Maharashtra SSC Result 2024 Date : 27 मई को घोषित होगा महाराष्ट्र बोर्ड 10वीं रिजल्ट

Maharashtra SSC Result 2024 Date : महाराष्ट्र एसएससी 10वीं रिजल्ट 2024 एमएसबीएसएचएसई बोर्ड के द्वारा ऑनलाइन मोड में 27 मई को जारी करेगा. जो छात्र परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अपना रिजल्ट mahahsscboard.in या mahresult.nic.in पर देख सकेंगे. यहां जानिए विस्तृत जानकारी

Maharashtra SSC Result 2024 Date : महाराष्ट्र बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एंड हायर सेकेंडरी एजुकेशन ने महाराष्ट्र 10वीं रिजल्ट 2024 की तारीख की घोषणा कर दी है. बोर्ड परीक्षा में शामिल हुए छात्रों के लिए अच्छी खबर सामने आयी है, बोर्ड ने आधिकारिक तौर पर रिजल्ट के डेट और समय को लेकर घोषणा कर दी है.

Also Read : Maharashtra SSC 10th Result 2024 Declared: यहां चेक करें अपने मार्क्स

Also Read : JEE ADVANCED 2024 : कल 26 मई को होगी जेईई एडवांस 2024 परीक्षा ,देखें परीक्षा पैटर्न

Also Read : RBSE Rajasthan Board 10th Result 2024: इंटरनेट के बिना ऐसा देखें अपना परिणाम

रिजल्ट जारी होने की तारीख और समय

एमएसबीएसएचएसई एसएससी परिणाम 27 मई, 2024 को घोषित किए जाएंगे.27 मई को दोपहर 1 बजे से छात्र महाराष्ट्र बोर्ड कक्षा 10 रिजल्ट देखे सकेंगे. छात्र रिजल्ट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट mahresult.nic.in पर रिजल्ट देख सकेंगे.रिजल्ट जानने के लिए छात्रों को अपने सीट नंबर और मां का नाम दर्ज करने की जरूरत पड़ेगी.

Maharashtra SSC Result 2024 Date : कैसे चेक करे रिजल्ट

● महाराष्ट्र बोर्ड रिजल्ट की आधिकारिक वेबसाइट mahresult.nic.in को ओपन करे.

●होम पेज पर दिख रहे महाराष्ट्र एसएससी रिजल्ट 2024 लिंक पर क्लिक करें.

●लॉगिन डीटेल्स दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक कर दे.

●आपका रिजल्ट डिस्प्ले स्क्रीन पर दिखाई पड़ेगा.

●रिजल्ट चेक करे और आगे की जरूरत के लिए प्रिंटआउट निकाल ले.

जाने कब हुई थी महाराष्ट्र बोर्ड 10वीं परीक्षा

महाराष्ट्र बोर्ड में इस साल लगभग राज्य भर से लगभग 15 लाख से अधिक छात्रों ने कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षा दी है. महाराष्ट्र बोर्ड कक्षा 10 की परीक्षा 1 मार्च से 26 मार्च 2024 के बीच हुई थी. इस साल 2024 में महाराष्ट्र एसएससी परीक्षा दो शिफ्ट में आयोजित की गई थी, पहली शिफ्ट सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक आयोजित की गई थी.

कब से होगी आंसर शीट वेरिफिकेशन

रिजल्ट के बाद आंसर शीट वेरिफिकेशन की प्रक्रिया 28 मई, 2024 से शुरू होगी और आंसर शीट के वेरिफिकेशन और फोटोकॉपी के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 11 जून, 2024 तक ही की जाएगी. छात्र इससे जुड़ी अधिक डिटेल्ड जानकारी के लिए एमएसबीएसएचएसई की आधिकारिक वेबसाइट को चेक करें.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pranav Aditya

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >