SBI Clerk Recruitment 2026: बैंक में नौकरी करने का सपना देख रहे युवाओं को देरी नहीं करनी चाहिए. स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने Junior Associates (Customer Support & Sales) यानी क्लर्क पदों पर भर्ती के लिए SBI कि ऑफिशियल वेबसाइट sbi.bank.in पर नोटिफिकेशन जारी किया था, जिसकी आखिरी तारीख काफी नजदीक है. ऐसे में जिन कैंडिडेट्स ने अब तक आवेदन का प्रोसेस कंप्लीट नहीं किया है, तो वे जल्दी पूरा कर लें.
SBI Clerk Recruitment Last Date 2026: जानें कब तक कर सकते हैं आवेदन
SBI Junior Associates भर्ती के लिए कैंडिडेट्स 31 अगस्त 2026 तक अप्लाई कर सकते हैं. इसी दिन तक कैंडिडेट्स फीस पेमेंट कर सकते हैं. बता दें कि ऑनलाइन आवेदन की शुरुआत 11 अगस्त 2026 को हुई थी. भर्ती परीक्षा की तारीख को लेकर कैंडिडेट्स को SBI की ओर से जारी आगे की सूचना का इंतजार करना होगा. रिजल्ट की तारीख भी फिलहाल घोषित नहीं की गई है.
SBI Clerk Recruitment 2026 Official Notification Check Here
SBI Clerk Recruitment 2026: कितने पदों पर होगी भर्ती?
इस भर्ती अभियान के माध्यम से SBI Junior Associates के कुल 9124 पदों पर भर्ती की वैकेंसी है. यह उन युवाओं के लिए अच्छा मौका है जो बैंकिंग सेक्टर में क्लर्क के पद पर करियर बनाना चाहते हैं.
ये भी पढ़ें: India Post GDS Recruitment 2026: 10वीं पास के लिए डाक विभाग में भर्ती, बिना परीक्षा होगा सिलेक्शन
SBI Clerk Age Limit: कितनी होनी चाहिए उम्र?
इस पद पर भर्ती के लिए आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स की उम्र कम से कम 20 वर्ष और अधिकतम एज 28 वर्ष होनी चाहिए. रिजर्व कैटेगरी के कैंडिडेट्स को एज लिमिट में SBI के नियमों के अनुसार छूट दी जाएगी.
SBI Clerk Application Fee: एग्जाम फीस कितनी है?
इस भर्ती में OBC सहित General और EWS कैटेगरी के कैंडिडेट्स के लिए एप्लिकेशन फीस 750 रुपए तय की गई है. वहीं SC, ST और दिव्यांग (PwBD) कैटेगरी के कैंडिडेट्स के लिए कोई एप्लिकेशन फीस नहीं है. ऑनलाइन माध्यम से फीस जमा किया जा सकता है.
ये भी पढ़ें: डेटा एनालिसिस पर है कमांड, तो मिलेगी ये सरकारी नौकरियां
SBI Clerk Selection Process: कैसे होगा सिलेक्शन?
इस भर्ती के लिए कैंडिडेट्स का सिलेक्शन कई चरणों में किया जाएगा. सबसे पहले कैंडिडेट्स को प्रीलिमिनरी रिटेन एग्जाम में शामिल होना होगा. इस परीक्षा में सफल कैंडिडेट्स अगले चरण यानी मेंस रिटेन एग्जाम के लिए बुलाए जाएंगे. मुख्य परीक्षा में सफल होने के बाद कैंडिडेट्स को भर्ती नियमों के अनुसार लोकर लैंग्वेज टेस्ट देना होगा. इसके बाद डाॅक्यूमेंट वेरिफिकेशन किया जाएगा.
How to Fill SBI Clerk Form 2026: ऐसे करें आवेदन
- SBI Clerk भर्ती के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवार SBI की ऑफिशियल वेबसाइट sbi.bank.in पर जाएं.
- यहां Junior Associates Recruitment से संबंधित लिंक पर क्लिक करें.
- इसके बाद रजिस्ट्रेशन पूरा करके आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी दर्ज करें.
- आवश्यक डाॅक्यूमेंट अपलोड करने के बाद निर्धारित एग्जाम फीस का भुगतान करें और फॉर्म को सबमिट कर दें.
- आवेदन जमा करने के बाद उसका प्रिंटआउट या PDF भविष्य के लिए सुरक्षित रख लें.
Note: इस बारे में और अधिक जानकारी आप SBI कि ऑफिशियल वेबसाइट sbi.bank.in पर देख सकते हैं.
ये भी पढ़ें: IIT BHU Vacancy 2026: नॉन-टीचिंग पदों पर वैकेंसी, ग्रेजुएट्स और डिप्लोमा वाले करें अप्लाई
