Panchayat Season 3 के सचिव जी हैं इतने पढ़े लिखे, देश के इस प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थान में एडमिशन पाना है बेहद टफ

Panchayat Season 3 actor jitendra kumar educational qualification: पंचायत का तीसरा सीजन लोगों को काफी बहुत पसंद आ रहा है. आइए जानें इसके सचिव जी यानी जितेंद्र कुमार कि एजुकेशनल क्वालिफिकेशन

Panchayat Season 3 का डंका हर ओर बज रहा है. 28 मई 2024 को पंचायत वेब सीरिज का तीसरा भाग अमेजन प्राइम पर रिलीज हुआ है. इसे दर्शकों का प्यार मिल रहा है. शो का हर किरदार लोगों के दिल में घर कर गया है. अपने पसंदीदा किरदार के बारे में जानने कि जिज्ञासा हर फैन को होती है. हम यहां आपको बताने वाले हैं कि शो के लीड कलाकार जितेंद्र कुमार का एजुकेशनल क्वालिफिकेशन क्या है, और उन्होंने ने कौन सी डिग्री ली है.

इंजीनियरिंग बैकग्राउंड से है जितेंद्र कुमार का नाता

जितेंद्र कुमार एक ऐसे परिवार से हैं जिसका बैकग्राउंड इंजीनियरिंग में है, उनके पिता एक सिविल इंजीनियर थे. उन्होंने प्रतिष्ठित भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) खड़गपुर से सिविल इंजीनियरिंग में बैचलर ऑफ टेक्नोलॉजी (B.Tech) की डिग्री हासिल की. भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (​​IIT) खड़गपुर में अपने समय के दौरान, उन्होंने हिंदी भाषण में कांस्य पदक जीतकर अपनी बहुमुखी प्रतिभा का प्रदर्शन किया.

बच्चों को दें वर्चुअल टच का ज्ञान, नहीं तो हो जाएगा ये नुकसान

Museum Facts: ये है दुनिया के सबसे बड़े संग्रहालय,जानिए विस्तार से

कंपनी में कर चुके हैं काम

अपने करियर के शुरुआती दौर में जीतेंद्र ने काफी संघर्ष किया. उन्होंने 8 महीने तक एक कंपनी में काम किया, लेकिन उन्हें लगा कि यह नौकरी उनके लिए जुनूनी नहीं है, इसलिए उन्होंने नौकरी छोड़ दी. बाद में उनकी मुलाकात बिस्वपति सरकार से हुई जो कॉलेज में उनके सीनियर थे. फिर बिस्वपति ने जीतेंद्र को द वायरल फीवर में शामिल होने के लिए कहा.

आईआईटी में प्रवेश पाना मुश्किल

आईआईटी की परीक्षा पास करना काफी मुश्किल माना जाता है. आपको बता दें वर्तमान में देश के विभिन्न हिस्सों में 23 आईआईटी हैं. भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान राष्ट्रीय महत्व के संस्थान हैं जो इंजीनियरिंग, विज्ञान और प्रौद्योगिकी में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा तथा अग्रणी क्षेत्रों में अनुसंधान के लिए दुनिया भर में प्रसिद्ध हैं.

ऐसे मिलता है आईआईटी में प्रवेश

बात दें आईआईटी में प्रवेश पाना आसान नहीं होता, इसके लिए छात्रों को दिन रात कठिन परीश्रम से गुजरना पड़ता है. बीटेक जैसे इंजीनियरिंग कोर्स में प्रवेश के लिए, छात्रों को जेईई एडवांस्ड से गुजरना पड़ता है, यह विश्व की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक है. यदि हम छात्रों की संख्या को सीट के अनुपात की दृष्टि से देखें तो आईआईटी में प्रवेश के पहले चरण की परीक्षा में सफल रहने वाले शीर्ष के 2,50,000 छात्र उपलब्ध लगभग 11,000 बीटेक सीटों के लिए कंपीट करते दिखाई देते हैं. अन्य पीजी प्रोग्रामों में प्रवेश विभिन्न राष्ट्रीय स्तर की प्रवेश परीक्षाओं के माध्यम से दिए जाते हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >