नाबार्ड में असिस्टेंट मैनेजर ग्रेड ए की भर्ती, सैलरी होगी 89000 से ज्यादा

NABARD Recruitment 2025: बैंकिंग सेक्टर में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए काम की खबर है. नेशनल बैंक ऑफ एग्रीकल्चर एंड रूरल डेवलपमेंट नाबार्ड के द्वारा असिस्टेंट मैनेजर के पद पर वैकेंसी का नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है. इसमें 91 पोस्ट शामिल है.

NABARD Recruitment 2025: अगर आप बैंकिंग सेक्टर में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं तो NABARD आपके लिए शानदार मौका लेकर आया है. नेशनल बैंक ऑफ एग्रीकल्चर एंड रूरल डेवलपमेंट की तरफ से असिस्टेंट मैनेजर (ग्रेड A) के कुल 91 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया गया है. इस वैकेंसी के लिए आवेदन 8 नवंबर 2025 से शुरू हो चुके हैं और 30 नवंबर 2025 तक ऑनलाइन फॉर्म भरा जा सकता है. आइए आसान भाषा में पूरी जानकारी समझते हैं.

इस भर्ती में कुल 91 पोस्ट शामिल हैं. ग्रेड A असिस्टेंट मैनेजर के ये पद देश भर के युवाओं के लिए बेहद अच्छा मौका हैं क्योंकि NABARD की नौकरी न सिर्फ प्रतिष्ठित मानी जाती है बल्कि इसमें करियर ग्रोथ भी बहुत शानदार है.

NABARD Recruitment 2025: ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहले NABARD की ऑफिशियल वेबसाइट nabard.org पर जाएं.
  • होमपेज पर Recruitment सेक्शन में जाएं और “Assistant Manager Grade A 2025” नोटिफिकेशन खोलें.
  • अब Apply Online के लिंक पर क्लिक करें और अपनी रजिस्ट्रेशन डिटेल्स भरें.
  • फॉर्म में व्यक्तिगत जानकारी, शैक्षणिक जानकारी और डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें.
  • कैटेगरी के अनुसार आवेदन शुल्क ऑनलाइन जमा करें.
  • सबमिट करने के बाद फॉर्म का प्रिंट आउट अपने पास रख लें.

NABARD Recruitment 2025 Assistant Manager Grade A 2025 Notification

सैलरी डिटेल्स

NABARD असिस्टेंट मैनेजर की नौकरी (NABARD Recruitment 2025) का सबसे बड़ा आकर्षण इसकी शानदार सैलरी है. चयनित उम्मीदवारों को 44,500 से 89,150 रुपये तक का मासिक वेतन मिलता है. इसके अलावा डीए, एचआरए, मेडिकल सुविधाएं, ऑफिस अलाउंस और प्रमोशन के कई मौके भी दिए जाते हैं. सरकारी सेक्टर में इस पोस्ट को बेहद सम्मानजनक माना जाता है.

कौन कर सकता है अप्लाई?

इस वैकेंसी में आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में ग्रेजुएशन पास होना चाहिए. साथ ही न्यूनतम 20% अंक जरूरी हैं. आयु सीमा की बात करें तो उम्मीदवार की उम्र 20 से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए. आरक्षण के अनुसार आयु छूट नियमों के मुताबिक दी जाएगी.

यह भी पढ़ें: इंटेलिजेंस ब्यूरो में 10वीं पास के लिए वैकेंसी, सैलरी होगी 50000 से ज्यादा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ravi Mallick

रवि मल्लिक, प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेट राइटर हैं. सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी के रहने वाले हैं. यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई. भारतेंदु हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज से स्कूलिंग खत्म करने के बाद महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की ओर दिलचस्पी जगी और आगे की पढ़ाई के लिए लखनऊ चले गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकर वेबसाइट के साथ काम किया. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे तराशना भी जानते हैं. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के बाद साल 2019 में रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. एजुकेशन न्यूज पर काम शुरू करने के साथ-साथ रवि के करियर की गाड़ी भी आगे चली. साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और इस संस्थान में Career कैटेगरी की शुरुआत की. यहां करियर कैटेगरी पर काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए. साल 2024 में रवि मल्लिक Times Network के टाइम्सनाउ हिंदी के एजुकेशन टीम के साथ जुड़े. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की यंग और एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. कॉलेजों के बारे में डिटेल्स में बताना हो या किसी कोर्स की पूरी जानकारी रवि अच्छे से समझा सकते हैं. एजुकेशन न्यूज पर 7 साल का अनुभव रखने वाले रवि मल्लिक के लिए युवाओं को प्रेरित करना, उनके बीच के मुद्दों को उठाना, सही व सटीक जानकारी देना ही प्राथमिकता रही है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >