NIRF Ranking 2024: एनआईआरएफ रैंकिंग आज होगी रिलीज, यहां देखें डिटेल्स

NIRF Ranking 2024: शिक्षा मंत्रालय आज 12 अगस्त को दोपहर 3 बजे राष्ट्रीय संस्थागत रैंकिंग फ्रेमवर्क (NIRF) 2024 की घोषणा करने वाला है. यह रैंकिंग विभिन्न मानदंडों के आधार पर भारत में उच्च शिक्षा संस्थानों का मूल्यांकन और रैंकिंग करती है. केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान इस साल की रैंकिंग का अनावरण करने के लिए एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे.

NIRF Ranking 2024: शिक्षा मंत्रालय 12 अगस्त 2024 को एनआईआरएफ रैंकिंग 2024 की सूची जारी करेगा. नेशनल इंस्टीट्यूशनल रैंकिंग फ्रेमवर्क इंडिया रैंकिंग आज जारी की जाएगी और यह एनआईआरएफ की आधिकारिक वेबसाइट nirfindia.org पर उपलब्ध होगी. सूचियाँ आज दोपहर 3 बजे जारी की जाएंगी.

NIRF Ranking 2024: जानें पिछले साल की एनआईआरएफ रैंकिंग

पिछले साल, दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) ने केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय द्वारा जारी राष्ट्रीय संस्थागत रैंकिंग फ्रेमवर्क में मामूली सुधार दिखाया था. विश्वविद्यालय दो पायदान चढ़कर विश्वविद्यालयों में 11वें स्थान पर पहुंच गया. इसके अतिरिक्त, डीयू की समग्र रैंकिंग में मामूली वृद्धि देखी गई, जो पिछले वर्ष 23वें स्थान से बढ़कर 22वें स्थान पर पहुंच गई.

JSSC CGL Exam 2024 X Campaign: जेएसएससी सीजीएल परीक्षा को लेकर ट्विटर पर ट्रेंड कर रहा है झारखंड बेरोजगार दिवस

JSSC CGL Exam 2024 X Campaign: जेएसएससी सीजीएल परीक्षा को लेकर चलाया जा रहा है ट्विटर कैंपेन, आप भी हो सकते हैं शामिल

JSSC CGL Exam 2024 Revised Dates: सचिवालय सहायक परीक्षा की डेट्स आगे बढ़ने से छात्रों का फूटा गुस्सा, कहा शायद इस बार भी नहीं …

एनआईआरएफ रैंकिंग में डीयू के पांच कॉलेज शीर्ष 10 में शामिल हैं, जिसमें मिरांडा हाउस लगातार सातवें वर्ष शीर्ष स्थान पर है.

डीयू के आत्मा राम सनातन धर्म कॉलेज ने लेडी श्री राम कॉलेज और श्री राम कॉलेज ऑफ कॉमर्स (एसआरसीसी) को पीछे छोड़ते हुए देश के शीर्ष 10 कॉलेजों में जगह बनाई.

एसआरसीसी ने 11वां स्थान हासिल किया, जबकि हंस राज कॉलेज, श्री वेंकटेश्वर कॉलेज और सेंट स्टीफंस कॉलेज क्रमशः 12वें, 13वें और 14वें स्थान पर रहे.

NIRF Ranking 2024: मापदंड और महत्व

शिक्षण, सीखना और संसाधन: 30 प्रतिशत
शोध और व्यावसायिक अभ्यास: 30 प्रतिशत
स्नातक परिणाम: 20 प्रतिशत
आउटरीच और समावेशिता: 10 प्रतिशत
धारणा: 10 प्रतिशत

जानें कब लांच की गया था एनआईआरएफ रैंकिंग

राष्ट्रीय संस्थागत रैंकिंग फ्रेमवर्क (NIRF) को मानव संसाधन विकास मंत्रालय (HRD) द्वारा अप्रूव्ड किया गया था और 29 सितंबर, 2015 को माननीय मानव संसाधन विकास मंत्री द्वारा आधिकारिक तौर पर लॉन्च किया गया था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >