UKSSSC Group C Recruitment 2026: उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे 12वीं पास युवाओं के लिए अच्छी खबर है. उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने ग्रुप C के विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू करने की घोषणा की है. इस भर्ती अभियान के तहत कुल 553 पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा. इच्छुक कैंडिडेट्स 8 सितंबर 2026 से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.
553 पदों पर होगी भर्ती
UKSSSC Group C Recruitment 2026 के तहत जूनियर असिस्टेंट, कंप्यूटर असिस्टेंट, रजिस्ट्रार क्लर्क समेत कई पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी. उपलब्ध जानकारी के अनुसार 533 पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास रखी गई है. अलग-अलग पदों के लिए अतिरिक्त योग्यता या कंप्यूटर से जुड़ी शर्तें लागू हो सकती हैं. इसलिए आवेदन से पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक नोटिफिकेशन जरूर पढ़ना चाहिए.
7 अक्टूबर तक करें अप्लाई
इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 8 सितंबर 2026 से शुरू होंगे. आवेदन करने की अंतिम तारीख 7 अक्टूबर 2026 निर्धारित की गई है. इसी तारीख तक एग्जाम फीस भी जमा किया जा सकेगा. अगर आवेदन में कोई गलती रह जाती है तो उम्मीदवार 12 से 14 अक्टूबर 2026 के बीच करेक्शन कर सकेंगे. भर्ती परीक्षा 15 नवंबर 2026 को प्रस्तावित है.
UKSSSC Group C Recruitment 2026 Notification
ऐसे करें UKSSSC Group C के लिए आवेदन
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ukssscrecruitment.in पर जाएं.
- Recruitment या Apply Online सेक्शन में UKSSSC Group C Recruitment 2026 लिंक खोलें.
- मांगी गई जानकारी दर्ज करके रजिस्ट्रेशन पूरा करें.
- लॉगिन करने के बाद आवेदन फॉर्म में व्यक्तिगत और शैक्षणिक जानकारी भरें.
- जरूरी दस्तावेज, फोटो और हस्ताक्षर निर्धारित फॉर्मेट में अपलोड करें.
- अपनी कैटेगरी के अनुसार आवेदन शुल्क ऑनलाइन जमा करें.
- फॉर्म को अंतिम रूप से सबमिट करने से पहले सभी जानकारी ध्यान से जांच लें.
उम्मीदवार की न्यूनतम उम्र पद के अनुसार 18 से 21 वर्ष और अधिकतम उम्र 42 वर्ष होनी चाहिए. उम्र की गणना 1 जुलाई 2026 के आधार पर की जाएगी. आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट मिलेगी.
आवेदन फीस की बात करें तो सामान्य और OBC वर्ग के उम्मीदवारों को 300 रुपये, जबकि SC, ST और EWS वर्ग के उम्मीदवारों को 150 रुपये फीस देना होगा. फीस का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया जा सकता है.
ये भी पढ़ें: ग्रेजुएट ट्रांसजेंडर के लिए बिहार में भर्ती, BPSSC में होम गार्ड कंपनी कमांडर बनने का मौका
