JCECEB Admission 2026: एग्रीकल्चर, नर्सिंग और मेडिकल में एडमिशन शुरू, देखें इंपॉर्टेंट डेट्स और अलॉटमेंट शेड्यूल

JCECEB Admission 2026: झारखंड कम्बाइन्ड एन्ट्रन्स कॉमपेटेटईवे इग्जैम बोर्ड (JCECEB) ने एग्रीकल्चर, BSC नर्सिंग और मेडिकल कोर्सेज के लिए एडमिशन प्रोसेस तेज कर दिया है. काउंसलिंग के महत्वपूर्ण शेड्यूल और डेट्स को समझें ताकि आप समय पर अप्लाई कर सकें.

JCECEB Admission 2026: झारखंड कम्बाइन्ड एन्ट्रन्स कॉम्पिटिटिव एग्जाम बोर्ड (JCECEB) ने स्टेट के अलग-अलग कॉम्पिटिटिव एग्जाम के बाद अब एडमिशन प्रोसेस तेज कर दिया है. अगर आपने भी एग्रीकल्चर, BSC नर्सिंग या मेडिकल कोर्सेज में एडमिशन के लिए अप्लाई किया था, तो आपके लिए काउंसलिंग का पूरा शेड्यूल समझना बहुत जरूरी है.

JCECEB Admission 2026: एग्रीकल्चर कोर्सेज

  • एग्रीकल्चर और इससे जुड़े कोर्सेज में एडमिशन के लिए पहले राउंड की ऑनलाइन काउंसलिंग शुरू हो गई है.
  • रजिस्ट्रेशन और चॉइस फिलिंग के लिए कैंडिडेट 29 अगस्त तक ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन और अपनी पसंद के कॉलेज चुन (चॉइस फिलिंग) सकते हैं.
  • प्रोविजनल सीट अलॉटमेंट लेटर की बात करें तो 1 से 9 सितंबर तक अलॉटमेंट लेटर जारी किया जाएगा.
  • डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और एडमिशन के लिए अलॉटेड कैंडिडेट 2 से 9 सितंबर के बीच संबंधित कॉलेज में जाकर एडमिशन प्रोसेस पूरा कर सकते हैं.

इंपॉर्टेंट नोट: अगर कैंडिडेट तय डेट तक एडमिशन नहीं लेते हैं, तो उनका अलॉटमेंट अपने आप कैंसिल हो जाएगा. वहीं बात करें सेकंड राउंड की काउंसलिंग 11 सितंबर से और थर्ड राउंड की प्रोसेस 29 सितंबर से शुरू होगी.

यहां देखें: JCECEB Schedule

यहां देखें: BSc Nursing Result Notification

ये भी पढ़ें: Rakhi Special: इस रक्षाबंधन बहन को दें पढ़ाई का स्मार्ट गिफ्ट, स्टडी में मदद करेंगे ये 7 बेहतरीन AI Tools

बीएससी नर्सिंग: रिजल्ट जारी, 3 राउंड में होगा अलॉटमेंट

JCECEB ने BSC नर्सिंग (बेसिक और पोस्ट-बेसिक) कॉम्पिटिटिव एग्जाम का रिजल्ट घोषित कर दिया है. इसके तहत 3 अलग-अलग राउंड में काउंसलिंग होगी.

फर्स्ट राउंड: ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 28 से 30 अगस्त तक होगा. 3 सितंबर को अलॉटमेंट लेटर आएगा और 4 से 7 सितंबर तक डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और एडमिशन होंगे.

सेकंड राउंड: 10 से 13 सितंबर तक रजिस्ट्रेशन चलेगा, 15 सितंबर को अलॉटमेंट रिजल्ट आएगा और 16 से 18 सितंबर तक एडमिशन होगा.

थर्ड राउंड: 22 से 24 सितंबर तक रजिस्ट्रेशन होगा और 25 सितंबर को अलॉटमेंट लेटर जारी किया जाएगा.

JCECEB Admission 2026: पहला सीट अलॉटमेंट रिजल्ट जारी

राज्य के मेडिकल कॉलेजों में MBBS, BDS और BHMS कोर्सेज में एडमिशन के लिए प्रोसेस जारी है. इसमें कुल 3,227 कैंडिडेट्स मेरिट लिस्ट में शामिल हैं.

पहले राउंड का सीट अलॉटमेंट रिजल्ट जारी कर दिया गया है. इसमें कैंडिडेट 5 सितंबर तक अपना प्रोविजनल सीट अलॉटमेंट लेटर डाउनलोड कर सकते हैं. वहीं कॉलेजों में एडमिशन और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन की प्रोसेस 28 अगस्त से 5 सितंबर तक चलेगी.

ये भी पढ़ें: Bihar NEET UG Round 1 Seat Allotment Result 2026: किसे मिला कौन सा मेडिकल कॉलेज, 31 अगस्त तक डाउनलोड करें अलाॅटमेंट ऑर्डर


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By प्राची किरण

प्राची किरण, प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एजुकेशन बीट पर लेखन करती हैं। उन्हें शिक्षा, करियर, एडमिशन, परीक्षा और युवाओं से जुड़े विषयों पर आसान और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाना पसंद है। सरल भाषा लेखन उनकी पहचान हैं। उनका उद्देश्य है कि हर पाठक तक सही और उपयोगी जानकारी सहज तरीके से पहुँचे।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >