BPSSC Havildar Instructor PET एडमिट कार्ड 10 सितंबर को होगा जारी, यहां देखें पूरी डिटेल

BPSSC Havildar Instructor PET Admit Card 2026: हवलदार इंस्ट्रक्टर भर्ती के PET एडमिट कार्ड की तारीख जारी हो गई है. BPSSC के अनुसार एडमिट कार्ड 10 सितंबर 2026 को जारी किया जाएगा, जबकि PET का आयोजन अक्टूबर के दूसरे सप्ताह में होगा. इस भर्ती के जरिए कुल 122 पोस्ट पर नियुक्ति की जाएगी. यहां जानें PET की तारीख, फिजिकल टेस्ट के मानक और एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का आसान तरीका.

BPSSC Havildar Instructor PET Admit Card 2026: बिहार पुलिस सबऑर्डिनेट सर्विस कमीशन (BPSSC) की ओर से हवलदार इंस्ट्रक्टर भर्ती 2026 के तहत फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट (PET) को लेकर महत्वपूर्ण अपडेट सामने आया है. कमीशन ने इसे लेकर अपनी ऑफिशियल वेबसाइट bpssc.bihar.gov.in पर नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. आइए इस बारे में डिटेल में जानते हैं.

BPSSC Havildar Instructor PET Date: जानिए कब जारी होगा एडमिट कार्ड

जारी शेड्यूल के अनुसार, BPSSC Havildar Instructor PET Admit Card 10 सितंबर 2026 को जारी किया जाना है. वहीं, PET का आयोजन अक्टूबर 2026 के दूसरे सप्ताह में किया जाएगा. बता दें कि इसके लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 1 मई 2026 से शुरू हुई थी, जबकि आवेदन करने की आखिरी तारीख 1 जून 2026 तक थी. इस भर्ती की लिखित परीक्षा 29 जुलाई 2026 को आयोजित की गई थी, जिसका रिजल्ट 12 अगस्त 2026 को जारी किया गया.

BPSSC Havildar Instructor PET Admit Card 2026 Official Notification Check Here

BPSSC Havildar Instructor PET Vacancy: कितने पोस्ट पर है वैकेंसी?

इस भर्ती अभियान के जरिए हवलदार इंस्ट्रक्टर के कुल 122 पोस्ट पर नियुक्ति की जाएगी. कैंडिडेट्स को सलाह दी जाती है कि वे एडमिट कार्ड और PET से जुड़ी किसी भी जानकारी के लिए BPSSC की आधिकारिक वेबसाइट और नोटिफिकेशन जरूर चेक करें.

BPSSC Havildar Instructor PET Fess: जानिए कितनी है फीस

जारी नोटिफिकेशन के अनुसार सभी कैटेगरी के कैंडिडेट्स के लिए फीस 100 रुपए है. फीस ऑनलाइन माध्यम से जमा किया जा सकता है. डेबिट कार्ड क्रेडिट कार्ड इंटरनेट बैंकिंग IMPS कैश कार्ड/मोबाइल वॉलेट के जरिए कैंडिडेट पेमेंट कर सकते हैं.

BPSSC Havildar Instructor Age Limit: कितनी होनी चाहिए उम्र?

इस भर्ती के लिए उम्र कम से कम 18 वर्ष होना चाहिए. वहीं अधिकतम एज लिमिट कैटेगरी के अनुसार अलग-अलग है. General या EWS मेल के लिए 37 वर्ष और General या EWS फीमेल के लिए 40 वर्ष होनी चाहिए. इसके अलावा BC, EBC मेल और फीमेल की उम्र 40 वर्ष और SC, ST मेल और फीमेल की उम्र 42 वर्ष होनी चाहिए.

ये भी पढ़ें: UPSC EPFO Recruitment 2026: 80 पोस्ट पर निकली भर्ती, 22 अगस्त से शुरू होगा आवेदन, जानें भर्ती की पूरी डिटेल

BPSSC Havildar Instructor Eligibility: जानिए इस बारे में

हवलदार इंस्ट्रक्टर पोस्ट के लिए कैंडिडेट का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से इंटरमीडिएट (10+2) या समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण होना जरूरी है. इस बारे में अधिक जानकारी आप BPSSC की ऑफिशियल वेबसाइट bpssc.bihar.gov.in पर देख सकते हैं.

BPSSC Havildar Instructor PET 2026: फिजिकल टेस्ट

टेस्टमेलफीमेल
दौड़1.6 किलोमीटर 6 मिनट में1 किलोमीटर 5 मिनट में
हाई जंप4 फीट3 फीट
गोला फेंक16 पाउंड का गोला कम से कम 16 फीट फेंकना होगा12 पाउंड का गोला कम से कम 12 फीट फेंकना होगा

ये भी पढ़ें: बिहार पुलिस हवलदार इंस्ट्रक्टर में रिजेक्टेड उम्मीदवारों की लिस्ट जारी, एडमिट कार्ड कल होगा जारी

BPSSC Havildar Instructor PET Admit Card 2026 कैसे डाउनलोड करें?

  • सबसे पहले BPSSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं.
  • वेबसाइट के Latest Notices या Download PET Admit Card सेक्शन में जाएं.
  • BPSSC Havildar Instructor PET Admit Card 2026 लिंक पर क्लिक करें.
  • अब अपना रजिस्ट्रेशन नंबर/मोबाइल नंबर और जन्म तिथि/पासवर्ड दर्ज करें.
  • कैप्चा कोड भरकर Login/Submit पर क्लिक करें.
  • आपका PET एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा.
  • एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और भविष्य के लिए इसका स्पष्ट प्रिंटआउट निकालकर रखें.

BPSSC Havildar Instructor Selection Process: सिलेक्शन के लिए कितने स्टेप्स?

  • लिखित परीक्षा
  • PET/PST
  • मेरिट लिस्ट

ये भी पढ़ें: बिहार पुलिस कांस्टेबल का रिजल्ट जारी, Operator और Special Branch के अभ्यर्थी ऐसे करें चेक


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By प्रगति सिन्हा

मैं प्रगति सिन्हा पिछले लगभग 3 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ी हूं। मुझे मुख्य रूप से शिक्षा से जुड़ी खबरों और उसमे हो रहे बदलावों व अपग्रेडेशन को समझना एवं उसे लोगों तक पहुंचाना पसंद है। प्रभात खबर डिजिटल के माध्यम से मेरा प्रयास रहता है कि शिक्षा जगत में हो रहे महत्वपूर्ण घटनाक्रम, विद्यार्थियों से जुड़े मुद्दे और नई योजनाओं की जानकारी रीडर्स तक पहुंचा सकूं। मैं इससे पहले कोलकाता स्थित सन्मार्ग हिंदी डेली में एजुकेशन रिपोर्टर के तौर पर काम कर चुकी हूं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >