राजस्थान ग्राम विकास अधिकारी भर्ती परीक्षा स्थगित, नवंबर में इस दिन होगा एग्जाम

RSSB VDO Exam 2025: राजस्थान में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए काम की खबर है. राजस्थान स्टाफ सेलेक्शन बोर्ड (RSSB) की तरफ से ग्राम विकास अधिकारी (VDO) भर्ती की परीक्षा की तारीखों में बदलाव किया गया है. अब ये परीक्षा नवंबर महीने में आयोजित की जाएगी.

RSSB VDO Exam 2025: राजस्थान में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे अभ्यर्थियों के लिए राजस्थान स्टाफ सेलेक्शन बोर्ड (RSSB) ने बड़ा अपडेट जारी किया है. ग्राम विकास अधिकारी (VDO) भर्ती परीक्षा की तारीखों में बदलाव किया गया है. पहले यह परीक्षा 31 अगस्त 2025 को होने वाली थी लेकिन अब इसकी नई तिथि घोषित कर दी गई है.

RSSB VDO Exam 2025: कब होगी परीक्षा

RSSB की नई नोटिफिकेशन के अनुसार अब ग्राम विकास अधिकारी (VDO) भर्ती परीक्षा का आयोजन 02 नवंबर 2025 को किया जाएगा. जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा के लिए आवेदन किया है, वे ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर एग्जाम से जुड़ी जानकारी और एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे. यह बदलाव उन अभ्यर्थियों के लिए राहत की खबर है जिन्हें पहले तय तारीख पर तैयारी को लेकर दिक्कत हो रही थी.

RSSB VDO Exam 2025 Postponed Notice यहां डायरेक्ट लिंक से चेक करें.

कुल पद और प्रतियोगिता का स्तर

इस भर्ती के तहत राजस्थान में ग्राम विकास अधिकारी (VDO) के कुल 850 पदों पर नियुक्ति होगी. खास बात यह है कि इस परीक्षा के लिए 5 लाख से ज्यादा अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है. इसका मतलब है कि प्रतियोगिता का स्तर काफी ऊंचा रहने वाला है. अभ्यर्थियों को अब अतिरिक्त समय मिल चुका है और इसका सही उपयोग करके बेहतर तैयारी करनी होगी.

अभ्यर्थियों के लिए सुझाव

जो उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल होंगे, उन्हें सलाह दी जाती है कि वे पिछले सालों के पेपर और मॉक टेस्ट का अभ्यास करें. साथ ही राजस्थान की ग्रामीण योजनाओं, पंचायती राज व्यवस्था और सामान्य ज्ञान से जुड़े सवालों की तैयारी मजबूत करें. ज्यादा जानकारी के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन देखें.

यह भी पढ़ें: Success Story: “तुम Google के लायक नहीं हो”- इंटरव्यू में मजाक उड़ाने वालों को लड़की ने Google में नौकरी पाकर दिया करारा जवाब

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ravi Mallick

रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से एजुकेशन जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं. एजुकेशन, करियर, जॉब, NEET, JEE, बैंकिंग, SSC, UPSC, UPPSC, BPSC और ICAI CA जैसी परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है. फिलहाल वो प्रभात खबर डिजिटल की एजुकेशन टीम को लीड कर रहे हैं. इससे पहले उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल, Times Network और अमर उजाला जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे यूजर के अनुसार तराशना भी जानते हैं. यही वजह है कि उनकी रिपोर्ट को IGNOU, JNU, IIT गुवाहाटी और NIT जालंधर जैसे संस्थानों ने भी शेयर किया है. रवि की पढ़ाई वाराणसी से हुई है. यहीं के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय (MGKVP) से उन्होंने ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए वो लखनऊ आ गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकल वेबसाइट के साथ काम किया. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के साथ रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. साल 2019 में ही अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. इसके बाद साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और यहां Career कैटेगरी की शुरुआत की. एजुकेशन की खबरों को कवर करते हुए JNU, DU, जामिया और IIT दिल्ली के कई इवेंट का हिस्सा रहे. रवि के करियर की गाड़ी आगे बढ़ी और साल 2024 में उन्हें Times Now Hindi में एजुकेशन टीम में सीनियर कंटेंट एडिटर का पोस्ट मिला. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >