दिल्ली में 911 पदों पर निकली सरकारी नौकरी, आज से करें ऑनलाइन अप्लाई

DSSSB ASO Recruitment 2026: अगर आप दिल्ली सरकार में नौकरी करना चाहते हैं, तो DSSSB आपके लिए एक अच्छा मौका है. दिल्ली सरकार ने 911 पदों पर भर्ती निकाली है. TGT, ASO और JE पोस्ट के लिए 25 मार्च 2026 तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं.

DSSSB ASO Recruitment 2026: DSSSB दिल्ली सरकार का एक बोर्ड है जो अलग-अलग सरकारी विभागों में नौकरी के लिए भर्ती करता है. DSSSB भर्ती 2026 के तहत कई पदों पर नई भर्तियां निकाली गई हैं. इसमें इंजीनियर, क्लर्क, असिस्टेंट, लीगल और अन्य पदों पर भर्ती होती है. इस भर्ती में कैंडिडेट्स का सिलेक्शन मुख्य रूप से रिटन एग्जाम के बेसिस पर किया जाता है.

कैंडिडेट्स डीएसएसएसबी के ऑफिशियल वेबसाइट dsssb.delhi.gov.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं. इस रिक्रूट्मेंट के माध्यम से कुल 911 पोस्ट पर वैकेंसी निकली है. ऑनलाइन अप्लाई 24 फरवरी 2026 से शुरू हो गई है. अप्लाई करने की लास्ट डेट 25 मार्च 2026 तक है. फीस जमा करने की लास्ट डेट भी यही है. 

DSSSB ASO Recruitment 2026 के लिए ऐसे करें ऑनलाइन अप्लाई 

  • सबसे पहले DSSSB की ऑफिशियल वेबसाइट dsssb.delhi.gov.in पर जाएं. 
  • आप अपना न्यू रजिस्ट्रेशन करें. 
  • रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड डालकर लॉगिन करें. 
  • लॉगिन करने के बाद आप अपना एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं. 
  • फिर फीस का भुगतान करें. 
  • लास्ट में एप्लीकेशन फॉर्म को डाउनलोड करके प्रिंटआउट निकाल लें. 

एजुकेशनल क्वालिफिकेशन  

पोस्ट कैटेगरी एलीजबिलिटी 
असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर (ASO)किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएट की डिग्री होनी चाहिए. कंप्यूटर की बेसिक नॉलेज होना चाहिए. 
TGT (टीचर)ग्रेजुएशन के साथ BEd और  CTET (Paper 2) पास होना अनिवार्य है. 
असिस्टेंट टीचर (प्राइमरी)12वीं (50% मार्क्स के साथ) और  2 साल का डिप्लोमा (DElEd/BElEd). साथ ही  CTET (Paper 1) पास होना चाहिए. 
जूनियर इंजीनियर (JE)Civil या Electrical ब्रांच  में डिप्लोमा या डिग्री
LDC / जूनियर असिस्टेंट12वीं पास होने के साथ- साथ हिन्दी या इंग्लिश में टाइपिंग स्पीड होनी चाहिए.   

DSSSB ASO Recruitment 2026 Details Check Here

आयु सीमा और सैलरी 

DSSSB ASO Recruitment 2026 में कई पोस्ट में अप्लाई करने वाले कैंडिडेट्स की उम्र 18 से 35 साल तक होनी चाहिए. आरक्षण के दायरे में आने वाले कैंडिडेट्स को आयु सीमा में छूट मिलेगी. विभिन्न पोस्ट पर सिलेक्ट होने वाले कैंडिडेट्स को पे लेवल 6 के तहत सैलरी मिलेगी. 

यह भी पढ़ें: बिहार में सरकारी ऑफिसर बनने का मौका, 102 पोस्ट पर निकली वैकेंसी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Smita Dey

स्मिता दे प्रभात खबर में डिजिटल कंटेंट क्रिएटर के तौर पर काम कर रही हैं. बुक्स पढ़ना, डांसिंग और ट्रैवलिंग का शौक रखने वाली स्मिता युवाओं को बेहतर करियर गाइड करना और नौकरी के लिए प्रोत्साहित करना पसंद करती हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >