JEE Mains Results 2024: जेईई मेन्स का फाइनल रिजल्ट जारी, रांची के प्रियांश प्रांजल को मिला ये रैंक, इस लिंक से चेक करें रिजल्ट

24 अप्रैल 2024 को जेईई मेन्स रिजल्ट 2024 की घोषणा देर रात की. जेईई मेन्स रिजल्ट jeemain.nta.ac.in पर देख सकते हैं.

JEE Mains Results 2024: एनटीए ने 24 अप्रैल 2024 को जेईई मेन्स रिजल्ट 2024 की घोषणा देर रात की. सेशन 2 के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं और इसका रिजल्ट उम्मीदवार जेईई की आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.ac.in पर देख सकते हैं. बता दें कि जेईई मेन्स परीक्षा 2024 सत्र 2 अप्रैल 4, 5, 6, 8, 9 और 12, 2024 को देश भर के 319 शहरों में आयोजित की गई थी. वहीं, रांची के प्रियांश प्रांजल का ऑल इंडिया रैंक 30 आया है. प्रियांश श्यामली के छात्र है. वो झारखंड टॉपर है.

इस लिंक से चेक करें रिजल्ट

जेईई मेन्स रिजल्ट jeemain.nta.ac.in पर देख सकते हैं. परिणामों के साथ, एनटीए ने अंतिम उत्तर कुंजी की हालिया रिलीज के बाद जेइइ एडवांस्ड, अखिल भारतीय रैंक धारकों और राज्य-वार टॉपर्स के लिए कट ऑफ का खुलासा किया है. बता दें कि इसमें 56 परीक्षार्थियों ने पूरा 100 एनटीए स्कोर हासिल किया और इसमें सबसे ज्यादा परीक्षार्थियों में सबसे अधिक तेलंगाना से हैं. तेलंगाना ने सबसे ज्यादा 15, आंध्र प्रदेश के सात, महाराष्ट्र के सात और दिल्ली के 6 परीक्षार्थियों ने पूरा 100 एनटीए स्कोर हासिल किया. परीक्षा हिंदी के अलावा कन्नड़, असमिया, मलयालम, बंगाली, तमिल, अंग्रेजी, गुजराती, मराठी, उर्दू, पंजाबी, तेलुगु में आयोजित की गई थी.

भारत के अलावा इन शहरों में एग्जाम किया गया था आयोजित

परीक्षा भारत के अलावा कुवैत सिटी, दोहा, दुबई, काठमांडू, शारजाह, सिंगापुर, मनामा, मॉस्को, कुआलालंपुर, ओटावा, वाशिंगटन डी.सी, अबूधाबी, मस्कट, रियाद, लागोस/अबूजा, कोलंबो, पोर्ट लुइस, बैंकॉक, जकार्ता, हांगकांग, ओस्लो में भी आयोजित किया गया था. वहीं, एग्जाम का पहला संस्करण जनवरी-फरवरी में और दूसरा संस्करण अप्रैल में आयोजित हुआ था. वहीं, आपको बता दें कि दस लाख से अधिक परीक्षार्थियों ने एग्जाम दिया था.

JEE MAINS PAPER 2 RESULT 2024: आज जारी हो सकते हैं जेईई मेंस पेपर 2 के नतीजे, ऐसे कर सकेंगे चेक

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >