BPSC TRE 4 Notification: बिहार में शिक्षक भर्ती का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए काम की खबर है. बिहार पब्लिक सर्विस कमीशन (BPSC) ने विज्ञापन संख्या 14/2026 के तहत शिक्षा विभाग में स्कूल शिक्षकों के कुल 32,388 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है. इसमें योग्य कैंडिडेट्स ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे.
BPSC TRE 4 की डिटेल्स एक नजर में
| विवरण | जानकारी |
| कुल रिक्त पद | 32,388 स्कूल शिक्षक |
| ऑनलाइन आवेदन शुरू | 1 सितंबर 2026 |
| फीस भुगतान की अंतिम तारीख | 29 सितंबर 2026 |
| ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तारीख | 30 सितंबर 2026 |
इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन और फीस भुगतान की प्रक्रिया 1 सितंबर 2026 से शुरू होगी. अभ्यर्थी 29 सितंबर 2026 तक आवेदन फीस जमा कर सकेंगे, जबकि ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तारीख 30 सितंबर 2026 निर्धारित की गई है.
ये भी पढ़ें: BPSC TRE-4 का नोटिफिकेशन जारी, 32388 पदों पर शिक्षकों की होगी भर्ती, जानिए कब से शुरू होगा आवेदन
BPSC ने दी जानकारी
ये भी पढ़ें: बिहार में अब नये पैटर्न से होगी शिक्षकों की बहाली, आखिर क्यों PT और Mains दोनों की पड़ी जरूरत?
BPSC TRE 4 वैकेंसी डिटेल्स
बिहार शिक्षक भर्ती में में अलग-अलग कक्षाओं के लिए पदों की संख्या भी तय की गई है. कक्षा 1 से 5 तक पढ़ाने वाले शिक्षकों के लिए 3,847 पद प्रस्तावित हैं. वहीं कक्षा 6 से 8 के लिए 8,563 पद रखे गए हैं.
कक्षा 9 से 10 के लिए 3,877 पदों की नोटिफिकेशन भेजी गई है. सबसे ज्यादा पद कक्षा 11 से 12 के लिए हैं, जहां 16,101 शिक्षकों की नियुक्ति प्रस्तावित है. कुल मिलाकर 32,388 पदों पर भर्ती का रास्ता तैयार किया जा रहा है.
BPSC की ओर से हाल ही में नया कैलेंडर जारी किया गया है. इसमें कई परीक्षाओं की तारीखों की घोषणा की गई. हालांकि, BPSC TRE 4 की तारीखों की जानकारी नहीं दी गई थी. अभी भी सिर्फ आवेदन की तारीखें बताई गई हैं. इसमें एग्जाम की डेट को लेकर जल्द नोटिस जारी किया जाएगा.
BPSC Exam Calendar 2026-27 Check Here
BSEB STET के लिए आवेदन
बिहार में शिक्षक भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी होने से पहले स्टेट टीईटी परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू की गई है. इसमें आवेदन करने के लिए 17 अगस्त 2026 से 31 अगस्त 2026 तक का समय मिला है. BSEB STET की डिटेल्स नीचे दिए लिंक पर क्लिक करके देख सकते हैं.
ये भी पढ़ें: बिहार STET के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू, डायरेक्ट इस लिंक से करें अप्लाई
