NTA Recruitment 2026: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) में नौकरी करने का शानदार मौका है. NTA ने मीडिया, कम्युनिकेशन, डेटा और रिसर्च फील्ड से जुड़े प्रोफेशनल्स के लिए भर्ती का ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी किया है. इस भर्ती के तहत Video Editor cum Graphic Designer, English Content Writer, Data Analyst cum Media Monitoring Executive और Researcher के पदों पर नियुक्ति की जाएगी. इंटरेस्टेड कैंडिडेट्स 21 अगस्त 2026 तक ई-मेल के जरिए एप्लीकेशन भेज सकते हैं.
NTA Recruitment 2026: वैकेंसी डिटेल्स
NTA ने कुल 4 पदों पर कॉन्ट्रैक्ट बेसिस पर भर्ती निकाली है. इनमें Video Editor cum Graphic Designer, English Content Writer, Data Analyst cum Media Monitoring Executive और Researcher के लिए 1-1 पद तय किए गए हैं. संबंधित एलिजिबिलिटी और एक्सपीरियंस रखने वाले कैंडिडेट्स इन पदों के लिए अप्लाई कर सकते हैं.
| पोस्ट | पद |
| Video Editor cum Graphic Designer | 1 |
| English Content Writer | 1 |
| Data Analyst cum Media Monitoring Executive | 1 |
| Researcher | 1 |
| कुल पद | 4 |
NTA Recruitment 2026: जरूरी बातें
- भर्ती कॉन्ट्रैक्ट बेसिस पर की जाएगी.
- शुरुआती कॉन्ट्रैक्ट 2 साल का होगा.
- परफॉर्मेंस और जरूरत के आधार पर कॉन्ट्रैक्ट आगे बढ़ाया जा सकता है.
- जॉब लोकेशन NTA हेडक्वार्टर, नई दिल्ली होगी.
- एप्लीकेशन भेजने की लास्ट डेट 21 अगस्त 2026 है.
- सैलरी इंडस्ट्री स्टैंडर्ड और कैंडिडेट की एलिजिबिलिटी व एक्सपीरियंस के अनुसार दी जाएगी.
ये भी पढ़ें: जानें क्या है Choice Filling और Choice Locking में अंतर, एक गलती से रुक सकता है MBBS एडमिशन
कौन-कौन से पदों पर होगी भर्ती?
सभी पदों के लिए संबंधित फील्ड में कम से कम 3 साल का वर्क एक्सपीरियंस होना जरूरी है.
Video Editor cum Graphic Designer
वीडियो एडिटिंग और ग्राफिक डिजाइनिंग में 3 साल का एक्सपीरियंस होना चाहिए. Adobe Creative Cloud (Premiere Pro, After Effects, Photoshop और Illustrator) के साथ मोशन ग्राफिक्स का अच्छा ज्ञान होना जरूरी है.
English Content Writer
कम्युनिकेशन, जर्नलिज्म या कंटेंट राइटिंग में 3 साल का एक्सपीरियंस होना चाहिए. प्रेस रिलीज, वीडियो स्क्रिप्ट, सोशल मीडिया कंटेंट और एडवाइजरी लिखने की अच्छी राइटिंग स्किल्स जरूरी हैं.
Data Analyst cum Media Monitoring Executive
डेटा एनालिटिक्स और मीडिया मॉनिटरिंग में 3 साल का एक्सपीरियंस होना चाहिए. Excel, SQL, Power BI या Tableau और मीडिया मॉनिटरिंग टूल्स का ज्ञान जरूरी है.
Researcher
पॉलिसी, थिंक-टैंक, मीडिया रिसर्च या कम्युनिकेशन सेक्टर में 3 साल का एक्सपीरियंस होना चाहिए. फैक्ट-चेकिंग, पॉलिसी ट्रैकिंग, डेस्क रिसर्च और रिपोर्ट तैयार करने का अनुभव जरूरी है.
NTA Recruitment 2026: ऐसे करें एप्लीकेशन
- सबसे पहले NTA की ऑफिशियल वेबसाइट nta.ac.in पर जाकर भर्ती का नोटिफिकेशन डाउनलोड करें.
- नोटिफिकेशन में दिए गए Annexure-I एप्लीकेशन फॉर्म का प्रिंट लें.
- फॉर्म में मांगी गई सभी डिटेल्स सही-सही भरें.
- एजुकेशनल सर्टिफिकेट्स, एक्सपीरियंस लेटर, फोटो आईडी और वर्क सैंपल/पोर्टफोलियो की सेल्फ-अटेस्टेड कॉपी अटैच करें.
- सभी डॉक्यूमेंट्स स्कैन करके 21 अगस्त 2026 तक dir-admin@nta.gov.in पर ई-मेल भेज दें.
इंटरेस्टेड कैंडिडेट्स को सलाह दी जाती है कि एप्लीकेशन भेजने से पहले ऑफिशियल नोटिफिकेशन को ध्यान से जरूर पढ़ लें.
Download Official Notification Here
ये भी पढ़ें: JSLPS में 1300 नए पदों पर होगी भर्ती, 30 लाख का एक्सीडेंटल कवर और बढ़े भत्ते, हेमंत सरकार का बड़ा तोहफा
