ISRO में ग्रेजुएट्स के लिए निकली बंपर वैकेंसी, आवेदन प्रक्रिया शुरू, यहां देखें स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गनाइजेशन (ISRO) में सरकारी नौकरी पाने का शानदार मौका है. असिस्टेंट, UDC, जूनियर पर्सनल असिस्टेंट और स्टेनोग्राफर के 242 पदों पर वैकेंसी के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. आइए जानते हैं शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, आवेदन शुल्क और अप्लाई करने के स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस से जुड़ी पूरी जानकारी.

ISRO ICRB Recruitment 2026: देश के प्रतिष्ठित अंतरिक्ष संस्थान इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गनाइजेशन (ISRO) में काम करने का सपना देख रहे युवाओं के लिए गुड न्यूज है. इसरो सेंट्रलाइज्ड रिक्रूटमेंट बोर्ड (ICRB) ने असिस्टेंट, अपर डिवीजन क्लर्क (UDC), जूनियर पर्सनल असिस्टेंट (JPA) और स्टेनोग्राफर के कुल 242 पदों पर वैकेंसी का ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी किया है. 

इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए इसरो के विभिन्न केंद्रों, अंतरिक्ष विभाग और ऑटोनॉमस बॉडीज में सीधी नियुक्ति की जाएगी. योग्य अभ्यर्थी 27 जुलाई 2026 से 16 अगस्त 2026 तक ऑफिशियल पोर्टल isro.gov.in पर जाकर ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं.

ISRO Vacancy 2026 Overview

संगठन का नामभारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन
विज्ञापन संख्याISRO ICRB:01 (A-JPA):2026
पद का नामअसिस्टेंट, अपर डिवीजन क्लर्क (UDC), जूनियर पर्सनल असिस्टेंट (JPA) और स्टेनोग्राफर
पे लेवल (वेतनमान)Pay Matrix Level 4 (न्यूनतम मूल वेतन 25,500 + भत्ते)
आवेदन की तिथि27 जुलाई 2026 से 16 अगस्त 2026
ऑफिशियल वेबसाइटisro.gov.in
कुल पद242

शैक्षणिक योग्यता 

अलग-अलग पदों के लिए निर्धारित योग्यता इस प्रकार है.

असिस्टेंट एवं अपर डिविजनल क्लर्क (UDC): इस पद के लिए आवेदन करने के लिए आपके पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से न्यूनतम 60% अंकों या 6.32 CGPA के साथ ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए. साथ ही कंप्यूटर पर कार्य करने में दक्षता (Proficiency) होना अनिवार्य है.

JPA एवं स्टेनोग्राफर: इस पद के लिए भी आपके पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से न्यूनतम 60% अंकों के साथ ग्रेजुएशन की डिग्री या कॉमर्शियल/सेक्रेटेरियल प्रैक्टिस में डिप्लोमा होना चाहिए. इसके साथ ही अंग्रेजी स्टेनोग्राफी में 1 वर्ष का अनुभव, 60 शब्द प्रति मिनट (wpm) की स्पीट और कंप्यूटर का ज्ञान होना चाहिए.

ये भी पढ़ें: इंडियन नेवी में ऑफिसर के पोस्ट पर वैकेंसी, अप्लाई करने की लास्ट डेट बढ़ी

आयु सीमा

कैटेगरीअधिकतम आयु
जनरल (General) और ईडब्ल्यूएस (EWS)28 वर्ष
ओबीसी (OBC)31 वर्ष
एससी/एसटी (SC/ST) कैटेगरी33 वर्ष

इस वैकेंसी के लिए आयु की गणना 16 अगस्त 2026 के आधार पर की जाएगी.

आवेदन फीस

इसरो द्वारी जारी इस वैकेंसी के लिए एप्लीकेशन फीस 500 रुपये रखी गई है. हालांकि जनरल और ओबीसी कैंडिडेट्स को लिखित परीक्षा (CBT) में शामिल होने के बाद 500 में से 400 रुपये रिफंड कर दिए जाएंगे. वहीं महिला कैंडिडेट्स, SC, ST, PwBD और एक्स-सर्विसमैन कैंडिडेट्स को पूरे 500 रुपये वापस कर दिए जाएंगे.

ISRO Vacancy 2026 का ऑफिशियल नोटिफिकेशन नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर देख सकते हैं.

ISRO ICRB Recruitment 2026 Official Notification

इसरो भर्ती 2026: आवेदन करने का स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

योग्य और इच्छुक उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके अपना ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं:

1: ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं - सबसे पहले इसरो (ISRO) के ऑफिशियल वेबसाइट isro.gov.in पर जाएं.

2: 'Careers' सेक्शन में जाएं - होमपेज पर दिख रहे 'Careers' ऑप्शन पर क्लिक करें.

3: रिक्रूटमेंट नोटिस ऑप्शन पर क्लिक करें - Advt No. ICRB:01(A-JPA):2026 वाला ऑप्शन पर क्लिक करें वहां अप्लाई करने का डायरेक्ट लिंक मिलेगा.

4: रजिस्ट्रेशन करें - अगर आप नए यूजर हैं, तो अपनी बेसिक डिटेल्स जैसे नाम, ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर डाल कर रजिस्ट्रेशन पूरा करें.

5: एप्लीकेशन फॉर्म भरें - रजिस्ट्रेशन के बाद अपनी लॉगिन आईडी से लॉग इन करें और फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियां ध्यानपूर्वक भरें.

6: डाक्यूमेंट्स अपलोड करें - अपनी पासपोर्ट साइज फोटो, सिग्नेचर और अन्य जरूरी सर्टिफिकेट्स को निर्धारित साइज में स्कैन करके अपलोड करें.

7: आवेदन फीस का भुगतान करें - डाक्यूमेंट्स अपलोड हो जाने के बाद अपने पास उपलब्ध ऑनलाइन माध्यम (नेट बैंकिंग, डेबिट/क्रेडिट कार्ड या यूपीआई) से 500 रुपये का पेमेंट करें.

8: फॉर्म सबमिट करें और प्रिंट लें - फाइनल सबमिशन बटन पर क्लिक करने से पहले फॉर्म को एक बार अच्छे से री-चेक कर लें. फॉर्म सबमिट होने के बाद भविष्य के संदर्भ के लिए उसका एक प्रिंटआउट जरूर सुरक्षित रख लें

ISRO Vacancy Online Apply Website

आप डायरेक्ट नीचे दिए गए लिंक पर भी क्लिक कर ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं.

ISRO ICRB Recruitment 2026 Online Apply Link

चयन प्रक्रिया

कैंडिडेट्स का अंतिम चयन दो मुख्य चरणों के आधार पर किया जाएगा.

  • लिखित परीक्षा (Written Test): सबसे पहले कैंडिडेट्स को 150 मिनट की एक ऑब्जेक्टिव टाइप परीक्षा देनी होगी.
  • स्किल टेस्ट (Skill Test): लिखित परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर 1:5 के अनुपात में कैंडिडेट्स को कंप्यूटर साक्षरता (Computer Literacy) या स्टेनोग्राफी टेस्ट के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा. यह टेस्ट केवल क्वालिफाइंग प्रकृति का होगा, यानी अंतिम मेरिट लिस्ट में इसके नंबर नहीं जुड़ेंगे.

ये भी पढ़ें: UPPSC 2026 के लिए जल्द करें अप्लाई, 500 पदों पर वैकेंसी


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By ओम प्रकाश

ओम प्रकाश (OP) पिछले 2 वर्षों से अधिक समय से डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. इन्होंने जनसंचार एवं पत्रकारिता में मास्टर्स किया है. इनकी पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रभात खबर (प्रिंट) पटना से हुई. इसके बाद इन्होंने दूरदर्शन पटना और कशिश न्यूज के साथ जुड़ कर प्रैक्टिकल हैंड्स ऑन एक्सपीरियंस हासिल किया. ये आकाशवाणी पटना के युवाओं के लिए समर्पित कार्यक्रम 'युवा वाणी' में भी कार्य कर चुके हैं. वर्तमान में OP प्रभात खबर डिजिटल के एजुकेशन बीट में कंटेंट राइटिंग का काम कर रहे हैं. इन्हें एजुकेशन और करियर से संबंधित गाइडेंस और खबरें आसान भाषा में स्टूडेंट्स तक पहुंचाना पसंद है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >