बिहार में सरकारी अफसर बनने का मौका, 102 पोस्ट पर निकली वैकेंसी

BPSC Auditor Recruitment 2026: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे कैंडिडेट्स के लिए यह भर्ती एक सुनहरा अवसर है. इस भर्ती के माध्यम से ऑडिटर पोस्ट में जॉब होने के साथ-साथ एक स्टेबल करियर और अच्छी सैलरी मेलिगी.

BPSC Auditor Recruitment 2026: बिहार पब्लिक सर्विस (BPSC) ने 2026 में ऑडिटर (Auditor) पोस्ट पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी की है. यह रिक्रूट्मेंट बिहार सरकार के विभिन्न विभागों, विशेष रूप से पंचायती राज विभाग में कई पदों को भरने के लिए आयोजित की जा रही है. इस भर्ती के माध्यम से एलीजिबल और ग्रेजुएट कैंडिडेट्स का सिलेक्शन रिटन एग्जाम और अन्य प्रोसेस के बेसिस पर किया जाएगा.

ऑडिटर के पोस्ट में कुल 102 पदों की भर्ती निकली है. कैंडिडेट्स BPSC की ऑफिशियल वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर जाकर ऑनलाइन माध्यम से अप्लाई कर सकते हैं. ऑनलाइन अप्लाई 5 फरवरी 2026 से शुरू हो गई है. अप्लाई करने की लास्ट डेट 26 फरवरी 2026 तक है. 

BPSC Auditor Recruitment 2026 के लिए ऐसे करें ऑनलाइन अप्लाई 

  • सबसे पहले बीपीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर जाएं. 
  • होमपेज पर Auditor Recruitment 2026 के नोटिफिकेशन लिंक पर क्लिक करें. 
  • अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड डालकर लॉगिन करें. 
  • लॉगिन करने के बाद आप अपना एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं. 
  • फिर फीस का भुगतान करें. 
  • लास्ट में एप्लीकेशन फॉर्म को डाउनलोड करके प्रिंटआउट निकाल लें. 

एलीजबिलिटी और आयु सीमा 

बीपीएससी रिक्रूट्मेंट 2026 के लिए अप्लाई करने वाले कैंडिडेट्स ग्रेजुएट पास होने चाहिए. कैंडिडेट्स किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी या इंस्टीट्यूट से किसी एक सब्जेक्ट्स, जैसे कॉमर्स, इकोनॉमिक्स, मैथ्स, स्टैटिक्स और मैनेजमेंट में डिग्री होनी चाहिए. ऑडिटर पोस्ट के लिए अप्लाई करने वाले कैंडिडेट्स की उम्र 21 से 37 साल होनी चाहिए. आरक्षण के दायरे में आने वाले कैंडिडेट्स को आयु सीमा में छुट मिलेगी. 

BPSC Auditor Recruitment 2026 Notification Check Here

सैलरी डिटेल्स 

बीपीएससी रिक्रूट्मेंट 2026 के माध्यम से सिलेक्ट होने वाले कैंडिडेट्स की  सैलरी 5,200 से 20,200 प्रतिमाह होगी. ऑडिटर के पोस्ट में कुल 102 पोस्ट की वैकेंसी निकली है.   

यह भी पढ़ें: बिना एग्जाम रेलवे में सरकारी नौकरी का मौका, 5349 पदों पर बंपर भर्ती

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Smita dey

स्मिता दे प्रभात खबर में डिजिटल कंटेंट क्रिएटर के तौर पर काम कर रही हैं. बुक्स पढ़ना, डांसिंग और ट्रैवलिंग इनकी रुचि है. ये लाइफस्टाइल, फूड, हेल्थ और ट्रेंडिंग टॉपिक्स कवर करती है. रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़ी उपयोगी और रोचक जानकारी रीडर्स तक पहुंचाना इन्हें पसंद है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >