मेडिकल छात्रों को बड़ा झटका! जामिया हमदर्द ने MBBS और PG की सभी सीटें की रद्द

Jamia Hamdard Cancel MBBS Seats: जामिया हमदर्द यूनिवर्सिटी के एक बडे़ फैसले से मेडिकल कोर्सेज में दाखिला लेने वाले छात्रों के लिए बड़ा झटका. विश्वविद्यालय ने MBBS की 150 और पीजी 49 सीट्स को रद्द कर दिया. यूनिवर्सिटी के इस फैसले से एमबीबीएस स्टूडेंट्स को बड़ा झटका लगा है.

Jamia Hamdard Cancel MBBS Seats: नीट यूजी का रिजल्ट आने के साथ ही MCC ने काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू कर दी है. लेकिन इस बीच जामिया हमदर्द के एक फैसले से मेडिकल के छात्रों को बड़ा झटका लगा. जामिया हमदर्द विश्वविद्यालय ने साल 2025-26 के शैक्षणिक सत्र के लिए सभी 150 MBBS और 49 पीजी मेडिकल सीटों को वापस ले लिया है. खबरों की मानें तो मेडिकल संस्थान ‘हमदर्द इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज एंड रिसर्च (HIMSR)’ से जुड़ी आर्थिक गड़बड़ियों और प्रशासनिक विवादों के कारण यह फैसला लिया गया है. 

Jamia Hamdard Cancel MBBS Seats: नियमों का पालन नहीं करने पर आई गड़बड़ी

HIMSR की स्थापना वर्ष 2012 में की गई थी. हाल ही में 6 जून को  जामिया हमदर्द ने NMC (National Medical Counselling) को पत्र भेजा गया जिसमें बताया गया कि कुछ निजी हस्तक्षेप के कारण विश्वविद्यालय अब HIMSR के ऑनलाइन पोर्टल और प्रवेश प्रक्रिया पर नियंत्रण नहीं रख पा रहा है. इसलिए विश्वविद्यालय ने MBBS और पीजी सीटों की मान्यता से खुद को अलग कर लिया.  

Jamia Hamdard Cancel MBBS Seats: यूनिवर्सिटी ने खटखटाया कोर्ट का दरवाजा

इसी के साथ जामिया हमदर्द यूनिवर्सिटी ने इस मामले को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है. कोर्ट में दायर याचिका में यूनिवर्सिटी ने कहा कि उनकी आधिकारिक वेबसाइट और एडमिशन डॉक्यूमेंट्स का तीसरे पार्टी द्वारा गलत इस्तेमाल किया गया है. हाईकोर्ट ने केंद्र सरकार के वकील और स्वास्थ्य मंत्रालय के अधिकारियों की मौजूदगी में यह फैसला सुनाया कि फिलहाल HIMSR की कोई भी सीट काउंसलिंग के लिए शामिल नहीं की जाएगी.

MBBS College: मेडिकल की पढ़ाई के लिए चर्चित है जामिया 

जामिया हमदर्द मेडिकल कॉलेज, दिल्ली भारत का एक डीम्ड विश्वविद्यालय है. यह देश के प्रतिष्ठित संस्थानों में से एक है. जामिया हमदर्द का इतिहास 1906 पुराना है. यहां दाखिला नीट स्कोर के आधार पर मिलता है. वर्ष 2023 में जामिया हमदर्द एमबीबीएस के लिए सामान्य श्रेणी के लिए नीट कटऑफ 59,571 था. 

यह भी पढ़ें- AU UG Admission 2025: इलाहाबाद यूनिवर्सिटी का बड़ा फैसला! DU की तरह अब शुरू होगा 4 साल का ग्रेजुएशन प्रोग्राम

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >