JAC Board 12th Arts Result 2025 by Digilocker: सबसे पहले पाएं झारखंड बोर्ड 12वीं आर्ट्स का रिजल्ट, यहां कर लें रजिस्ट्रेशन

JAC Board 12th Arts Result 2025 by Digilocker: झारखंड बोर्ड 12वीं आर्ट्स की परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र तैयार रहें. झारखंड काउंसिल एकेडमिक (JAC) की तरफ से झारखंड बोर्ड 12वीं आर्ट्स स्ट्रीम का रिजल्ट आज जारी किया जाएगा. परीक्षार्थी अपना रिजल्ट जारी होने के बाद सबसे पहले मार्कशीट चेक कर सकते हैं.

JAC Board 12th Arts Result 2025 by Digilocker: झारखंड काउंसिल एकेडमिक (JAC) की तरफ से झारखंड बोर्ड 12वीं आर्ट्स का रिजल्ट जारी होने वाला है. झारखंड बोर्ड 12वीं के रिजल्ट की घोषणा दोपहर 2 बजे होगी. छात्रों का रिजल्ट झारखंड बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट- jacresults.com पर जारी होगा. झारखंड बोर्ड 12वीं का रिजल्ट रोल नंबर और रोल कोड के माध्यम से देखा जा सकता है.

झारखंड बोर्ड इंटरमीडिएट आर्ट्स का रिजल्ट जारी होने वाला है. इस साल झारखंड बोर्ड इंटर आर्ट्स स्ट्रीम में 2,28,832 छात्र शामिल हुए हैं. इस परीक्षा का रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र ऑफिशियल वेबसाइट के अलावा भी रिजल्ट चेक कर सकते हैं.

JAC Board 12th Arts Result 2025 Live Updates

JAC Board 12th Arts Result 2025 by Digilocker: ऐसे करें रजिस्ट्रेशन

झारखंड बोर्ड 12वीं आर्ट्स का रिजल्ट डिजिलॉकर पर भी चेक कर सकते हैं. इसके लिए आपकों नीचे दिए स्टेप्स से रजिस्ट्रेशन करना होगा-

  • झारखंड बोर्ड की 12वीं की आर्ट्स की मार्कशीट 2025 को छात्र DigiLocker के जरिए भी आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं.
  • इसके लिए सबसे पहले DigiLocker वेबसाइट पर जाएं या DigiLocker ऐप खोलें.
  • फिर अपने आधार नंबर या मोबाइल नंबर से लॉगिन करें.
  • लॉगिन के बाद “Import Documents” विकल्प पर क्लिक करें और “Jharkhand Academic Council, Ranchi” चुनें.
  • अब वर्ष 2025 को सेलेक्ट करें और अपना रोल नंबर व रोल कोड दर्ज करें.
  • इसके बाद आपकी मार्कशीट DigiLocker अकाउंट में दिखेगी, जिसे आप डाउनलोड करके सुरक्षित रख सकते हैं.

JAC Board 12th Result 2025 by SMS: झारखंड बोर्ड का रिजल्ट एसएमएस से करें चेक

झारखंड बोर्ड छात्रों को ऑफिशियल वेबसाइट और डिजिलॉकर के अलावा एसएमएस से रिजल्ट चेक करने का भी विकल्प देता है. इसके लिए सबसे पहले अपने मोबाइल के मैसेज ऐप में जाएं. नया मैसेज टाइप करें. इसमें JHA12 <स्पेस> रोल नंबर टाइप करें. यह मैसेज 56263 नंबर पर भेजें. कुछ ही सेकेंड में आपके नंबर पर पूरा रिजल्ट आ जाएगा.

JAC Board 12th Arts Result 2025: झारखंड बोर्ड 12वीं आर्ट्स का रिजल्ट jacresults.com पर, यहां से करें चेक

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ravi Mallick

रवि मल्लिक, प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेट राइटर हैं. सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी के रहने वाले हैं. यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई. भारतेंदु हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज से स्कूलिंग खत्म करने के बाद महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की ओर दिलचस्पी जगी और आगे की पढ़ाई के लिए लखनऊ चले गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकर वेबसाइट के साथ काम किया. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे तराशना भी जानते हैं. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के बाद साल 2019 में रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. एजुकेशन न्यूज पर काम शुरू करने के साथ-साथ रवि के करियर की गाड़ी भी आगे चली. साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और इस संस्थान में Career कैटेगरी की शुरुआत की. यहां करियर कैटेगरी पर काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए. साल 2024 में रवि मल्लिक Times Network के टाइम्सनाउ हिंदी के एजुकेशन टीम के साथ जुड़े. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की यंग और एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. कॉलेजों के बारे में डिटेल्स में बताना हो या किसी कोर्स की पूरी जानकारी रवि अच्छे से समझा सकते हैं. एजुकेशन न्यूज पर 7 साल का अनुभव रखने वाले रवि मल्लिक के लिए युवाओं को प्रेरित करना, उनके बीच के मुद्दों को उठाना, सही व सटीक जानकारी देना ही प्राथमिकता रही है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >