UP PCS 2026 के लिए आवेदन शुरू, 500 पदों पर होगी भर्तियां

UP PCS 2026 Application: उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए काम की खबर है. उत्तर प्रदेश पब्लिक सर्विस कमीशन (UPPSC) की तरफ से स्टेट पीसीएस परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है. इस बार कुल 500 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी हुआ है.

UP PCS 2026 Application: उत्तर प्रदेश में प्रशासनिक सेवा की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है. उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने UP PCS 2026 परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है. इस भर्ती अभियान के जरिए करीब 500 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी. चयनित उम्मीदवारों को SDM, DSP समेत कई महत्वपूर्ण प्रशासनिक पदों पर नियुक्ति मिलने का मौका मिलेगा.

UP PCS 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया 25 जून 2026 से शुरू हो चुकी है. आवेदन करने की अंतिम तिथि 27 जुलाई 2026 निर्धारित की गई है. इसी दिन तक एग्जाम फीस भी जमा किया जा सकेगा. आवेदन करने के लिए नीचे दिए स्टेप्स को फॉलो करें.

UP PCS 2026 Application: ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहले UPPSC की आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाएं.
  • होमपेज पर UP PCS 2026 Application लिंक पर क्लिक करें.
  • नया रजिस्ट्रेशन करके लॉगिन आईडी और पासवर्ड प्राप्त करें.
  • आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी सावधानीपूर्वक भरें.
  • शैक्षणिक दस्तावेज, फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करें.
  • अपनी श्रेणी के अनुसार एप्लीकेशन फीस का भुगतान करें.
  • सभी जानकारी जांचने के बाद फॉर्म सबमिट कर दें.
  • भविष्य के लिए आवेदन फॉर्म का प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें.

UP PCS 2026 Application Form Link Check Here

एप्लीकेशन फीस

एप्लीकेशन फीस की बात करें तो सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों को 125 रुपये एप्लीकेशन फीस देना होगा. वहीं एससी और एसटी वर्ग के लिए 65 रुपये तथा दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए 25 रुपये एप्लीकेशन फीस निर्धारित किया गया है.

UP PCS 2026 Eligibility: कौन कर सकता है अप्लाई?

UP PCS 2026 परीक्षा में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में ग्रेजुएशन डिग्री होना जरूरी है. अच्छी बात यह है कि किसी विशेष विषय की बाध्यता नहीं रखी गई है.

आयु सीमा की बात करें तो 1 जुलाई 2026 के अनुसार उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष होनी चाहिए. आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट भी मिलेगी.

यह भी पढ़ें: यूपी में टैक्स ऑफिसर, बिहार में SDM, उपासना को BPSC में मिला रैंक 9

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ravi mallick

रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से डिजिटल पत्रकारिता से जुड़े हैं. स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है. युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है. युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही उनकी प्राथमिकता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >