शिक्षकों पर भारी JPSC की शर्तें, अधिकारी पद पर प्रमोशन मिलना मुश्किल

Jharkhand University: झारखंड के विश्वविद्यालय में पढ़ाने वाले प्रोफेसर का अधिकारी पद पर पहुंचना मुश्किल हो गया है. JPSC यानी कि झारखंड लोक सेवा आयोग की शर्तों के कारण ऐसा हुआ है. क्या है ये शर्तें और क्या है पूरा मामला, जानने के लिए पढ़ें पूरी खबर.

Jharkhand University: झारखंड के सरकारी विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में पढ़ा रहे अधिकांश शिक्षक रजिस्ट्रार, परीक्षा नियंत्रक, वित्त पदाधिकारी और डिप्टी रजिस्ट्रार जैसे अहम प्रशासनिक पदों तक नहीं पहुंच पा रहे हैं. इसकी मुख्य वजह है झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) द्वारा तय की गई कठोर शर्तें, जिनमें अकैडमिक लेवल, लंबित प्रोन्नति और उम्र सीमा सबसे बड़ी बाधा बन गई हैं.

हाल ही का मामला: छह महीने पहले ही रोकी नियुक्ति

रांची विश्वविद्यालय (Ranchi University) में हाल ही में ऐसे कई मामले सामने आए, जिनमें सेवानिवृत्ति की उम्र सीमा (60 वर्ष) से सिर्फ छह महीने पहले ही इस पद के लिए अयोग्य ठहरा दिए गए. वहीं रजिस्ट्रार पद के लिए जेपीएससी से चयन तो मिला, लेकिन नियुक्ति नहीं हो सकी. प्रभात खबर अखबार के रांची एडिशन में प्रकाशित एक खबर के अनुसार, बीएयू के शिक्षक डॉ. बसंत झा के साथ ऐसा ही हुआ. उन्हें रजिस्ट्रार पद के लिए जेपीएससी से चयन तो मिला, लेकिन नियुक्ति नहीं हो सकी. वे विश्वविद्यालय में सेवानिवृत्ति की उम्र सीमा (60 वर्ष) से सिर्फ छह महीने पहले ही इस पद के लिए अयोग्य ठहरा दिए गए.

कठोर शर्तें बनी रोड़ा

जेपीएससी के नियमों के अनुसार, इन पदों के लिए अभ्यर्थियों का अकैडमिक लेवल कम से कम 11 होना जरूरी है. लेकिन बड़ी संख्या में शिक्षक इस मानक पर खरे नहीं उतरते. विशेषकर 2008 बैच के शिक्षक, जिनकी नियुक्ति सीधे तौर पर तो हुई थी, लेकिन अब तक प्रोन्नति प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकी.

17 साल बाद भी कई शिक्षक स्टेज-1 से स्टेज-2 या सीनियर स्केल तक नहीं पहुंच पाए हैं. ऐसे में वे अकैडमिक लेवल 11 तक भी नहीं पहुंच सके, जबकि एसोसिएट प्रोफेसर या उससे ऊपर के पद पाना तो और भी दूर की बात है.

प्रोन्नति और उम्र सीमा दोहरी बाधा

1996 और 2008 से पहले नियुक्त कई शिक्षकों के सामने उम्र सीमा सबसे बड़ी चुनौती है. विश्वविद्यालयों में पढ़ाने वाले शिक्षकों की सेवानिवृत्ति आयु 65 वर्ष है, लेकिन गैर-शैक्षणिक पदों के लिए यह सीमा 60 वर्ष तय है. इस कारण बड़ी संख्या में शिक्षक योग्य होने के बावजूद आवेदन नहीं कर पा रहे.

समाधान की मांग

शिक्षकों का कहना है कि जेपीएससी (JPSC) को 15 दिनों के भीतर प्रोन्नति प्रक्रिया पूरी करनी चाहिए, ताकि अधिक से अधिक उम्मीदवार आवेदन कर सकें. वैकल्पिक रूप से आयोग को शर्तों में शिथिलता देते हुए कम से कम 15 वर्षों का शैक्षणिक अनुभव ही पर्याप्त मान लेना चाहिए. तभी विश्वविद्यालयों के लिए जरूरी प्रशासनिक पदों पर योग्य और अनुभवी शिक्षकों की नियुक्ति संभव हो पाएगी.

यह भी पढ़ें- 70 वर्ष में प्रोफेसर बनने का मौका, यहां निकली जबरदस्त भर्ती

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >