असिस्टेंट कमांडेंट के 349 पदों पर निकली भर्ती, जानें कबतक कर सकते हैं अप्लाई

UPSC CAPF AC Recruitment 2026: यह भर्ती उन कैंडिडेट्स के लिए एक बेहतरीन मौका है, जो सरकारी नौकरी के साथ देश की सेवा करना चाहते हैं. UPSC ने असिस्टेंट कमांडेंट के 349 पदों पर बंपर वैकेंसी निकाली है. जानें कबतक कर सकते हैं अप्लाई.

UPSC CAPF AC Recruitment 2026: अगर आप देश की सेवा करना चाहते हैं. साथ ही एक सरकारी नौकरी पाना चाहते हैं, तो UPSC CAPF असिस्टेंट कमांडेंट रिक्रूट्मेंट 2026 आपके लिए एक बड़ा मौका है. यह एग्जाम यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन (UPSC) कंडक्ट करती है. इस एग्जाम के जरिए देश की बड़ी सिक्योरिटी फोर्स में ऑफिसर बनाए जाते हैं.

इस भर्ती के माध्यम से CAPF AC के पोस्ट में कुल 349 पदों पर वैकेंसी निकाली गई है. कैंडिडेट्स यूपीएससी के ऑफिशियल वेबसाइट upsconline.nic.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं. ऑनलाइन अप्लाई 20 फरवरी 2026 से शुरू हो गई है. अप्लाई करने की लास्ट डेट 12 मार्च 2026 तक है. फीस जमा करने की लास्ट डेट भी यही है. 

UPSC CAPF AC Recruitment 2026 के लिए ऐसे करें अप्लाई 

  • सबसे पहले UPSC के ऑफिशियल वेबसाइट upsconline.nic.in पर जाएं. 
  • होमपेज पर CAPF Assistant Commandant 2026 लिंक पर क्लिक करें. 
  • अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड डालकर लॉगिन करें. 
  • लॉगिन करने के बाद आप अपना फॉर्म भर सकते हैं. 
  • फिर फीस का भुगतान करें. 
  • लास्ट में एप्लीकेशन फॉर्म को डाउनलोड करके प्रिंटआउट निकाल लें. 

एलीजबिलिटी और सिलेक्शन प्रोसेस 

CAPF AC के पोस्ट पर अप्लाई करने वाले कैंडिडेट्स के पास किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन की डिग्री होना चाहिए. UPSC CAPF AC Recruitment 2026 एग्जाम में पहले राउंड में रिटन टेस्ट होता है. इसमें पेपर 1 में MCQ  बेस्ड क्वेश्चन पूछे जाते हैं और पेपर 2 में डिस्क्रिप्टिव टाइप सवाल होते हैं. रिटन एग्जाम के बाद फिजिकल टेस्ट, इंटरव्यू और मेडिकल एग्जामिनेशन होता है. 

UPSC CAPF AC Recruitment 2026 Notification Check Here

आयु सीमा और वैकेंसी डिटेल्स 

असिस्टेंट कमांडेंट के पोस्ट में सिलेक्ट होने वाले कैंडिडेट्स की उम्र 20 से 25 साल होनी चाहिए. आरक्षण के दायरे में आने वाले कैंडिडेट्स को आयु सीमा में छुट मिलेगी. इस भर्ती में लगभग 349 असिस्टेंट कमांडेंट के पोस्ट के लिए कैंडिडेट्स की नियुक्ति की जाएगी. नीचे वैकेंसी डिटेल्स दी गई है- 

  • BSF- 108 
  • CRPF- 106
  • CISF- 70
  • ITBP- 12
  • SSB- 53

यह भी पढ़ें: बिना एग्जाम रेलवे में सरकारी नौकरी का मौका, 5349 पदों पर बंपर भर्ती

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Smita Dey

स्मिता दे प्रभात खबर में डिजिटल कंटेंट क्रिएटर के तौर पर काम कर रही हैं. बुक्स पढ़ना, डांसिंग और ट्रैवलिंग का शौक रखने वाली स्मिता युवाओं को बेहतर करियर गाइड करना और नौकरी के लिए प्रोत्साहित करना पसंद करती हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >