बिहार असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती 2026 आवेदन का आखिरी मौका, ऐसे करें तुरंत अप्लाई

बिहार के सरकारी विश्वविद्यालयों में 3,687 असिस्टेंट प्रोफेसर पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया चल रही है. बिना परीक्षा सीधे इंटरव्यू और 50 हजार की सैलरी वाली इस वैकेंसी के लिए अभी तक अप्लाई नही किया है. तो बिना देर किए तुरंत ऐसे ऑनलाइन अप्लाई करें.

Bihar Assistant Professor Vacancy 2026: बिहार के सरकारी विश्वविद्यालयों में असिस्टेंट प्रोफेसर बनने का सपना देख रहे अभ्यर्थियों के लिए बेहद जरूरी खबर है. बिहार स्टेट यूनिवर्सिटी सर्विस कमीशन (BSUSC) ने 3687 पदों पर असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए वैकेंसी निकाली थी.

आवेदन करने के लिए लास्ट डेट 15 जुलाई रखी गई है. ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया अब अपने अंतिम पड़ाव पर है. ऐसे में अगर आप भी असिस्टेंट प्रोफेसर बनने का सपना देख रहे हैं और अभी तक अप्लाई नही किया है तो जल्द आवेदन कर लें, क्योंकि पोर्टल बंद होने में अब बहुत ही कम समय बचा है.

Bihar State University Service Commission (BSUSC) Official Website

इस वैकेंसी की सबसे खास बात यह है कि अभ्यर्थियों को आवेदन करने के लिए कोई फीस नहीं रखी गई है. इसके साथ ही, अभ्यर्थियों का चयन बिना किसी लिखित परीक्षा के किया जाएगा. इसमें अभ्यर्थियों के उनके एकेडमिक रिकॉर्ड यानी UGC NET स्कोर, PhD स्कोर और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा. यह वैकेंसी हिंदी, अंग्रेजी, इतिहास, राजनीति विज्ञान, इकोनॉमिक्स और सोशियोलॉजी विषय के लिए निकाली गई है.

सबजेक्ट वाइज पोस्ट डिटेल्स

Subject NameNo of Post
Hindi625
English674
History662
Economics597
Sociology596
Political Science533

आवेदन की प्रक्रिया

इच्छुक और योग्य उम्मीदवार सबसे पहले शिक्षा विभाग के ऑफिशियल समर्थ पोर्टल hedbiharrec.samarth.edu.in पर जाकर अपना रजिस्ट्रेशन करें. फिर अपने यूजर आईडी की मदद से लॉगिन कर मांगी गई जानकारी सही सही भरें. फॉर्म भरते समय अपने सभी एकेडमिक सर्टिफिकेट, नेट या पीएचडी की डिटेल्स और पहचान पत्र को सही-सही अपलोड करें ताकि बाद में स्क्रूटनी के दौरान आवेदन रिजेक्ट न हो.

वैकेंसी और आवेदन प्रक्रिया की पूरी जानकारी नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक कर देख सकते हैं.

Online Application Process Details - Complete Notification

Bihar BSUSC Assistant Professor Vacancy 2026:

कौन कर सकता है आवेदन

आवेदन करने के लिए अभ्यर्थियों को संबंधित विषय में न्यूनतम 55% अंकों के साथ मास्टर डिग्री होना अनिवार्य है. आरक्षित वर्ग यानी OBC, SC, ST और दिव्यांग उम्मीदवारों को इसमें 5% की छूट दी गई है. इसके साथ ही उम्मीदवार को UGC NET य CSIR NET या फिर बिहार SLET / SET क्वालिफाइड होना चाहिए. जिन उम्मीदवारों के पास PHD की डिग्री है, उन्हें NET परीक्षा पास होने से छूट मिलेगी.

आयु सीमा की बात की जाए तो उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 43 वर्ष होनी चाहिए. आरक्षित वर्ग को सरकारी नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी गई है.


ये भी पढ़ें: जल्द शुरू होने जा रहा बिहार पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप आवेदन, जाने पात्रता और आवेदन प्रक्रिया


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >