Railway Jobs: रेलवे में 5664 नए पदों पर भर्ती को हरी झंडी, JE और स्टेशन मास्टर समेत इन पदों पर निकलेगी वैकेंसी

Railway New Vacancy 2026: रेलवे की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए जरूरी खबर है. वित्त मंत्रालय ने रेलवे में लेवल 6 और लेवल 7 के 5,664 नए पदों को मंजूरी दे दी है. इसमें जूनियर इंजीनियर (JE), सीनियर सेक्शन इंजीनियर और स्टेशन मास्टर के पद शामिल हैं. यह बहाली दो राउंड में पूरी की जाएगी.

Railway New Vacancy 2026: रेलवे में टेक्निकल और सुपरवाइजर पदों की तैयारी में जुटे छात्रों के लिए काम की खबर आई है. वित्त मंत्रालय ने रेल मंत्रालय के 5,664 नए पदों के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है.

रेलवे अपने कामकाज और ट्रेनों के संचालन को आधुनिक बनाने के लिए यह बदलाव कर रहा है. नए पदों को हरी झंडी मिलने के बाद अब इंजीनियरिंग और सामान्य ग्रेजुएट छात्रों के लिए रेलवे में नई भर्तियों का रास्ता साफ हो गया है.

दो चरणों में होगी बहाली, पहले राउंड में आएंगे 2832 पद

मंत्रालय के आदेश के अनुसार यह पूरी भर्ती एक साथ नहीं, बल्कि दो हिस्सों में की जाएगी.

  • पहला चरण: कुल तय 5,664 पदों में से पहले राउंड में आधे यानी 2,832 पदों पर भर्ती निकाली जाएगी.
  • दूसरा चरण: बाकी बचे 50 प्रतिशत यानी 2,832 पद अगले राउंड में भरे जाएंगे.
  • जोन वाइज बहाली: देश भर के अलग-अलग रेलवे जोन अपनी जरूरत के हिसाब से इन पदों को निकालेंगे.
  • पुराने पद हटाए गए: रेलवे ने कामकाज में सुधार के लिए लेवल 1 से 5 तक के 10,939 पुराने पदों को खत्म (सरेंडर) भी किया है.

किस विभाग में कितनी जगह? देखें पूरी लिस्ट

मंजूर किए गए सभी पद लेवल 6 और लेवल 7 के हैं. इनका ग्रेड पे 4200 और 4600 होता है. विभाग के अनुसार पदों की संख्या इस प्रकार है.

विभाग और पद का नामपे लेवलकुल पद
सिविल इंजीनियर (JE)लेवल-6424
सीनियर सेक्शन इंजीनियर (सिविल)लेवल-7860
बिजली विभाग (इलेक्ट्रिकल JE)लेवल-6364
सीनियर सेक्शन इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल)लेवल-7739
मैकेनिकल इंजीनियर (JE)लेवल-6265
सीनियर सेक्शन इंजीनियर (मैकेनिकल)लेवल-7537
सिग्नल और टेलीकॉम (S and T JE)लेवल-6336
सीनियर सेक्शन इंजीनियर (ट्रैफिक)लेवल-7683
स्टेशन मास्टर / कंट्रोलरलेवल-6533
स्टेशन अधीक्षक (ट्रैफिक)लेवल-7356
चीफ टिकट सुपरवाइजरलेवल-6334
कमर्शियल अधीक्षक (स्टोर्स)लेवल-7143

डिप्लोमा, बीटेक और डिग्री वालों को क्या फायदा होगा?

इन नए पदों की मंजूरी के बाद अब रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) जल्द ही नई भर्तियों का नोटिफिकेशन जारी करेगा.

सिविल, बिजली और मैकेनिकल ब्रांच से डिप्लोमा या बीटेक करने वाले छात्रों को जेई और सेक्शन इंजीनियर बनने का मौका मिलेगा. वहीं स्टेशन मास्टर और टिकट सुपरवाइजर जैसे बड़े पदों के लिए किसी भी विषय से ग्रेजुएशन पास युवा फॉर्म भर सकेंगे.

ये भी पढ़ें: MP Police में 7500 पदों पर बंपर भर्ती, इस दिन से शुरू होंगे आवेदन, जानें पूरी डिटेल

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By ओम प्रकाश

ओम प्रकाश (OP) पिछले 3 वर्षों से डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. इन्होंने जनसंचार एवं पत्रकारिता में मास्टर्स किया है. इनकी पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रभात खबर (प्रिंट) पटना से हुई. इसके बाद इन्होंने दूरदर्शन पटना और कशिश न्यूज के साथ जुड़ कर प्रैक्टिकल हैंड्स ऑन एक्सपीरियंस हासिल किया. ये आकाशवाणी पटना के युवाओं के लिए समर्पित कार्यक्रम 'युवा वाणी' में भी कार्य कर चुके हैं. वर्तमान में OP प्रभात खबर डिजिटल के एजुकेशन बीट में कंटेंट राइटिंग का काम कर रहे हैं. इन्हें एजुकेशन और करियर से संबंधित गाइडेंस और खबरें आसान भाषा में स्टूडेंट्स तक पहुंचाना पसंद है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >