महारत्न सरकारी कंपनी में नौकरी पाने का मौका, यहां तुरंत करें अप्लाई

CIL Recruitment 2026: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए शानदार मौका सामने आया है. देश की महारत्न कंपनी Coal India Limited यानी CIL ने मैनेजमेंट ट्रेनी के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है. इस भर्ती के जरिए अलग-अलग ट्रेड में कुल 660 पद भरे जाएंगे.

CIL Recruitment 2026: CIL देश की सबसे बड़ी कोयला उत्पादन कंपनी मानी जाती है. ऐसे में यहां नौकरी पाने का मौका युवाओं के लिए काफी खास माना जा रहा है. आवेदन प्रक्रिया 12 मई 2026 से शुरू होगी और उम्मीदवार 11 जून 2026 तक आवेदन कर सकेंगे. इस वैकेंसी में आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को ऑफिशियल वेबसाइट- coalindia.in पर जाना होगा.

CIL Recruitment 2026: वैकेंसी डिटेल्स

Coal India की इस भर्ती में कई इंजीनियरिंग और अन्य ट्रेड शामिल किए गए हैं. सबसे ज्यादा पद Electrical और Civil Engineering ट्रेड के लिए निकाले गए हैं.

ट्रेडपदों की संख्या
Civil Engineering178
Electrical221
Mechanical145
System43
Electronics & Communication38
Geology15
Industrial Engineering11
Rajbhasha Hindi05
Company Secretary04

ऐसे करें CIL Recruitment 2026 के लिए आवेदन

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट coalindia.in पर जाएं.
  • होमपेज पर CIL Management Trainee Recruitment 2026 लिंक पर क्लिक करें.
  • अब रजिस्ट्रेशन करके लॉगिन करें.
  • आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी भरें.
  • जरूरी दस्तावेज अपलोड करें और आवेदन शुल्क जमा करें.
  • फॉर्म सबमिट करने के बाद उसका प्रिंट आउट निकालकर सुरक्षित रख लें.

सामान्य, OBC और EWS वर्ग के उम्मीदवारों को 1180 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा. वहीं SC, ST और PH वर्ग के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क में पूरी छूट दी गई है.

क्या योग्यता चाहिए

इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास संबंधित ट्रेड में BE, BTech या BSc Engineering की डिग्री होनी चाहिए. सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों के लिए कम से कम 60 प्रतिशत अंक जरूरी हैं. वहीं SC और ST वर्ग के उम्मीदवारों को 55 प्रतिशत अंक के साथ आवेदन करने की छूट दी गई है.

यह भी पढ़ें: OTR एप्लीकेशन, 100 रुपये की फीस, जानें BPSC 72वीं परीक्षा में आवेदन करने का सही तारीका

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ravi mallick

रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से डिजिटल पत्रकारिता से जुड़े हैं. स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है. युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है. युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही उनकी प्राथमिकता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >