डिप्लोमा वालों के लिए मौका! UP में निकली फार्मासिस्ट के 500 से ज्यादा पदों पर भर्ती

UPSSSC Pharmacist Recruitment 2026: जल्द ही यूपी में फार्मासिस्ट के पदों पर भर्ती निकाली जाएगी. फार्मेसी में डिप्लोमा वाले कैंडिडेट्स अप्लाई कर सकते हैं. सेलेक्शन कई चरणों की परीक्षा के बाद होगा.

UPSSSC Pharmacist Recruitment 2026: उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं और सरकारी नौकरी की तलाश में हैं तो आपके लिए काम की खबर है. फॉर्मेसी के फील्ड में जबरदस्त भर्ती निकाली जाएगी. उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने फार्मासिस्ट के 560 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी किया है. स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने के लिए ये भर्ती की जा रही है.

यहां देखें UPSSSC Pharmacist Recruitment की महत्वपूर्ण तारीखें

आयोग ने अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि वे निर्धारित समय सीमा के भीतर ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें. आवेदन से जुड़ी महत्वपूर्ण डेट्स यहां देखें-

  • ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया कब से शुरू होगी- 9 मार्च 2026
  • आवेदन की लास्ट डेट- 29 मार्च 2026
  • शुल्क जमा करने एवं आवेदन करने की लास्ट डेट- 5 अप्रैल 2026

UPSSSC Pharmacist Recruitment के लिए एलिजिबिलिटी

कैंडिडेट्स के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से फार्मेसी में डिप्लोमा होना चाहिए. साथ ही, अभ्यर्थियों का ‘स्टेट फार्मेसी काउंसिल, उत्तर प्रदेश’ में रजिस्ट्रेशन अनिवार्य है. अप्लाई करने के लिए कैंडिडेट्स को कम से कम 18 वर्ष का होना चाहिए. वहीं अधिकतम आयु सीमा 40 वर्ष है.

चयन प्रक्रिया

चयन पूरी तरह मेरिट आधारित होगा. सबसे पहले PET-2025 के स्कोर के आधार पर अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा. इसके बाद मुख्य लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी. परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवारों को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जाएगा. अंतिम सेलेक्शन सभी चरणों की वैकेंसी के बाद होगा.

कितनी होगी सैलरी?

फार्मासिस्ट की इस वैकेंसी के लिए चुने गए कैंडिडेट्स को पे लेवल-5 (5,200–20,200 रुपये, ग्रेड पे 2800) के तहत वेतन दिया जाएगा. साथ ही कई सारी सुविधाएं और भत्ते भी मिलेंगे.

आवेदन शुल्क

इस वैकेंसी के लिए सभी कैटेगरी, सामान्य, OBC, EWS, SC, ST और दिव्यांग को केवल 25 रुपये देने होंगे. फॉर्म भरने के बाद मुख्य परीक्षा के लिए सेलेक्ट हुए कैंडिडेट्स को अलग से परीक्षा शुल्क जमा करना होगा.

UPSSSC Pharmacist Recruitment के लिए कैसे करें अप्लाई?

  1. आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं.
  2. PET रजिस्ट्रेशन नंबर और ओटीपी के माध्यम से लॉगइन करें.
  3. ऑनलाइन आवेदन फॉर्म खोलें और मांगी गई सभी डिटेल्स भरें.
  4. शैक्षणिक योग्यता और अन्य जरूरी डिटेल्स भरें.
  5. आवेदन शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म सबमिट करें.
  6. अंतिम प्रक्रिया पूरी करने के बाद, कंफर्मेशन पेज को डाउनलोड कर लें.

यह भी पढ़ें- SSC CHSL 2025 result Tier 1 जारी, जानें क्या रहा कटऑफ

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shambhavi Shivani

शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >