WCL Recruitment 2026: वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (WCL) ने माइनिंग सरदार (Mining Sirdar), T&S Grade-C और असिस्टेंट फोरमैन (Assistant Foreman) के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है. यह नोटिफिकेशन WCL की ऑफिशियल वेबसाइट westerncoal.in पर जारी किया गया है. इस भर्ती के माध्यम से कैंडिडेट्स को कोयला खदानों में विभिन्न पदों पर नियुक्त किया जाएगा. आइए इस बारे डिटेल्स में जानते हैं.
Application Date: कब तक करे सकते हैं अप्लाई?
WCL की ऑफिशियल वेबसाइट westerncoal.in पर जारी नाेटिफिकेशन के मुताबिक कैंडिडेट्स के लिए ऑनलाइन एप्लिकेशन प्रोसेस 20 जुलाई 2026 से शुरू हो चुका है. हालांकि इसमें अप्लाई करने की आखिरी तारीख 10 अगस्त 2026 तक है. इसी दिन तक एग्जाम फीस जमा की जा सकती है. परीक्षा की तारीख बाद में घोषित की जाएगी.
Application Fee: कितनी है एप्लिकेशन फीस?
Gen, OBC और EWS कैटेगरी के स्टूडेंट्स के लिए एप्लिकेशन फीस 1,180 रुपए तय की गई है. वहीं, SC, ST, और दिव्यांग (PH) कैटेगरी के कैंडिडेट्स के लिए कोई एप्लिकेशन फीस नहीं है. डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, इंटरनेट बैंकिंग, IMPS, कैश कार्ड या मोबाइल वॉलेट के माध्यम से फीस ऑनलाइन जमा की जा सकती है.
WCL Recruitment 2026 Official Notification Check Here
Age Limit: क्या है एज लिमिट?
इस भर्ती के लिए कैंडिडेट्स की कम से कम एज 18 वर्ष होनी चाहिए. वहीं कैंडिडेट्स की अधिकतम एज 30 वर्ष होनी चाहिए. रिजर्व कैटेगरी के कैंडिडेट्स को नियमों के अनुसार एज लिमिट में छूट दी जाएगी.
ये भी पढ़ें: कोलकर्मियों को 30 लाख तक मिल सकेगा होम लोन एडवांस, लेकिन सेवा शर्त के साथ
Application Posts: कितने पदों पर भर्ती?
इस भर्ती के तहत माइनिंग सरदार, T&S Grade-C के कुल 220 पदों पर कैडिडेट्स को अपॉइंट किया जाएगा. इसके अलावा असिस्टेंट फोरमैन (ट्रेनी) (इलेक्ट्रिकल)/इलेक्ट्रिकल सुपरवाइजर, T&S ग्रेड- C के लिए 224 पदों पर वैकेंसी है. ऐसे में बता दे कि इस भर्ती के तहत कुल 444 पोस्ट के लिए वैकेंसी है.
Selection Process: क्या है सलेक्शन प्रोसेस?
इस भर्ती में कैंडिडेट्स का सलेक्शन सबसे पहले कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) के माध्यम से किया जाएगा. CBT में सफल कैंडिडेट्स को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जाएगा. इसके बाद कैंडिडेट्स का मेडिकल एग्जामिनेशन किया जाएगा. सभी स्टेप्स में पास होने वाले कैंडिडेट्स को मेरिट के आधार पर अपॉइंट किया जाएगा.
ये भी पढ़ें: Bokaro News Coal India: कोल डिस्पैच धीमा, स्टॉक बढने से गर्मी में आग लगने का खतरा बढ़ा
How to Apply: कैसे करें अप्लाई?
- WCL की ऑफिशियल वेबसाइट westerncoal.in के होम पेज पर जाना होगा.
- यहां आपको WCL Application Form मिलेगा उसपर क्लिक करना होगा.
- इसके बाद आपको रजिस्टर या लाॅगइन करना होगा.
- यहां एप्लिकेशन फाॅर्म खुलेगा, जिसमें आपना फोन नंबर, नाम और ई-मेल जैसी जानकारी दर्ज करनी होगी़
- इसके बाद otp जनरेट करना होगा.
- आगे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करके आप अपना एप्लीकेशन प्रोसेस कंप्लीट कर सकते हैं
Note: इस बारे में और अधिक जानकारी आप WCL की ऑफिशियल वेबसाइट westerncoal.in पर जारी नोटिफिकेशन में देख सकते हैं.
ये भी पढ़ें: बंगाल में भोजूडीह कोल वॉशरी शुरू, इस्पात उद्योग को मिलेगा देसी कोकिंग कोयला, आयात पर खर्च होने वाले अरबों रुपए बचेंगे
