यूट्यूबर ने NTA को क्यों कहा Anti-National? जानिए पूरा मामला

Youtuber Amit Kilhor: NTA ने भारत का गलत मैप अपने एक वीडियो में डाल दिया. इसे लेकर अब सोशल मीडिया पर विवाद छिड़ गया. यूट्यूबर ने NTA को ट्रोल किया.

Youtuber Amit Kilhor: एग्जाम का समय है. नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की ओर से कई सारी परीक्षाएं कराई जा रही हैं. ऐसे में NTA की ओर से लगातार ऑफिशियल वेबसाइट और X पर एडवाइजरी और नोटिस जारी किया जा रहा है. लेकिन अब अपने एक नोटिस को लेकर NTA विवाद से घिर गया है. NTA को अमित किलहोर ने जमकर रोस्ट कर दिया.

अमित किलहोर ने किया X पर वीडियो शेयर

अमित किलहोर ने अपने X पर एक वीडियो शेयर किया और बताया कि NTA ने भारत का गलत मैप डाल दिया. इस वीडियो के साथ उन्होंने एक कैप्शन लिखा, “NTA यानी नेशनल टेस्टिंग एजेंसी नहीं एंटी नेशनल टेस्टिंग एजेंसी.”

यूट्यूबर अमित किलहोर ने कहा कि NTA इतनी बड़ी और प्रतिष्ठित संस्था है. NEET, UGC NET, CET जैसी बड़ी परीक्षाएं आयोजित करती है. ऐसी संस्था अगर इतनी बड़ी गलती कर सकती है तो वो स्टूडेंट्स से कैसे Zero Tolerance की उम्मीद की उम्मीद कर सकती है.

क्या है पूरा मामला?

NTA ने अपने X पर एक ट्वीट के माध्यम से स्टूडेंट्स को बताया कि फॉर्म भरते समय एग्जाम सेंटर कैसे चुनें. इस एनिमेटेड वीडियो में जो मैप दिखाया गया, उसमें नक्शा गलत है. पाकिस्तान और चीन का हिस्सा काट रखा है.

यूपीएससी को लेकर कुछ समय पहले बनाया था वीडियो

इससे पहले अमित किलहोर ने यूपीएससी की एक गलती उजागर की थी. यूपीएससी ने नोटिफिकेशन 2026 में 40 से ज्यादा स्पेलिंग मिस्टेक्स किए थे. इस पर अमित किलहोर ने कहा था कि देश की सबसे प्रीमियम परीक्षा एजेंसी एक बेसिक सालाना नोटिफिकेशन भी ठीक से जारी नहीं कर पाई.

यह भी पढ़ें- UPSC का नोटिफिकेशन और ऐसी गलती! सोशल मीडिया पर फूटा गुस्सा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shambhavi shivani

शाम्भवी शिक्षा, रोजगार, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी पर खास नजर रखती हैं. उन्होंने प्रभात खबर के लिए कई UPSC और BPSC टॉपर्स के इंटरव्यू लिए हैं. साथ ही इस प्लेटफॉर्म के लिए AI एजुकेशन और करियर गाइडेंस पर एक्सपर्ट ओपनियन भी बनाती हैं. उनकी खासियत है कि वो डाटा रिलेटेड खबरों और फैक्ट्स को आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाती हैं. शाम्भवी को डिजिटल मीडिया में 3 सालों से अधिक का अनुभव है. प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और पटना स्थित न्यूज़ हाट में भी काम कर चुकी हैं. 

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >