UPSSSC ने Livestock Extension Officer के पदों पर निकाली बंपर वैकेंसी, आवेदन शुरू, जानें कैसे करें अप्लाई

UPSSSC LEO Recruitment 2026: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने Livestock Extension Officer के 1251 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है. ऑनलाइन आवेदन 9 सितंबर से शुरू होकर 29 सितंबर तक चलेंगे. इस भर्ती के लिए UPSSSC PET 2025 स्कोर अनिवार्य है.

UPSSSC Livestock Extension Officer Recruitment 2026: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे उत्तर प्रदेश के युवाओं के लिए काम की खबर है. उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग यानी UPSSSC ने Livestock Extension Officer के पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है.

इस भर्ती के जरिए कुल 1251 पद भरे जाएंगे. ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया आज यानी 9 सितंबर 2026 से शुरू होगी. इच्छुक कैंडिडेट्स 29 सितंबर तक UPSSSC की ऑफिशियल वेबसाइट upsssc.gov.in/ पर जाकर फॉर्म भर सकते हैं.

UPSSSC LEO Recruitment 2026: 1251 पदों पर होगी भर्ती

इस भर्ती में Livestock Extension Officer के कुल 1251 पद शामिल हैं. इनमें 1248 पद रेगुलर भर्ती के हैं, जबकि 3 पद स्पेशल भर्ती के तहत रखे गए हैं. कैंडिडेट की उम्र 1 जुलाई 2026 को कम से कम 21 साल और अधिकतम 40 साल होनी चाहिए. आरक्षित कैटेगरी के कैंडिडेट्स को नियम के अनुसार उम्र में छूट मिलेगी.

कौन कर सकता है आवेदन?

इस भर्ती के लिए कैंडिडेट के पास UPSSSC PET 2025 का स्कोर होना जरूरी है. इसके अलावा 12वीं में Biology ग्रुप से पढ़ाई की होनी चाहिए. कैंडिडेट के पास किसी मान्यता प्राप्त Veterinary University या College से 2 साल का Livestock Extension Diploma भी होना चाहिए. कैंडिडेट को देवनागरी लिपि में हिंदी की जानकारी भी होनी चाहिए.

भर्ती के लिए कैंडिडेट्स को पहले PET 2025 के स्कोर के आधार पर शॉर्टलिस्ट किया जाएगा. इसके बाद मेन्स परीक्षा और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन की प्रक्रिया होगी.

ये भी पढ़ें: UPSSSC PET 2026: आवेदन की लास्ट डेट बढ़ी, अब इस तारीख तक भर सकेंगे फॉर्म

UPSSSC LEO Vacancy 2026: जरूरी तारीखें

कैंडिडेट्स 29 सितंबर तक आवेदन कर सकेंगे, जबकि फॉर्म में सुधार की आखिरी तारीख 6 अक्टूबर 2026 है. इस भर्ती की मेन्स परीक्षा की तारीख अभी जारी नहीं की गई है. परीक्षा और एडमिट कार्ड से जुड़ी जानकारी बाद में UPSSSC की ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी की जाएगी. बाकि जानकारी नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक कर ऑफिशियल नोटिफिकेशन में देख सकते है.

UPSSSC LEO Recruitment 2026 Official Notification

UPSSSC LEO Recruitment 2026: कैसे करें अप्लाई?

  • आवेदन की प्रक्रिया 9 सितंबर से शुरू होगी.
  • फॉर्म भरने के लिए सबसे पहले UPSSSC की ऑफिशियल वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं.
  • अब इस भर्ती से जुड़े ऑनलाइन आवेदन लिंक पर क्लिक करें.
  • रजिस्ट्रेशन करके मांगी गई जानकारी भरें और जरूरी डॉक्यूमेंट अपलोड करें.
  • इसके बाद 25 रुपये की फीस जमा करके फॉर्म सबमिट कर दें.
  • आवेदन के बाद भरे हुए फॉर्म की कॉपी डाउनलोड करके सुरक्षित रख लें.

ये भी पढ़ें: Success Story: कश्मीर की फेमस लेडी IPS, KBC में जीते 1 करोड़, संघर्ष से सफलता तक मोहिता शर्मा का सफर

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By ओम प्रकाश

ओम प्रकाश (OP) पिछले 3 वर्षों से डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. इन्होंने जनसंचार एवं पत्रकारिता में मास्टर्स किया है. इनकी पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रभात खबर (प्रिंट) पटना से हुई. इसके बाद इन्होंने दूरदर्शन पटना और कशिश न्यूज के साथ जुड़ कर प्रैक्टिकल हैंड्स ऑन एक्सपीरियंस हासिल किया. ये आकाशवाणी पटना के युवाओं के लिए समर्पित कार्यक्रम 'युवा वाणी' में भी कार्य कर चुके हैं. वर्तमान में OP प्रभात खबर डिजिटल के एजुकेशन बीट में कंटेंट राइटिंग का काम कर रहे हैं. इन्हें एजुकेशन और करियर से संबंधित गाइडेंस और खबरें आसान भाषा में स्टूडेंट्स तक पहुंचाना पसंद है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >