुक और Writing या Journaling पसंद है तो पर्सनलाइज्ड नोटबुन दिया जा सकता है.
Raksha Bandhan Budget Gift Ideas: बजट के मुताबिक दे सकते हैं गिफ्ट
| बजट | गिफ्ट आइडिया |
| 100–300 रुपए | स्टेशनरी सेट, नोटबुक, पेन सेट, पेंसिल बॉक्स |
| 300–500 रुपए | आर्ट किट, स्टोरी बुक्स, वॉटर बॉटल, स्टेशनरी किट |
| 500–1000 रुपए | स्कूल बैग, स्टडी टेबल लैंप, बुक सेट, पर्सनलाइज्ड गिफ्ट |
| 1000 रुपए से अधिक | STEM लर्निंग किट, प्रीमियम स्कूल बैग, एजुकेशनल गेम्स या लर्निंग गैजेट |
Rakshan Bandhan Gift for Sister: बहन की हॉबी के अनुसार भी दे सकते हैं गिफ्ट
अगर बहन किसी खास Hobby में रुचि रखती है, तो उसी से जुड़ा Gift उसे ज्यादा पसंद आ सकता है. उदाहरण के लिए अगर वा डांस क्लास जाती हैं, तो उसे पैरों में पहनने वाला घुंघरू गिफ्ट किया जा सकता है. इसके अलावा अगर वह म्यूजिक सीखना चाहती है,, तो उसे कोई म्यूजिकल इंस्ट्रूमेंट गिफ्ट करना अच्छा होगा.
ये भी पढ़ें: इस रक्षाबंधन बहन को दें 'सफल भविष्य' का तोहफा, ये हैं बेस्ट एजुकेशन और स्किल गिफ्ट्स
Raksha Bandhan Surprise Ideas 2026: बहन को दे सकते हैं सरप्राइज
रक्षाबंधन पर बहन को सिर्फ गिफ्ट देने के बजाय उसके साथ छोटा-सा Surprise भी दिया जाए, तो यह दिन उसके लिए और खास बन सकता है. इसके लिए बहुत ज्यादा पैसे खर्च करने की जरूरत नहीं है. भाई अपनी बहन की पसंद के हिसाब से Gift के साथ एक हाथ से लिखा हुआ नोट, चाॅकलेक का बाॅक्स, अच्छा फोटो फ्रेम या प्यारा सा रक्षाबंधन मैसेज दे सकते हैं.
ये भी पढ़ें: School Notice Ideas: रक्षाबंधन पर स्कूल नोटिस कैसे लिखें? जानें आसान फार्मेट, सैंपल और हॉलिडे की सूचना
