Raksha Bandhan Anchoring Script in Hindi: स्कूल या कॉलेज में जब भी कोई त्योहार आता है, तो मंच पर सबसे ज्यादा नजर एंकर पर ही टिकी होती है. रक्षाबंधन का मौका भाई-बहन के स्नेह और विश्वास का उत्सव है. अगर इस बार स्कूल में रक्षाबंधन फंक्शन के मंच संचालन की जिम्मेदारी आपके कंधों पर है, तो परेशान होने की बिल्कुल जरूरत नहीं है.
मंच पर समां बांधने के लिए पेश है एक शानदार और पूरी रक्षाबंधन एंकरिंग स्क्रिप्ट, जिसे आप दो एंकर (Anchor 1 और Anchor 2) या अकेले भी आसानी से बोल सकते हैं.
1. मंच पर एंट्री और जोरदार स्वागत (Grand Opening)
(मुस्कुराते हुए मंच पर आएं और आत्मविश्वास के साथ शुरुआत करें.)
एंकर 1: नमस्कार! आदरणीय प्रधानाचार्य महोदय, सभी सम्मानीय शिक्षकगण और मेरे प्यारे साथियों, आप सभी का इस खास सुबह में दिल से स्वागत है.
एंकर 2: सावन की फुहारों के बीच आज हमारा विद्यालय सज-धज कर तैयार है भाई-बहन के अटूट प्रेम और विश्वास का पर्व 'रक्षाबंधन' मनाने के लिए.
शुरुआती शायरी -
"रेशम की डोरी, फूलों का हार,
सावन का महीना और खुशियों की बहार.
दुआओं से सजा ये पावन त्योहार,
मुबारक हो आप सभी को रक्षाबंधन का प्यार."
2. दीप प्रज्वलन और सरस्वती वंदना (Lighting the Lamp)
एंकर 1: हमारी भारतीय परंपरा में किसी भी शुभ कार्य की शुरुआत ज्ञान की देवी मां सरस्वती के नमन के बिना अधूरी मानी जाती है.
एंकर 2: मैं हमारे आदरणीय प्रिंसिपल सर और शिक्षकगण से ससम्मान निवेदन करता/करती हूं कि वे मंच पर पधारें और दीप प्रज्वलित कर आज के इस कार्यक्रम का शुभारंभ करें.
(दीप प्रज्वलन के दौरान बजाएं हल्का बैकग्राउंड म्यूजिक)
3. भाषण और सांस्कृतिक कार्यक्रम (Speeches & Dance Performance)
एंकर 1: दीप प्रज्वलन के बाद अब समय है मंच पर रंगों और सुरों का जादू बिखरने का.
एंकर 2: हमारे छोटे-छोटे दोस्त एक खूबसूरत ग्रुप डांस और नाटक लेकर आ रहे हैं, जो दिखाएगा कि कैसे बचपन की वो खट्टी-मीठी नोक-झोंक जिंदगी भर की सबसे प्यारी याद बन जाती है.
मंच पर बुलाते समय बोलें ये लाइन -
"थोड़ा सा लड़ना, बहुत सारा मनाना,
बड़ा अनोखा है भाई-बहन का यह फसाना.
जोरदार तालियों से कीजिए इनका स्वागत"
ये भी पढ़ें: Raksha Bandhan School Activity: स्कूल में कराएं ये 20 शानदार एक्टिविटीज, बच्चों को आएगा खूब मजा
4. राखी मेकिंग कंपीटिशन का जिक्र (Activity / Competition)
एंकर 1: जैसा कि आप सब जानते हैं, आज स्कूल में राखी बनाओ प्रतियोगिता भी रखी गई थी.
एंकर 2: हमारे सभी साथियों ने बहुत ही सुंदर और क्रिएटिव राखियां बनाई हैं. इन नन्हें हाथों की कलाकारी के लिए एक बार पूरे हॉल में जोरदार तालियां बजनी चाहिए!
5. धन्यवाद ज्ञापन और समापन (Vote of Thanks)
एंकर 1: हर खूबसूरत पल की तरह आज का यह शानदार कार्यक्रम भी अब अपने समापन की ओर बढ़ रहा है.
एंकर 2: हम अपने प्रिंसिपल सर, सभी टीचर्स और आप सभी प्यारे दर्शकों का दिल से धन्यवाद करते हैं, जिन्होंने अपनी मौजूदगी से इस दिन को यादगार बना दिया.
समापन शायरी -
"सदा रोशन रहे हर बहन का संसार,
हर भाई के जीवन में बना रहे प्यार.
इन्हीं दुआओं के साथ आप सभी को रक्षाबंधन की ढेरों शुभकामनाएं!"
दोनों एंकर मिलकर: जय हिंद, जय भारत.
मंच पर बोलते समय रखें इन 3 बातों का ध्यान -
- आवाज में उतार-चढ़ाव: हर लाइन को एक जैसी टोन में न बोलें, जहां शायरी आए वहां थोड़ा ठहरकर बोलें.
- बॉडी लैंग्वेज: हाथों के इशारे स्वाभाविक रखें और पूरे हॉल में सभी की तरफ नजर घुमाएं.
- मुस्कान: चेहरे पर हल्की मुस्कान दर्शकों को हमेशा आपसे जोड़े रखती है.
ये भी पढ़ें: रक्षा बंधन से पहले देखें ये 3 Essay, स्कूल प्रतियोगिता में बन जाएंगे Winner
