Railway Recruitment 2026: कहीं छूट न जाए रेलवे में नौकरी का मौका, NFR Apprentice के 6777 पदों पर भर्ती

Railway Recruitment 2026: 6777 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की आज आखिरी तारीख है. 10वीं और ITI पास कैडिडेट 19 अगस्त तक आवेदन कर सकते हैं. यहां जानें एग्जाम, कैटेगरी वाइज वैकेंसी, और सिलेक्शन प्रोसेस की पूरी जानकारी.

Railway Recruitment 2026: नॉर्थईस्ट फ्रंटियर रेलवे (NFR) ने अपरेंटिस पदों पर भर्ती के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी किया था, जिसके तहत 20 जुलाई 2026 से एप्लिकेशन प्रोसेस शुरू हो चुका है. इस बारे में NFR की ओर से अपनी ऑफिशियल वेबसाइट nfr.recruitment.in पर नोटिफिकेशन जारी किया गया है. आइए इस बारे में और डिटेल में जानते हैं.

NFR Apprentice Vacancy Last Date 2026: कब तक कर सकते हैं अप्लाई?

NFR की ओर से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार NFR Apprentice Recruitment 2026 के लिए कैंडिडेट्स 19 अगस्त 2026 तक यानी आज तक अप्लाई कर सकते हैं. इसी दिन तक एग्जाम फीस भी जमा किया जा सकता है. भर्ती की Merit List की तारीख फिलहाल जारी नहीं की गई है, मगर इसे जल्द अपडेट किया जाएगा. अपडेट के लिए कैंडिडेट्स ऑफिशियल वेबसाइट पर नजर बनाए रखें.

Railway NFR Apprentice Recruitment 2026 Official Notification Check Here

NFR Apprentice Application Fee 2026: क्या है एप्लीकेशन फीस?

इस भर्ती में आवेदन करने वाले Gen, OBC और EWS कैटेगरी के कैंडिडेट को 100 रुपए फीस देना होगा. वहीं SC, ST, PH और सभी महिला कैंडिडेट्स के लिए कोई फीस नहीं है. फीस का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया जा सकता है. Debit Card, Credit Card, Internet Banking, IMPS, Cash Card या Mobile Wallet के माध्यम से फीस जमा करने का ऑप्शन है.

ये भी पढ़ें: RRB JE Recruitment 2026: जूनियर इंजीनियर और DMS के 3,993 पदों पर निकली भर्ती, जानें आवेदन प्रक्रिया

Railway NFR Apprentice Age Limit: क्या है एज लिमिट?

Railway NFR Apprentice पदों के लिए कैंडिडेट की उम्र कम से कम 15 वर्ष और अधिकतम 24 वर्ष होनी चाहिए. रेलवे के नियमों के अनुसार रिजर्व कैटेगरी के कैंडिडेट्स को अधिकतम एज लिमिट में छूट का लाभ दिया जाएगा.

Railway NFR Apprentice Total Posts 2026: कितने पोस्ट पर वैकेंसी?

NFR की ओर से अपनी ऑफिशियल वेबसाइट nfr.recruitment.in पर जारी नोटिफिकेशन के अनुसार कुल 6,777 पदों पर वैकेंसी है. हालांकि अलग अलग कैटेगरी के कैंडिडेट्स के लिए वैकेंसी की डिटेल अलग है. नीचे दिए गए टेबल में कैटेगरी वाइज वैकेंसी की पूरी डिटेल दी गई है.

CategoryNo. of Posts
General2686
OBC1832
EWS688
SC1056
ST515
Total6777

Railway NFR Apprentice Selection Process 2026: कैसे होगा सिलेक्शन?

रेलवे NFR Apprentice भर्ती में कैंडिडेट्स का सिलेक्शन Merit List के आधार पर किया जाएगा. यानी कैंडिडेट्स की शैक्षणिक योग्यता और निर्धारित मानदंडों के आधार पर मेरिट तैयार की जाएगी. भर्ती प्रक्रिया में सिलेक्टेड कैडिडेट्स को संबंधित ट्रेड में Apprentice के रूप में प्रशिक्षण दिया जाएगा.

ये भी पढ़ें: Railway Recruitment 2026: इंटीग्रल कोच फैक्ट्री में अप्रेंटिस के 1,010 पदों पर भर्ती

Railway NFR Apprentice Eligibility Criteria: जानिए क्या है एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया?

Railway NFR Apprentice पदों के लिए अप्लाई करने वाले कैंडिडेट्स के पास किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कक्षा 10वीं यानी High School परीक्षा में कम से कम 50% अंकों के साथ पास होना जरूरी है. इसके अलावा कैंडिडेट्स के पास संबंधित ट्रेड में ITI Certificate होना चाहिए. यह ITI सर्टिफिकेट NCVT/SCVT से मान्यता प्राप्त संस्थान से जारी किया हुआ होना चाहिए.

How To Apply: जानें कैसे करें अप्लाई?

  • नॉर्थईस्ट फ्रंटियर रेलवे (NFR) की ऑफिशियल वेबसाइट nfr.recruitment.in पर जाएं.
  • होम पेज पर Register और Login करने का ऑप्शन आएगा.
  • यहां आप अपने मुताबिक ऑप्शन चुनकर आगे का प्रोसेस कर सकते है.
  • नाम, सिग्नेचर, फोटो जैसे और भी जरूरी डॉक्यूमेंट अपलोड करके आप अपना फाॅर्म भर सकते हैं.

ये भी पढ़ें: पटना से गोपालगंज का सफर मात्र 4 घंटे में होगा पूरा, जानिए सबसे बेस्ट ट्रेन, रूट, टाइमिंग और किराया


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By प्रगति सिन्हा

मैं प्रगति सिन्हा पिछले लगभग 3 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ी हूं। मुझे मुख्य रूप से शिक्षा से जुड़ी खबरों और उसमे हो रहे बदलावों व अपग्रेडेशन को समझना एवं उसे लोगों तक पहुंचाना पसंद है। प्रभात खबर डिजिटल के माध्यम से मेरा प्रयास रहता है कि शिक्षा जगत में हो रहे महत्वपूर्ण घटनाक्रम, विद्यार्थियों से जुड़े मुद्दे और नई योजनाओं की जानकारी रीडर्स तक पहुंचा सकूं। मैं इससे पहले कोलकाता स्थित सन्मार्ग हिंदी डेली में एजुकेशन रिपोर्टर के तौर पर काम कर चुकी हूं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >