JEECUP Counselling 2025: यूपी पॉलिटेक्निक काउंसलिंग का शेड्यूल जारी, इन डॉक्यूमेंट्स की पड़ेगी जरूरत

JEECUP Counselling 2025: यूपी को टॉप पॉलिटेक्निक कॉलेजों में एडमिशन के लिए आयोजित होने वाली प्रवेश परीक्षा का रिजल्ट जारी हो गया है. रिजल्ट जारी होने के बाद काउंसलिंग (UP Polytechnic Admission Counselling 2025) की प्रक्रिया शुरू हो गई है. यूपी पॉलिटेक्निक एडमिशन के लिए काउंसलिंग का शेड्यूल जारी हो गया है.

JEECUP Counselling 2025: उत्तर प्रदेश में पॉलिटेक्निक कॉलेजों में दाखिले के लिए आयोजित होने वाली संयुक्त प्रवेश परीक्षा JEECUP 2025 का रिजल्ट जारी कर दिया गया है. रिजल्ट जारी होते ही अभ्यर्थियों के लिए काउंसलिंग प्रक्रिया की शुरुआत भी हो चुकी है. इस प्रक्रिया के माध्यम से उम्मीदवारों को राज्य के टॉप सरकारी और प्राइवेट पॉलिटेक्निक संस्थानों में एडमिशन मिलने का मौका मिलेगा.

JEECUP Counselling 2025 के लिए करें रजिस्ट्रेशन

JEECUP 2025 काउंसलिंग का शेड्यूल ऑफिशियल वेबसाइट jeecup.admissions.nic.in पर प्रकाशित कर दिया गया है. छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे समय पर रजिस्ट्रेशन करें और अपनी चॉइस फिलिंग पूरी करें. काउंसलिंग विभिन्न चरणों में आयोजित की जाएगी, जिनमें डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन, सीट अलॉटमेंट और कॉलेज रिपोर्टिंग शामिल हैं. प्रत्येक चरण के लिए निर्धारित तारीखें हैं जिन्हें फॉलो करना अनिवार्य होगा.

UP Polytechnic Admission JEECUP Counselling 2025 Schedule यहां डायरेक्ट लिंक से चेक करें.

सीट अलॉटमेंट मेरिट लिस्ट

चॉइस फिलिंग के दौरान उम्मीदवारों को अपनी प्राथमिकताओं के अनुसार कॉलेज और कोर्स का चुनाव करना होगा. सीट अलॉटमेंट मेरिट और उपलब्ध सीटों के आधार पर किया जाएगा. यदि कोई छात्र पहले राउंड में सीट से संतुष्ट नहीं है, तो वह अगले राउंड में भाग ले सकता है.

इन डॉक्यूमेंट्स की होगी जरूरत

एक बार सीट अलॉट हो जाने के बाद उम्मीदवारों को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जाएगा. इसमें हाई स्कूल सर्टिफिकेट, JEECUP स्कोर कार्ड, जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो), और फोटो पहचान पत्र जैसे आवश्यक दस्तावेजों की जांच की जाएगी. वेरिफिकेशन के बाद छात्रों को अलॉटेड कॉलेज में रिपोर्ट करना होगा और एडमिशन प्रक्रिया को पूरा करना होगा.

अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे अपने सभी डॉक्यूमेंट पहले से तैयार रखें ताकि समय पर रिपोर्टिंग में कोई परेशानी न हो. जो छात्र रिपोर्टिंग नहीं करेंगे, उनकी सीट अगले राउंड में दे दी जाएगी. JEECUP काउंसलिंग 2025 तकनीकी शिक्षा की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है.

Success Story: 12वीं में 41% मार्क्स फिर भी दो बार UPSC पास, Rank 3 लाकर रचा इतिहास, डॉक्टर से की शादी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ravi Mallick

रवि मल्लिक, प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेट राइटर हैं. सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी के रहने वाले हैं. यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई. भारतेंदु हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज से स्कूलिंग खत्म करने के बाद महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की ओर दिलचस्पी जगी और आगे की पढ़ाई के लिए लखनऊ चले गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकर वेबसाइट के साथ काम किया. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे तराशना भी जानते हैं. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के बाद साल 2019 में रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. एजुकेशन न्यूज पर काम शुरू करने के साथ-साथ रवि के करियर की गाड़ी भी आगे चली. साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और इस संस्थान में Career कैटेगरी की शुरुआत की. यहां करियर कैटेगरी पर काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए. साल 2024 में रवि मल्लिक Times Network के टाइम्सनाउ हिंदी के एजुकेशन टीम के साथ जुड़े. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की यंग और एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. कॉलेजों के बारे में डिटेल्स में बताना हो या किसी कोर्स की पूरी जानकारी रवि अच्छे से समझा सकते हैं. एजुकेशन न्यूज पर 7 साल का अनुभव रखने वाले रवि मल्लिक के लिए युवाओं को प्रेरित करना, उनके बीच के मुद्दों को उठाना, सही व सटीक जानकारी देना ही प्राथमिकता रही है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >