नीति आयोग से जुड़े 20 सबसे महत्वपूर्ण GK सवाल-जवाब, UPSC, BPSC परीक्षा की कर लें तैयारी

NITI Aayog GK Questions in Hindi: नीति आयोग की स्थापना और अन्य जरूरी सवा-जवाब जानने के लिए पूरी खबर पढ़ें. ये प्रश्न UPSC, BPSC, SSC, Banking, Railway, State PCS, CUET, UGC NET समेत सभी प्रमुख प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए उपयोगी हैं.

NITI Aayog GK Questions in Hindi: अगर आप UPSC, BPSC, SSC, Railway, Banking, CUET या किसी अन्य प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, तो नीति आयोग (NITI Aayog) से जुड़े सवाल आ सकते हैं. हाल के वर्षों में नीति आयोग की रिपोर्ट, रैंकिंग और योजनाओं से जुड़े प्रश्न परीक्षाओं में लगातार पूछे जा रहे हैं. ऐसे में यहां नीति आयोग पर 20 महत्वपूर्ण जनरल नॉलेज (GK) के सवाल -जवाब दिए गए हैं. इन सवालों को पढ़ने से आपकी तैयारी को मजबूती मिलेगी.

नीति आयोग (NITI Aayog) पर 20 महत्वपूर्ण GK सवाल-जवाब

  1. नीति आयोग का पूरा नाम क्या है?

उत्तर: National Institution for Transforming India (राष्ट्रीय भारत परिवर्तन संस्थान)

  1. नीति आयोग की स्थापना कब हुई थी?

उत्तर: 1 जनवरी 2015

  1. नीति आयोग ने किस संस्था का स्थान लिया?

उत्तर: योजना आयोग (Planning Commission)

  1. नीति आयोग का अध्यक्ष कौन होता है?

उत्तर: भारत के प्रधानमंत्री

  1. नीति आयोग के वर्तमान अध्यक्ष कौन हैं?

उत्तर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

  1. नीति आयोग के उपाध्यक्ष की नियुक्ति कौन करता है?

उत्तर: भारत के प्रधानमंत्री

  1. नीति आयोग की शासी परिषद (Governing Council) में कौन-कौन शामिल होते हैं?

उत्तर: सभी राज्यों के मुख्यमंत्री और केंद्र शासित प्रदेशों के उपराज्यपाल/प्रशासक.

  1. नीति आयोग की क्षेत्रीय परिषद (Regional Council) का गठन क्यों किया जाता है?

उत्तर: विशेष क्षेत्रीय मुद्दों के समाधान के लिए.

  1. क्षेत्रीय परिषद की अध्यक्षता कौन करता है?

उत्तर: प्रधानमंत्री या उनके द्वारा नामित व्यक्ति.

  1. नीति आयोग के पदेन (Ex-officio) सदस्य कौन होते हैं?

उत्तर: प्रधानमंत्री द्वारा नामित केंद्रीय मंत्रिपरिषद के अधिकतम चार सदस्य.

  1. नीति आयोग के तदर्थ (Part-time) सदस्य कहां से लिए जाते हैं?

उत्तर: प्रमुख अनुसंधान संस्थानों और विशेषज्ञों में से.

  1. नीति आयोग के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) की नियुक्ति कौन करता है?

उत्तर: प्रधानमंत्री

  1. नीति आयोग के CEO का पद किस स्तर का होता है?

उत्तर: भारत सरकार के सचिव स्तर का.

  1. नीति आयोग में विशेष आमंत्रित (Special Invitees) कौन होते हैं?

उत्तर: प्रधानमंत्री द्वारा नामित विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञ.

  1. नीति आयोग का मुख्य उद्देश्य क्या है?

उत्तर: सहकारी संघवाद (Cooperative Federalism) को बढ़ावा देना और सतत एवं समावेशी विकास सुनिश्चित करना.

  1. नीति आयोग का मुख्यालय कहां स्थित है?

उत्तर: नई दिल्ली

  1. नीति आयोग किस प्रकार की योजना प्रक्रिया पर जोर देता है?

उत्तर: Bottom-up Planning (नीचे से ऊपर की योजना प्रक्रिया)

  1. नीति आयोग द्वारा जारी किया जाने वाला प्रमुख स्वास्थ्य सूचकांक कौन-सा है?

उत्तर: Health Index (हेल्थ इंडेक्स)

  1. नीति आयोग द्वारा जारी स्कूल शिक्षा पर हालिया रिपोर्ट का नाम क्या है?

उत्तर: School Education in India: A Temporal Analysis

  1. हालिया रिपोर्ट के अनुसार 2014-15 से 2024-25 के बीच सरकारी स्कूलों की संख्या कितनी घटी?

उत्तर: 11.07 लाख से घटकर 10.13 लाख, यानी लगभग 94 हजार स्कूल कम हुए.


यह भी पढ़ें- सिर्फ 6 भाषाओं में होता है UNO का काम, हिंदी नहीं है लिस्ट में


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shambhavi Shivani

शाम्भवी शिवानी पिछले 3 सालों से डिजिटल मीडिया के साथ जुड़ी हुई हैं. उन्होंने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्था के साथ काम किया है. अभी प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ जुड़कर एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शाम्भवी यहां एग्जाम, नौकरी, सक्सेस स्टोरी की खबरें देखती हैं. इसके अलावा वे सिनेमा और साहित्य में भी रुचि रखती हैं.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >