NEET UG 2024: कल तक कर सकते हैं आवेदन विंडो में सुधार, 5 मई को होनी है परीक्षा

NEET UG 2024 सोमवार से एप्लीकेंट्स अपने आवेदन में सुधार कर रहे हैं. 20 मार्च तक छात्रों के पास यह मौका है. फॉर्म में सुधार करने के लिए कोई फीस नहीं देनी होगी. नीट यूजी करेक्शन विंडो 18 से 20 मार्च तक खुली रहेगी.

NEET UG 2024: नीट यूजी के आवेदन में करेक्शन के लिए जो विंडो खोली गई है वो बुधवार को बंद कर दी जाएगी. नीट एप्लीकेशन के लिए करेक्शन विंडो 18 मार्च से खोली गई थी. नीट यूजी 2024 के लिए रजिस्ट्रेशन 16 मार्च को खत्म कर दिया गया. इसके लिए पहले आवेदन की आखिरी तिथि 9 मार्च थी जिसे बढ़ाया गया था. इसके लिए आवेदन खत्म होने के बाद अब आवेदकों को अपने फार्म में करेक्शन करने का मौका दिया जा रहा है. सोमवार से एप्लीकेंट्स अपने आवेदन में सुधार कर रहे हैं. 20 मार्च तक छात्रों के पास यह मौका है. फॉर्म में सुधार करने के लिए कोई फीस नहीं देनी होगी. नीट यूजी करेक्शन विंडो 18 से 20 मार्च तक खुली रहेगी.

NEET UG 2024: कैसे करें सुधार

  • सबसे पहले नीट यूजी की आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.ac.in/NEET पर जाएं.
  • करेक्शन विंडो लिंक पर क्लिक करें.
  • लॉगिन करें
  • जिस फील्ड में गलती हुई है उसे चुनें
  • गलती को करेक्ट करें
  • अगर शुल्क जमा करना है तो करें
  • फॉर्म सबमिट करें.
  • फॉर्म का प्रिंटआउट जरूर लें

NEET UG 2024: इनमें कर सकते हैं सुधार

नीट यूजी 2024 के एप्लीकेशन फॉर्म में आवेदक अपना नाम, मोबाइल नंबर, इमेल एड्रेस छोड़कर सभी जानकारी और डिटेल्स में बदलाव कर सकते हैं. अपने अपलोड किए गए डॉक्यूमेंट्स को भी बदलने का ऑप्शन है. इसके अलावा आवेदक आधार को भी रिकनेक्ट कर सकता है. इसके बाद आगे से किसी भी तरह का सुधार करने का मौका नहीं मिलेगा. अपने आवेदन में सुधार करने का छात्रों के पास यही पहला और आखिरी मौका है जिसके लिए 20 मार्च तक रिकरेक्शन विंडो खुला रहेगा.

NEET UG 2024: इन सुधार के लिए देना होगा शुल्क

अगर आवेदक को अपने एप्लीकेशन फॉर्म में सुधार करना है तो कुछ सुधार के लिए शुल्क जमा करना होगा. इसमें जेंडर चेंज शामिल है. आवेदन फॉर्म में अगर जेंडर और केटेगरी में आप सुधार करना चाहते हैं तो आपको शुल्क जमा करना होगा. इसके अलावा किसी भी बदलाव के लिए आपको शुल्क जमा नहीं करना होगा.

Also Read: JEE MAINS Session 2: 4 अप्रैल से जेईई मेंस की परीक्षा, जल्द जारी हो सकता है परीक्षा का सिटी इंटिमेशन स्लिप

Also Read: JEE Mains 2024: परीक्षा हॉल में टाइम मैनेजमेंट सबसे महत्वपूर्ण, विशेषज्ञ से जानें अंतिम 15 दिनों में कैसे हो मेंस परीक्षा के लिए फुल रेडी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Neha singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >